Zechariah 12:4 — Compare Translations
7 translations compared side by side
Hindi (Roman Script)
yahova kee yah vanee haai, us samay maain har aek ghaede ka ghabara doonga, aur usake savar ko dhaayal karoonga. parantu maain yahooda ke gharane par krapadrashtti rakoonga, jab maain anyajatiyon ke sab ghaedon ko andha kar daloonga.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
किन्तु उस समय, मैं घोड़ों को भयभीत कर दुँगा और घुड़सवार घबरा जाएंगे। मैं शत्रु के सभी घोड़ो को अन्धा कर दुँगा, किन्तु मेरी आंखें खुली होंगी और मैं यहूदा के परिवार की रक्षा करता
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
प्रभु यों कहता है, उस दिन मैं प्रत्येक घोड़े में आतंक उत्पन्न करूँगा और घुड़सवार सैनिक को पागल बनाऊंगा। मैं प्रत्येक राष्ट्र के हर एक घोड़े को अन्धा कर दूंगा। किन्तु मैं यहूदा प्रदेश पर नजर रखूंगा।
Hindi Bible HHBD
यहोवा की यह वाणी है, उस समय मैं हर एक घोड़े का घबरा दूंगा, और उसके सवार को धायल करूंगा। परन्तु मैं यहूदा के घराने पर कृपादृष्टि रखूंगा, जब मैं अन्यजातियों के सब घोड़ों को अन्धा कर डालूंगा।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
यहोवा की यह वाणी है, उस समय मैं हर एक घोड़े को घबरा दूँगा, और उसके सवार को घायल करूँगा। परन्तु मैं यहूदा के घराने पर कृपादृष्टि रखूँगा, जब मैं अन्य जातियों के सब घोड़ों को अन्धा कर डालूँगा।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
उस दिन, मैं हर एक घोड़े को आतंकित करूंगा और उस पर सवार व्यक्ति के मति को भ्रष्ट कर दूंगा,” याहवेह की यह घोषणा है. “यहूदाह के घराने पर कृपादृष्टि रखूंगा, पर मैं अन्यजातियों के सब घोड़ों को अंधा कर दूंगा.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
यहोवा की यह वाणी है, उस समय मैं हर एक घोड़े को घबरा दूँगा, और उसके सवार को घायल करूँगा। परन्तु मैं यहूदा के घराने पर कृपादृष्टि रखूँगा #, जब मैं अन्यजातियों के सब घोड़ों को अंधा कर डालूँगा।