Zechariah 10:6 — Compare Translations

7 translations compared side by side

Hindi (Roman Script)
maain yahooda ke gharane ko parakramee karoonga, aur yoosufa ke gharane ka uddhar karoonga. aur mujhe un par daya ai haai, is karan maain unhen lautta lakar unheen ke desh men basaunga, aur ve aeese honge, manon maain ne unako man se naheen utara maain unaka parameshvar yahova hoo, isaaliye unakee sun loonga.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
मैं यहुदा के परिवार को शक्तिशाली बनाऊँगा। मैं युसुफ को परिवार को युद्ध में विजयी बनाऊँगा। मैं उन्हें स्वस्थ और सुरक्षित वापस लाऊँगा। मैं उन्हें आराम दूँगा। यह ऐसा होगा, मानों मैंने उन्हें कभी नही छोङा। मैं यहोवा, उनका परमेश्वर हूँ और मैं उनकी सहायता करूँगा।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
प्रभु कहता है: ‘मैं यहूदा के वंशजों को बल प्रदान करूंगा, मैं यूसुफ के वंश को बचाऊंगा। मैंने उन पर दया की है, अत: मैं उन्‍हें वापस लाऊंगा। वे ऐसे रहेंगे मानो मैंने उन्‍हें कभी छोड़ा न था। मैं उनका प्रभु परमेश्‍वर हूँ, मैं उन्‍हें निस्‍सन्‍देह उत्तर दूंगा।
Hindi Bible HHBD
मैं यहूदा के घराने को पराक्रमी करूंगा, और यूसुफ के घराने का उद्धार करूंगा। और मुझे उन पर दया आई है, इस कारण मैं उन्हें लौटा लाकर उन्हीं के देश में बसाऊंगा, और वे ऐसे होंगे, मानों मैं ने उनको मन से नहीं उतारा; मैं उनका परमेश्वर यहोवा हूं, इसलिये उनकी सुन लूंगा।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
“मैं यहूदा के घराने को पराक्रमी करूँगा, और यूसुफ के घराने का उद्धार करूँगा। मुझे उन पर दया आई है, इस कारण मैं उन्हें लौटा लाकर उन्हीं के देश में बसाऊँगा, और वे ऐसे होंगे, मानो मैं ने उनको मन से नहीं उतारा; मैं उनका परमेश्‍वर यहोवा हूँ, इसलिये उनकी सुन लूँगा।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
“मैं यहूदाह के लोगों को मजबूत करूंगा और योसेफ़ के वंश को बचाऊंगा. उनके प्रति अपनी करुणा के कारण मैं उन्हें लौटा ले आऊंगा. वे ऐसे हो जाएंगे मानो मैंने उन्हें कभी त्यागा ही न था, क्योंकि मैं उनका परमेश्वर याहवेह हूं इसलिये मैं उनकी सुनकर उन्हें उत्तर दूंगा.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
“मैं यहूदा के घराने को पराक्रमी करूँगा, और यूसुफ के घराने का उद्धार करूँगा। मुझे उन पर दया आई है, इस कारण मैं उन्हें लौटा लाकर उन्हीं के देश में बसाऊँगा, और वे ऐसे होंगे, मानो मैंने उनको मन से नहीं उतारा #; मैं उनका परमेश्वर यहोवा हूँ, इसलिए उनकी सुन लूँगा।