Zechariah 10:5 — Compare Translations
7 translations compared side by side
Hindi (Roman Script)
aur ve aeese veeron ke saman honge jo ladai men apane baairiyon ko sadkon ke keech kee nain raundate hon ve ladenge, kyonki yahova unake sang rahega, is karan ve veerata se ladenge aur savaron kee asha toottegee..
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
वे युद्ध करेंगे, और यहोवा उनके साथ है। अत: वे शत्रु के घुङसवारों को भी हरायेंगे।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
वे संगठित रूप में युद्ध के महाबलवान सैनिक के सदृश बनेंगे, वे सड़कों के बीच में अपने बैरियों को रौदेंगे। प्रभु उनके साथ है, अत: वे युद्ध करेंगे; वे घुड़सवार सैनिकों को पीठ दिखाने पर विवश करेंगे।
Hindi Bible HHBD
और वे ऐसे वीरों के समान होंगे जो लड़ाई में अपने बैरियों को सड़कों के कीच की नाईं रौंदते हों; वे लड़ेंगे, क्योंकि यहोवा उनके संग रहेगा, इस कारण वे वीरता से लड़ेंगे और सवारों की आशा टूटेगी।।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
वे ऐसे वीरों के समान होंगे जो लड़ाई में अपने बैरियों को सड़कों की कीच के समान रौंदते हों; वे लड़ेंगे, क्योंकि यहोवा उनके संग रहेगा, इस कारण वे वीरता से लड़ेंगे और सवारों की आशा टूटेगी।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
एक साथ वे युद्ध में उन योद्धाओं के समान होंगे, जो गली के कीचड़ में अपने शत्रुओं को रौंदते हैं. वे लड़ेंगे क्योंकि याहवेह उनके साथ है, और वे शत्रु के घुड़सवारों को लज्जित करेंगे.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
वे ऐसे वीरों के समान होंगे जो लड़ाई में अपने बैरियों को सड़कों की कीच के समान रौंदते हों; वे लड़ेंगे, क्योंकि यहोवा उनके संग रहेगा, इस कारण वे वीरता से लड़ेंगे और सवारों की आशा टूटेगी।