Zechariah 9:15 — Compare Translations
7 translations compared side by side
Hindi (Roman Script)
senaon ka yahova ddhal se unhen bachaaega, aur ve apane shatrauon ka nash karenge, aur unake gofan ke patthron par panv dharenge aur ve peekar aeesa kolahal karenge jaaisa log dakhmadha peekar karate haain aur ve kattore kee nain va vedee ke kone kee nain bhre jaaegen..
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
सर्वशक्तिमान यहोवा उनकी रक्षा करेगा। सैनिक पत्थर और गुलेल का उपयोग शत्रु को पराजित करने में करेंगे। वे अपने शत्रुओं का खुन बहायेंगे, यह दाखमधु जैसा बहेगा। यह वेदी के कानों पर फेंके गए खून जैसा होगा!
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
स्वर्गिक सेनाओं का प्रभु उनकी ढाल बनेगा, वे अपने शत्रुओं पर प्रबल होंगे। वे उनके गोफन के पत्थरों को कुचलेंगे, वे मदिरा के सदृश उनका रक्तपान करेंगे। वे चषक के समान छलकेंगे। वे वेदी के कोने के सदृश लबालब भर जाएंगे।
Hindi Bible HHBD
सेनाओं का यहोवा ढाल से उन्हें बचाएगा, और वे अपने शत्रुओं का नाश करेंगे, और उनके गोफन के पत्थरों पर पांव धरेंगे; और वे पीकर ऐसा कोलाहल करेंगे जैसा लोग दाखमधु पीकर करते हैं; और वे कटोरे की नाईं वा वेदी के कोने की नाईं भरे जाएगें ।।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
सेनाओं का यहोवा ढाल से उन्हें बचाएगा, और वे अपने शत्रुओं का नाश करेंगे, और उनके गोफन के पत्थरों पर पाँव रखेंगे; और वे पीकर ऐसा कोलाहल करेंगे जैसा लोग दाखमधु पीकर करते हैं; और वे कटोरे के समान या वेदी के कोने के समान भरे जाएँगे।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
और सर्वशक्तिमान याहवेह उनकी रक्षा करेंगे. वे नष्ट कर देंगे और गोफन के पत्थरों के द्वारा उन पर जयवंत होंगे. वे पिएंगे और ऐसा कोलाहल करेंगे जैसे लोग दाखमधु पीकर करते हैं; वे उस कटोरे के समान भर जाएंगे जिसका उपयोग वेदी के कोनों को छिड़कने के लिये किया जाता है.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
सेनाओं का यहोवा ढाल से उन्हें बचाएगा, और वे अपने शत्रुओं का नाश करेंगे, और उनके गोफन के पत्थरों पर पाँव रखेंगे; और वे पीकर ऐसा कोलाहल करेंगे जैसा लोग दाखमधु पीकर करते हैं; और वे कटोरे के समान या वेदी के कोने के समान भरे जाएँगे।