Zechariah 11:17 — Compare Translations
7 translations compared side by side
Hindi (Roman Script)
hay us nikamme charavahe par jo bhed-bakaariyon ko chhod jata haai! usakee banh, aur dahinee ankh donon par talavar lagegee, tab usakee banh sookh jaaegee aur usakee dahinee ankh foott jaaegee..
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
हे मेरे नालायक गड़ेरिये। तुमने मेरी भेड़ों को त्याग दिया। उसे दण्ड दो! तलवार से उसकी दायी भुजा और दायीं आंख पर प्रहार करो। उनकी दायीं भुजा व्यर्थ होगी और और उसकी दायीं आंख अंधी होगी।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
‘धिक्कार है मेरे आलसी चरवाहे को, जो मेरे रेवड़ को त्यागता है। तलवार उसकी भुजा को काटे, उसकी दायीं आंख को फोड़े। उसकी भुजा पूर्णत: सूख जाए, उसकी दायीं आंख पूर्णत: फूट जाए!’
Hindi Bible HHBD
हाय उस निकम्मे चरवाहे पर जो भेड़- बकरियों को छोड़ जाता है! उसकी बांह, और दहिनी आंख दोनों पर तलवार लगेगी, तब उसकी बांह सूख जाएगी और उसकी दहिनी आंख फूट जाएगी।।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
हाय उस निकम्मे चरवाहे पर जो भेड़–बकरियों को छोड़ जाता है! उसकी बाँह और दाहिनी आँख दोनों पर तलवार लगेगी, तब उसकी बाँह सूख जाएगी और उसकी दाहिनी आँख फूट जाएगी।”
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
“उस निकम्मे चरवाहे पर हाय, जो पशुओं के झुंड को छोड़कर भाग जाता है! ऐसा हो कि उसकी भुजा और दायीं आंख पर तलवार चले! उसकी भुजा पूरी तरह सूख जाए, और वह अपनी दायीं आंख से पूरी तरह अंधा हो जाए!”
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
हाय उस निकम्मे चरवाहे पर जो भेड़-बकरियों को छोड़ जाता है! उसकी बाँह और दाहिनी आँख दोनों पर तलवार लगेगी, तब उसकी बाँह सूख जाएगी और उसकी दाहिनी आँख फूट जाएगी।”