Zechariah 12:7 — Compare Translations

7 translations compared side by side

Hindi (Roman Script)
aur he yahova paahile yahooda ke tambuon ka uddhar karega, kaheen aeesa n ho ki daud ka gharana aur yarooshalem ke nivasee apane apane vibhv ke karan yahooda ke virooddh baddhai maren.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
पहले यहोवा यहूदा के लोगों को बचायेगा, अत: यरूशलेम के निवासी बहुत अधिक डींग नहीं हांकेंगे। दाऊद के परिवार और यरूशलेम में रहने वाले अन्य लोग यह डींग नहीं हांक सकेंगे कि वह यहूदा में रहने वाले अन्य लोग से अच्छे हैं।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
सर्वप्रथम प्रभु यहूदा कुल के परिवारों को बचाएगा, जिससे दाऊद के वंशज और यरूशलेम के निवासी यहूदा कुल पर प्रबल होकर गर्व न करें।
Hindi Bible HHBD
और हे यहोवा पहिले यहूदा के तम्बुओं का उद्धार करेगा, कहीं ऐसा न हो कि दाऊद का घराना और यरूशलेम के निवासी अपने अपने विभव के कारण यहूदा के विरूद्ध बढ़ाई मारें।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
“यहोवा पहले, यहूदा के तम्बुओं का उद्धार करेगा, कहीं ऐसा न हो कि दाऊद का घराना और यरूशलेम के निवासी अपने अपने वैभव के कारण यहूदा के विरुद्ध बड़ाई मारें।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
“याहवेह पहले यहूदिया के निवासियों को बचायेंगे, ताकि दावीद के घराने और येरूशलेम के निवासियों का आदर यहूदिया से बढ़कर न हो.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
“और यहोवा पहले यहूदा के तम्बुओं का उद्धार करेगा, कहीं ऐसा न हो कि दाऊद का घराना और यरूशलेम के निवासी अपने-अपने वैभव के कारण यहूदा के विरुद्ध बड़ाई मारें।