Zechariah 11:16 — Compare Translations

7 translations compared side by side

Hindi (Roman Script)
kyonaki maain is desh men aek aeesa charavaha ttharaunga, jo khoi hui ko n ddoonddhega, n titara-abitar ko ikatthee karenga, n ghaayalon ko changa karega, n jo bhlee changee haain unaka palana-poshan karega, varan mottyaien ka mans khaaega aur unake khuron ko faad dalega.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
यह इस बात को प्रकट करेगा कि मैं इस देश के लिये एक नया गड़ेरिया लाऊँगा। किन्तु यह युवक उन भेड़ो की दखभाल करने में सक्षम नहीं होगा, जो नष्ट की जा चुकी है। वह चाट खाई भेड़ों को स्वस्थ नहीं कर सकेगा। वह उन्हें खिला नहीं पाएगा जो अभी जीवीत बची हैं। और स्वस्थ भेड़ें सारी खा ली जाएंगी, केवल उन्की खुरें बची रहेंगी।”
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
देख, मैं इस देश में एक ऐसा चरवाहा उत्‍पन्न कर रहा हूं, जो वध होनेवाली भेड़ों की न चिन्‍ता करेगा और न भटकी हुई भेड़ों को खोजेगा। वह न घायल भेड़ की मरहम-पट्टी करेगा और न भूखी भेड़ के सम्‍मुख चारा डालेगा, बल्‍कि वह मोटी-ताजी भेड़ों का मांस खाएगा; वह उनके खुरों को भी नहीं छोड़ेगा।
Hindi Bible HHBD
क्योंकि मैं इस देश में एक ऐसा चरवाहा ठहराऊंगा, जो खोई हुई को न ढूंढेगा, न तितर- बितर को इकट्ठी करेंगा, न घायलों को चंगा करेगा, न जो भली चंगी हैं उनका पालन- पोषण करेगा, वरन मोटियों का मांस खाएगा और उनके खुरों को फाड़ डालेगा।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
क्योंकि मैं इस देश में एक ऐसा चरवाहा ठहराऊँगा, जो खोई हुई को न ढूँढ़ेगा, न तितर–बितर को इकट्ठी करेगा, न घायलों को चंगा करेगा, न जो भली चंगी हैं उनका पालन–पोषण करेगा, वरन् मोटियों का मांस खाएगा और उनके खुरों को फाड़ डालेगा।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
क्योंकि मैं इस देश में एक ऐसा चरवाहा ठहरानेवाला हूं, जो खोये हुओं की चिंता नहीं करेगा, न जवानों को ढूंढ़ेगा, न घायलों को चंगा करेगा, न ही तंदुरुस्तों को खिलायेगा, पर वह अच्छे भेड़ के मांस को खायेगा, और उनके खुरों को फाड़ डालेगा.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
क्योंकि मैं इस देश में एक ऐसा चरवाहा ठहराऊँगा, जो खोई हुई को न ढूँढ़ेगा, न तितर-बितर को इकट्ठी करेगा, न घायलों को चंगा करेगा, न जो भली चंगी हैं उनका पालन-पोषण करेगा, वरन् मोटियों का माँस खाएगा और उनके खुरों को फाड़ डालेगा।