Zechariah 3:4 — Compare Translations
7 translations compared side by side
Hindi (Roman Script)
tab doot ne un se jo samhane khde the kaha, isake ye maaile vasr utaro. fir us ne us se kaha, dek, maain ne tera adharma door kiya haai, aur maain tujhe sundar vasr paahina deta hoon.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
तब अपने समीप खङे अन्य दूतों से दूत ने कहा, “यहोशू के गन्दे वस्त्रों को उतार लो।” तब दूत ने यहोशू से बातें कीं। उसने कहा, “मैंने तुम्हारे अपराधों को हर लिया है और मैं तुम्हें नये वस्त्र बदलने को देता हूँ।”
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
तब दूत ने अपने सेवकों को आदेश दिया, ‘इनके गन्दे वस्त्र उतारो।’ तब उसने यहोशुअ से कहा, ‘देख, मैंने तेरा अधर्म दूर कर दिया। अब मैं तुझे राजसी पोशाक पहिनाऊंगा।’
Hindi Bible HHBD
तब दूत ने उन से जो साम्हने खड़े थे कहा, इसके ये मैले वस्त्रा उतारो। फिर उस ने उस से कहा, देख, मैं ने तेरा अधर्म दूर किया है, और मैं तुझे सुन्दर वस्त्रा पहिना देता हूं।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
तब दूत ने उनसे जो सामने खड़े थे कहा, “इसके ये मैले वस्त्र उतारो।” फिर उसने उससे कहा, “देख, मैं ने तेरा अधर्म दूर किया है, और मैं तुझे सुन्दर वस्त्र पहिना देता हूँ।”
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
तब स्वर्गदूत ने अपने सामने खड़े व्यक्तियों से कहा, “उसके गंदे कपड़ों को उतार दो.” तब उसने यहोशू से कहा, “देखो, मैंने तुम्हारे पापों को दूर कर दिया है, और मैं तुम्हें सुंदर कपड़े पहनाऊंगा.”
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
तब दूत ने उनसे जो सामने खड़े थे कहा, “इसके ये मैले वस्त्र उतारो।” फिर उसने उससे कहा, “देख, मैंने तेरा अधर्म दूर किया है, और मैं तुझे सुन्दर वस्त्र पहना देता हूँ।”