Zechariah 3:2 — Compare Translations

7 translations compared side by side

Hindi (Roman Script)
tab yahova ne shautan se kaha, he shautan yahova tujh ko ghaudke! yahova jo yarooshalem ko apana leta haai, vahee tujhe ghaudke! kya yah ag se nikalee hui lukattee see naheen haai?
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
तब यहोवा के दूत ने कहा, “शैतान, यहोवा तुम्हें फटकारे। यहोवा तुम्हें अपराधी घोषित करे! यहोवा ने यरूशलेम को अपना विषेश नगर चुना हैं। उन्होंने उस नगर को बचाया—जैसे जलती लकङी को आग से बाहर निकाल दिया जाये।”
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
प्रभु ने शैतान से कहा, ‘शैतान, मैं तुझे डांट रहा हूँ। यरूशलेम को अपना निवास-स्‍थान चुननेवाला प्रभु, मैं-प्रभु, तुझे डांट रहा हूं। क्‍या यह आदमी आग से निकाला हुआ लुक्‍का नहीं है?’
Hindi Bible HHBD
तब यहोवा ने शैतान से कहा, हे शैतान यहोवा तुझ को घुड़के! यहोवा जो यरूशलेम को अपना लेता है, वही तुझे घुड़के! क्या यह आग से निकाली हुई लुकटी सी नहीं है?
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
तब यहोवा ने शैतान से कहा, “हे शैतान, यहोवा तुझ को घुड़के! यहोवा जो यरूशलेम को अपना लेता है, वही तुझे घुड़के! क्या यह आग से निकाली हुई लुकटी सी नहीं है?”
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
याहवेह ने शैतान से कहा, “हे शैतान, याहवेह तुझे डांटे! याहवेह, जिसने येरूशलेम को चुन लिया है, तुझे डांटे! क्या यह व्यक्ति आग से निकाली गई जलती हुई लाठी के समान नहीं है?”
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
तब यहोवा ने शैतान से कहा, “हे शैतान यहोवा तुझको घुड़के! यहोवा जो यरूशलेम को अपना लेता है #, वही तुझे घुड़के! क्या यह आग से निकाली हुई लुकटी सी नहीं है?”