Zechariah 8:9 — Compare Translations
7 translations compared side by side
Hindi (Roman Script)
senaon ka yahova yon kahata haai, tum in dinon men ye vachan un bhvishyadvktaon ke mukh se sunate ho jo senaon ke yahova ke bhvan kee nev dalane ke samay arthata mandair ke banane ke samay men the.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
सर्वशक्तिमान यहोवा कहता है, “शक्तिशाली बनो! लोगों, तुम आज वही सन्देश सुन रहे हो, जिसे नबियों ने तब दिया था जब सर्वशक्तिमान यहोवा ने अपने मंदिर को फिर से बनाने के लिये नींव डाली।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
‘स्वर्गिक सेनाओं का प्रभु यों कहता है: नबियों के माध्यम से इन दिनों मेरा सन्देश सुननेवाले लोगो! तुम्हारे हाथ मजबूत हों, ताकि मेरा मन्दिर पुन: निर्मित हो सके। तुम यह सन्देश उस दिन से सुनते आ रहे हो, जिस दिन स्वर्गिक सेनाओं के प्रभु के भवन की नींव रखी गई थी।
Hindi Bible HHBD
सेनाओं का यहोवा यों कहता है, तुम इन दिनों में ये वचन उन भविष्यद्वक्ताओं के मुख से सुनते हो जो सेनाओं के यहोवा के भवन की नेव डालने के समय अर्थात् मन्दिर के बनने के समय में थे।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
सेनाओं का यहोवा यों कहता है, “तुम इन दिनों में ये वचन उन भविष्यद्वक्ताओं के मुख से सुनते हो जो सेनाओं के यहोवा के भवन की नींव डालने के समय अर्थात् मन्दिर के बनने के समय में थे।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
सर्वशक्तिमान याहवेह का यह कहना है: “अब तुम इन बातों को सुनो, ‘तुम्हारे हाथ मजबूत रहें ताकि मंदिर को बनाया जा सके.’ यही बात उन भविष्यवक्ताओं के द्वारा कही गई है जो सर्वशक्तिमान याहवेह के भवन की नीव डालने के समय उपस्थित थे.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
सेनाओं का यहोवा यह कहता है, “तुम इन दिनों में ये वचन उन भविष्यद्वक्ताओं के मुख से सुनते हो जो सेनाओं के यहोवा के भवन की नींव डालने के समय अर्थात् मन्दिर के बनने के समय में थे।