Zechariah 1:7 — Compare Translations

7 translations compared side by side

Hindi (Roman Script)
dara ke doosare varsha ke shabat nam gyarahaven maheene ke chaubeesaven din ko jakaryah nabee ke pas jo berekyah ka putra aur io ka pota tha, yahova ka vachan yon pahuncha:
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
जकर्याह ने फारस में दारा के राज्यकाल के दूसरे वर्ष के ग्यारहवें महीने के चौबीसवें दिन (अर्थात् शबात) यहोवा का दूसरा सन्देश पाया। (जकर्याह बेरेक्याह का पुत्र था और बेरेक्याह इद्दो नबी का पुत्र था।) सन्देश यह है:
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
सम्राट दारा के शासन-काल के दूसरे वर्ष के ग्‍यारहवें महीने (शबाट महीने) की चौबीसवीं तारीख को प्रभु का यह सन्‍देश इद्दो के पौत्र और बेरेकयाह के पुत्र नबी जकर्याह को मिला। जकर्याह ने कहा:
Hindi Bible HHBD
दारा के दूसरे वर्ष के शबात नाम ग्यारहवें महीने के चौबीसवें दिन को जकर्याह नबी के पास जो बेरेक्याह का पुत्रा और इद्दॊ का पोता था, यहोवा का वचन यों पहुंचा:
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
दारा के दूसरे वर्ष के शबात नामक ग्यारहवें महीने के चौबीसवें दिन को जकर्याह नबी के पास जो बेरेक्याह का पुत्र और इद्दो का पोता था, यहोवा का वचन यों पहुँचा:
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
राजा दारयावेश के शासनकाल के दूसरे साल के ग्यारहवें महीने अर्थात् शबात महीने के चौबीसवें दिन याहवेह का यह वचन बेरेखियाह के पुत्र और इद्दो के पोते ज़करयाह भविष्यवक्ता के पास पहुंचा.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
दारा के दूसरे वर्ष के शबात नामक ग्यारहवें महीने के चौबीसवें दिन को जकर्याह नबी के पास जो बेरेक्याह का पुत्र और इद्दो का पोता था, यहोवा का वचन इस प्रकार पहुँचा