Zechariah 8:13 — Compare Translations

7 translations compared side by side

Hindi (Roman Script)
aur he yahooda ke gharane, aur israael ke gharane, jis prakar tum anyajatiyon ke beech shaap ke karan the usee prakar maain tumhara uddhar karoonga, aur tum ashaeesh ke karan hoge. isaaliye tum mat dro, aur n tumhare hath ddheele padne paaen..
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
लाग अपने शापों में यरूशलेम और यहुदा का नाम लेने लगे हैं। किन्तु मैं इस्राइल और यहुदा को बचाऊँगा और उनके नाम वरदान के रूप मैं प्रमाणित होने लगेंगे। अत: डरो नही। शक्तिशाली बनो!”
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
ओ यहूदा के वंशजो, ओ इस्राएल के वंशजो! तुम्‍हारे नाम से राष्‍ट्र श्राप देते थे, पर अब मैं तुम्‍हे बचाऊंगा और तुम आशिष का माध्‍यम बनोगे। मत डरो, पर अपने हाथों को मजबूत बनाओ।
Hindi Bible HHBD
और हे यहूदा के घराने, और इस्राएल के घराने, जिस प्रकार तुम अन्यजातियों के बीच शाप के कारण थे उसी प्रकार मैं तुम्हारा उद्धार करूंगा, और तुम आशीष के कारण होगे। इसलिये तुम मत डरो, और न तुम्हारे हाथ ढीले पड़ने पाएं।।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
हे यहूदा के घराने, और इस्राएल के घराने, जिस प्रकार तुम जाति–जाति के बीच शाप के कारण थे उसी प्रकार मैं तुम्हारा उद्धार करूँगा, और तुम आशीष के कारण होगे। इसलिये तुम मत डरो, और न तुम्हारे हाथ ढीले पड़ने पाएँ।”
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
जैसा कि हे यहूदिया और इस्राएल, तुम जाति-जाति के लोगों के बीच एक अभिशाप बन गये हो, तो मैं तुम्हें बचाऊंगा, और तुम एक आशीष का कारण बनोगे. भयभीत न हो, पर तुम्हारे हाथ मजबूत बने रहें.”
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
हे यहूदा के घराने, और इस्राएल के घराने, जिस प्रकार तुम अन्यजातियों के बीच श्राप के कारण थे उसी प्रकार मैं तुम्हारा उद्धार करूँगा, और तुम आशीष के कारण होगे # । इसलिए तुम मत डरो, और न तुम्हारे हाथ ढीले पड़ने पाएँ।”