Zechariah 12:6 — Compare Translations
7 translations compared side by side
Hindi (Roman Script)
us samay maain yahooda ke adhaipaatiyon ko aeesa kar doonga, jaaisee lakadee ke ddher men ag bhree angettee va poole men jalatee hui mashaal hotee haai, arthata ve daahine banae charon or ke sab logon ko bhsm kar dalenge aur yarooshalem jahan ab basee haai, vaheen basee rahegee, yarooshalem men..
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
उस समय, मैं यहूदा परिवार के प्रमुखों को जंगल में जलती हुई आग जैसा बनाऊँगा। वह अपने शत्रुओ को तिनके को भस्म करने वाली आग जैसा भस्म कर देगा। वह अपने चारों ओर के शत्रुओं कर देगा और यरूशलेम के निवासी फिर बैठने और आराम करने की स्थिति में होंगे।”
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
‘उस दिन मैं यहूदा वंश के कुलों को लकड़ी के ढेर में भभकती हुई अंगीठी या पूले में जलती हुई मशाल बना दूंगा और वे आस-पास के राष्ट्र को भस्म कर डालेंगे। पर यरूशलेम अपने स्थान पर आबाद रहेगा।’
Hindi Bible HHBD
उस समय मैं यहूदा के अधिपतियों को ऐसा कर दूंगा, जैसी लकड़ी के ढेर में आग भरी अंगेठी वा पूले में जलती हुई मशाल होती है, अर्थात् वे दहिने बांए चारों ओर के सब लोगों को भस्म कर डालेंगे; और यरूशलेम जहां अब बसी है, वहीं बसी रहेगी, यरूशलेम में।।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
“उस समय मैं यहूदा के अधिपतियों को ऐसा कर दूँगा, जैसी लकड़ी के ढेर में आग भरी अंगीठी या पूले में जलती हुई मशाल होती है, अर्थात् वे दाहिने–बाएँ चारों ओर के सब लोगों को भस्म कर डालेंगे; और यरूशलेम जहाँ अब बसी है, वहीं बसी रहेगी, यरूशलेम में ही।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
“उस दिन मैं यहूदाह के लोगों को लकड़ी के ढेर में आग का एक भट्ठा जैसे, पूलियों के बीच जलता हुआ एक मशाल जैसे बना दूंगा. वे अपने दाएं तथा बाएं आस-पास के सब लोगों को भस्म कर देंगे, पर येरूशलेम अपने जगह में अडिग बना रहेगा.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
“उस समय मैं यहूदा के अधिपतियों को ऐसा कर दूँगा, जैसी लकड़ी के ढेर में आग भरी अँगीठी या पूले में जलती हुई मशाल होती है, अर्थात् वे दाएँ-बाएँ चारों ओर के सब लोगों को भस्म कर डालेंगे; और यरूशलेम जहाँ अब बसी है, वहीं बसी रहेगी, यरूशलेम में ही।