Zechariah 13:3 — Compare Translations

7 translations compared side by side

Hindi (Roman Script)
aur yaadi koi fir bhvishyadaanee kare, to usake mata-pita, jin se vah utpann hua, us se kahenge, too jeevit n bachega, kyonaki too ne yahova ke nam se joott kaha haai so jab vah bhavishyadanee kare, tab usake mata-apita jin se vah utpann hua usako bedha dalenge.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
यदि कोई व्यक्ति भविष्यवाणी करता है तो उसे दण्ड मिलेगा। यहाँ तक कि उसके माता—पिता, उसकी अपनी माँ और अपने पिता उससे कहेंगे, ‘तुमने यहोवा के नाम पर झूट बाला है। अत: तुम्हें मर जाना चाहिए!’ उसकी अपनी माँ और उसके अपन पिता भविष्यवाणी करने के कारण उसे छूरा घोंप देंगे।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
यदि फिर कोई व्यक्‍ति नबी के रूप में उदित होगा तो उसको जन्‍म देनेवाले माता-पिता उससे यह कहेंगे: “तू जीवित नहीं रहेगा; क्‍योंकि तू प्रभु के नाम में झूठी नबूवत करता है।” अत: जब वह नबूवत करेगा तब उसे जन्‍म देनेवाले माता-पिता ही उसको बेधेंगे।
Hindi Bible HHBD
और यदि कोई फिर भविष्यद्वााणी करे, तो उसके माता- पिता, जिन से वह उत्पन्न हुआ, उस से कहेंगे, तू जीवित न बचेगा, क्योंकि तू ने यहोवा के नाम से झूठ कहा है; सो जब वह भविष्यद्वाणी करे, तब उसके माता- पिता जिन से वह उत्पन्न हुआ उसको बेध डालेंगे।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
और यदि कोई फिर भविष्यद्वाणी करे, तो उसके माता–पिता जिनसे वह उत्पन्न हुआ, उससे कहेंगे, ‘तू जीवित न बचेगा, क्योंकि तू ने यहोवा के नाम से झूठ कहा है;’ इसलिये जब वह भविष्यद्वाणी करे, तब उसके माता–पिता जिनसे वह उत्पन्न हुआ उसको बेध डालेंगे।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
और फिर भी यदि कोई भविष्यवाणी करे, तो उसको पैदा करनेवाले उसके माता-पिता उससे कहेंगे, ‘अवश्य है कि तू मर जाए, क्योंकि तूने याहवेह के नाम में झूठ बोला है,’ तब उसके खुद के माता-पिता उस भविष्यवाणी करनेवाले को तलवार से मार डालेंगे.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
और यदि कोई फिर भविष्यद्वाणी करे, तो उसके माता-पिता, जिनसे वह उत्पन्न हुआ, उससे कहेंगे, ‘तू जीवित न बचेगा, क्योंकि तूने यहोवा के नाम से झूठ कहा है;’ इसलिए जब वह भविष्यद्वाणी करे, तब उसके माता-पिता जिनसे वह उत्पन्न हुआ उसको बेध डालेंगे।