Zechariah 11:2 — Compare Translations
7 translations compared side by side
Hindi (Roman Script)
he sanaubaro, hay, hay, karo! kyonaki devadar gir gaya haai aur bade se bade vraksha nash ho gaae haain! he basha ke banj vrakshae, hay, hay, karo! kyonaki agamy van katta gaya haai!
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
साइप्रस के पेड़ रोएंगे क्योंकि देवदारू के पेड़ गिर गए। वे विशाल पड़ उठा लिये गए। बाशान के आक—वृक्षों, उस वन के लिये रोओ, जो काट डाला गया।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
ओ सनोवर के वृक्षो, विलाप करो; क्योंकि देवदार के वृक्ष गिर गए; बड़े-बड़े वृक्ष नष्ट हो गए। ओ बाशान क्षेत्र के बांज वृक्षो, छाती पीटो; क्योंकि शत्रुओं ने सघन वन को काट दिया।
Hindi Bible HHBD
हे सनौबरों, हाय, हाय, करो! क्योंकि देवदार गिर गया है और बड़े से बड़े वृक्ष नाश हो गए हैं! हे बाशा के बांज वृक्षों, हाय, हाय, करो! क्योंकि अगम्य वन काटा गया है!
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
हे सनौबरो, हाय, हाय, करो! क्योंकि देवदार गिर गया है और बड़े से बड़े वृक्ष नष्ट हो गए हैं! हे बाशान के बांज वृक्षो, हाय, हाय, करो! क्योंकि अगम्य वन काटा गया है!
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
हे सनोवर के पेड़, तुम विलाप करो, क्योंकि देवदार का पेड़ गिर गया है; भव्य पेड़ नष्ट हो गये हैं! हे बाशान के बलूत पेड़, विलाप करो; क्योंकि घने जंगल काट डाले गये हैं!
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
हे सनोवर वृक्षों, हाय, हाय, करो! क्योंकि देवदार गिर गया है और बड़े से बड़े वृक्ष नष्ट हो गए हैं! हे बाशान के बांजवृक्षों, हाय, हाय, करो! क्योंकि अगम्य वन काटा गया है!