Zechariah 12:8 — Compare Translations
7 translations compared side by side
Hindi (Roman Script)
us samay yahova yarooshalem ke nivaasiyon ko mano ddhal se bacha lega, aur us sakay un men se jo ttokar khanevala ho vah daud ke saman hoga aur daud ka gharana parameshvar ke saman hoga, arthata yahova ke us doot ke saman jo unake age age chalata tha.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
किन्तु यहोवा यरूशलेम के लोगों की रक्षा करेंगे। यहां तक कि कमजोर से कमजोर दीऊद के सामन बड़ा यद्धा बनेगा और दाऊद के परिवार के लोग यहोवा के अपने दूतों की तरह मार्गदर्शक होंगे।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
प्रभु यरूशलेम नगर के निवासियों के लिए मानो ढाल बनेगा और उनकी रक्षा करेगा। फलत: उस दिन यरूशलेम वासियों का दुर्बल से दुर्बल व्यक्ति राजा दाऊद के समान बलवान बनेगा। दाऊद का परिवार ईश्वर के समान, प्रभु के दूत के समान उनका नेतृत्व करेगा।
Hindi Bible HHBD
उस समय यहोवा यरूशलेम के निवासियों को मानो ढाल से बचा लेगा, और उस सकय उन में से जो ठोकर खानेवाला हो वह दाऊद के समान होगा; और दाऊद का घराना परमेश्वर के समान होगा, अर्थात् यहोवा के उस दूत के समान जो उनके आगे आगे चलता था।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
उस समय यहोवा यरूशलेम के निवासियों को मानो ढाल से बचा लेगा, और उस समय उनमें से जो ठोकर खानेवाला हो वह दाऊद के समान होगा; और दाऊद का घराना परमेश्वर के समान होगा, अर्थात् यहोवा के उस दूत के समान जो उनके आगे आगे चलता था।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
उस दिन स्वयं याहवेह येरूशलेम में रहनेवालों की रक्षा करेंगे, ताकि उनमें सबसे दुर्बल भी दावीद के जैसा शक्तिशाली हो जाए और दावीद का घराना परमेश्वर के जैसा, याहवेह के आगे-आगे जानेवाले स्वर्गदूत के जैसा हो जाए.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
उस दिन यहोवा यरूशलेम के निवासियों को मानो ढाल से बचा लेगा, और उस समय उनमें से जो ठोकर खानेवाला हो वह दाऊद के समान होगा; और दाऊद का घराना परमेश्वर के समान होगा, अर्थात् यहोवा के उस दूत के समान जो उनके आगे-आगे चलता था।