Zechariah 3:5 — Compare Translations

7 translations compared side by side

Hindi (Roman Script)
tab maain ne kaha, isake sir par aek shuuddh pagadee rakhee jaae. aur unhon ne usake sir par yajak ke yogy shuuddh pagadee rakhee, aur usako vasr pahinaae us samay yahova ka doot pas khda raha..
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
तब मैंने कहा, “उसके सिर पर एक नयी पगड़ी बाँधो।” अत: उन्होंने एक नयी पगड़ी उसे बांधी। यहोवा के दूत के खड़े रहते ही उन्होंने उसे नये वस्त्र पहनाये।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
मैंने कहा, ‘आपके सेवक कृपया, महापुरोहित के सिर पर साफ पगड़ी भी बांध दें।’ अत: सेवकों ने यहोशुअ के सिर पर एक साफ पगड़ी बांध दी। उन्‍होंने उसे वस्‍त्र भी पहिना दिए। प्रभु का दूत समीप खड़ा था।
Hindi Bible HHBD
तब मैं ने कहा, इसके सिर पर एक शुद्ध पगड़ी रखी जाए। और उन्हों ने उसके सिर पर याजक के योग्य शुद्ध पगड़ी रखी, और उसको वस्त्रा पहिनाए; उस समय यहोवा का दूत पास खड़ा रहा।।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
तब मैं ने कहा, “इसके सिर पर एक शुद्ध पगड़ी रखी जाए।” अत: उन्होंने उसके सिर पर याजक के योग्य शुद्ध पगड़ी रखी, और उसको वस्त्र पहिनाए; उस समय यहोवा का दूत पास खड़ा रहा।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
तब मैंने कहा, “उसके सिर पर एक साफ पगड़ी रखो.” तब उन्होंने महापुरोहित यहोशू को एक साफ पगड़ी और साफ कपड़े पहनाए, और याहवेह का दूत उसके पास खड़ा था.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
तब मैंने कहा, “इसके सिर पर एक शुद्ध पगड़ी रखी जाए।” और उन्होंने उसके सिर पर याजक के योग्य शुद्ध पगड़ी रखी, और उसको वस्त्र पहनाए; उस समय यहोवा का दूत पास खड़ा रहा।