Zechariah 13:2 — Compare Translations
7 translations compared side by side
Hindi (Roman Script)
aur senaon ke yahova kee yah vanee haai, ki us samay maain is desh me se moorto ke nam mitta daloonga, aur ve fir smaran men n rahengee aur maain bhavishyadvktaon aur ashuuddh atma ko is desh men se nikal doonga.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
सर्वशक्तिमान यहोवा कहता है, “उस समय, मैं पृथ्वी से सभी मूर्तियों को हटा दूँगा। लोग उनका नाम भी याद नहीं रखेंगे और मैं झूटे नबियों और अशुद्ध आत्माओं को भी पृथ्वी से हटा दूँगा।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
स्वर्गिक सेनाओं का प्रभु यों कहता है: ‘उस दिन मैं देश से मूर्तियों के नाम भी मिटा दूंगा, और लोग उनके नाम भूल जाएंगे। मैं देश से नबियों और अशुद्ध आत्मा को भी निकाल दूंगा।
Hindi Bible HHBD
और सेनाओं के यहोवा की यह वाणी है, कि उस समय मैं इस देश मे से मूर्तो के नाम मिटा डालूंगा, और वे फिर स्मरण में न रहेंगी; और मैं भविष्यद्वक्ताओं और अशुद्ध आत्मा को इस देश में से निकाल दूंगा।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
“सेनाओं के यहोवा की यह वाणी है, कि उस समय मैं इस देश में से मूरतों के नाम मिटा डालूँगा, और वे फिर स्मरण में न रहेंगी; और मैं भविष्यद्वक्ताओं और अशुद्ध आत्मा को इस देश में से निकाल दूँगा।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
“उस दिन, मैं देश से सारे मूर्तियों के नाम मिटा दूंगा, और उन्हें फिर कभी याद किया न जाएगा.” सर्वशक्तिमान याहवेह की यह घोषणा है, “मैं देश से भविष्यवक्ताओं और अशुद्धता की आत्मा दोनों को निकाल दूंगा.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
“सेनाओं के यहोवा की यह वाणी है, कि उस समय मैं इस देश में से मूरतों के नाम मिटा डालूँगा #, और वे फिर स्मरण में न रहेंगी; और मैं भविष्यद्वक्ताओं और अशुद्ध आत्मा को इस देश में से निकाल दूँगा।