Zechariah 11:5 — Compare Translations
7 translations compared side by side
Hindi (Roman Script)
unake mol lenevale unhen ghaat karane par bhee apane ko doshaee naheen janate, aur unake bechanevale kahate haai, yahova dhany haai, ham dhanee ho gaae haain aur unake charavahe un par kuchh daya naheen karate.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
उनके प्रमुख, स्वामी और व्यापारी के समान हैं। स्वामी अपने भड़ो को मानता है और उन्हें दण्ड नहीं मिलता। व्यापारी भेड़ों को बेचता है और कहता है, ‘यहोवा की महिमा से मैं सम्पन्न हूँ।’ गड़ेरिये अपने भड़ो के लिये दु:खी नहीं होते
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
जो लोग इस रेवड़ की भेड़-बकरियां खरीदते हैं, वे उनका वध करते हैं; फिर भी वे स्वयं दण्ड से बचे रहते हैं। उनको बेचनेवाले यह कहते हैं, “प्रभु को धन्यवाद, मैं धनी बन गया।” उनके चरवाहे भी उन पर दया नहीं करते।
Hindi Bible HHBD
उनके मोल लेनेवाले उन्हें घात करने पर भी अपने को दोषी नहीं जानते, और उनके बेचनेवाले कहते हैं, यहोवा धन्य है, हम धनी हो गए हैं; और उनके चरवाहे उन पर कुछ दया नहीं करते।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
उनके मोल लेनेवाले उन्हें घात करने पर भी दोषी नहीं ठहरते, और उनके बेचनेवाले कहते हैं, ‘यहोवा धन्य है, हम धनी हो गए हैं;’ और उनके चरवाहे उन पर कुछ दया नहीं करते।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
उनके खरीददार उनका वध करते हैं, और उन्हें कोई दंड नहीं मिलता. जो उन्हें बेचते हैं वे कहते हैं, ‘याहवेह की स्तुति हो, मैं धनी हो गया हूं!’ उनके खुद के चरवाहे उन पर दया नहीं करते.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
उनके मोल लेनेवाले उन्हें घात करने पर भी अपने को दोषी नहीं जानते, और उनके बेचनेवाले कहते हैं, ‘यहोवा धन्य है, हम धनी हो गए हैं;’ और उनके चरवाहे उन पर कुछ दया नहीं करते।