Zechariah 2:5 — Compare Translations

7 translations compared side by side

Hindi (Roman Script)
aur yahova kee yah vanee haai, ki maain ap usake charon or ag kee se shaharapanah ttharoonga, aur usake beech men tejomay hokar dikhai doonga..
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
यहोवा कहता है, ‘मैं उसकी चारों ओर उसकी रक्षा के लिये आग की दीवार बनूँगा, और उस नगर को गौरव देने के लिये वहीं रहूँगा।’” यहोवा कहता है,
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
प्रभु यह कहता है: मैं ही उसके चारों ओर अग्‍नि की दीवार बनूंगा, मैं ही उसके भीतर महिमा होऊंगा।” ’
Hindi Bible HHBD
और याहोवा की यह वाणी है, कि मैं आप उसके चारों ओर आग की से शहरपनाह ठहरूंगा, और उसके बीच में तेजोमय होकर दिखाई दूंगा।।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
यहोवा की यह वाणी है, कि मैं आप उसके चारों ओर आग की सी शहरपनाह ठहरूँगा, और उसके बीच में तेजोमय होकर दिखाई दूँगा ।’ ”
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
और मैं स्वयं, इसके चारों ओर आग की दीवार बन जाऊंगा,’ याहवेह की घोषणा है, ‘और उसके भीतर मैं उसकी महिमा बनूंगा.’
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
और यहोवा की यह वाणी है, कि मैं आप उसके चारों ओर आग के समान शहरपनाह ठहरूँगा, और उसके बीच में तेजोमय होकर दिखाई दूँगा।’”