Zechariah 9:14 — Compare Translations
7 translations compared side by side
Hindi (Roman Script)
tab yahova unake upar dikhai dega, aur usaka teer bijalee kee nain choottega aur parameshvar yahova naraasinga foonkakar dakkhian desh kee see andhaee men hoke chalega.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
यहोवा उसके सामने प्रकट होगा और वह अपने बाण बिजली की तरह चलायेगा। यहोवा, मेरे स्वामी तरही बजाएगा और सेना मरूभूमि के तूफान के समान आगे बढ़ेगी।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
तब प्रभु उनके ऊपर दिखाई देगा, विद्युत के सदृश उसके तीर छूटेंगे, स्वामी-प्रभु नरसिंगा फूंकेगा, और वह दक्षिणी बवन्डर में प्रस्थान करेगा।
Hindi Bible HHBD
तब यहोवा उनके ऊपर दिखाई देगा, और उसका तीर बिजली की नाईं छूटेगा; और परमेश्वर यहोवा नरसिंगा फूंककर दक्खिन देश की सी आंधी में होके चलेगा।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
तब यहोवा उनके ऊपर दिखाई देगा, और उसका तीर बिजली के समान छूटेगा; और परमेश्वर यहोवा नरसिंगा फूँककर दक्षिण देश की सी आँधी में होके चलेगा।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
तब याहवेह उन पर प्रकट होगा; और उसके तीर बिजली के समान चमकेंगे. परम याहवेह तुरही फूंकेंगे; वे दक्षिण से उठे आंधी से होकर चलेंगे,
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
तब यहोवा उनके ऊपर दिखाई देगा, और उसका तीर बिजली के समान छूटेगा; और परमेश्वर यहोवा नरसिंगा फूँककर दक्षिण देश की सी आँधी में होकर चलेगा।