Zechariah 14:12 — Compare Translations

7 translations compared side by side

Hindi (Roman Script)
aur jitanee jatiyon ne yarooshalem se yuddh kiya haai un sabhon ko yahova aeesee mar se marega, ki khde khde unaka mans sad jaaega, aur unakee ankhen apane golakon men sad jaaengee, aur unakee jeebh unake munh men sad jaaegee.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
किन्तु यहोवा उन राष्ट्रों को दण्ड देगा जो यरूशलेम के विरूद्ध लड़े। वह उन्हें भयन्कर बीमारी लगा देगा। खड़े खड़े उनका शरीर गल जयेगा। उनकी आँखें उनके कोटर में गलेंगी। तथा उनकी जीभ उनके मुखों में गलेगी।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
जिन राष्‍ट्रों ने यरूशलेम के विरुद्ध युद्ध छेड़ा था, उनको प्रभु इस महामारी से मारेगा: खड़े-खड़े उनका शरीर गल जाएगा। उनकी आंखें उनके गोलकों में सड़ जाएंगी। उनकी जीभ उनके मुंह में सड़-गल जाएगी।
Hindi Bible HHBD
और जितनी जातियों ने यरूशलेम से युद्ध किया है उन सभों को यहोवा ऐसी मार से मारेगा, कि खड़े खड़े उनका मांस सड़ जाएगा, और उनकी आंखें अपने गोलकों में सड़ जाएंगीं, और उनकी जीभ उनके मुंह में सड़ जाएगी।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
जितनी जातियों ने यरूशलेम से युद्ध किया है उन सभों को यहोवा ऐसी मार से मारेगा, कि खड़े खड़े उनका मांस सड़ जाएगा, और उनकी आँखें अपने गोलकों में सड़ जाएँगी, और उनकी जीभ उनके मुँह में सड़ जाएगी।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
वे जनता, जिन्होंने येरूशलेम से युद्ध किया है, उन सब पर याहवेह ऐसी महामारी लायेंगे कि जब वे अपने पैरों पर खड़े ही होंगे तो उनका मांस सड़ जाएगा, उनकी आंखें उनके गोलकों में ही सड़ जाएंगी, और उनकी जीभ उनके मुंह में ही सड़ जाएगी.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
और जितनी जातियों ने यरूशलेम से युद्ध किया है उन सभी को यहोवा ऐसी मार से मारेगा, कि खड़े-खड़े उनका माँस सड़ जाएगा, और उनकी आँखें अपने गोलकों में सड़ जाएँगी, और उनकी जीभ उनके मुँह में सड़ जाएगी।