Zechariah 9:4 — Compare Translations
7 translations compared side by side
Hindi (Roman Script)
dekho, parameshvar usako auron ke aadhaikar men kar dega, aur usake ghamand ko todkar samudra men dal dega aur vah nagar ag ka kaur ho jaaega..
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
किन्तु हमारे स्वामी यहोवा यह सब ले लेगा। वे उसकी शक्तिशाली नौसेना को नष्ट करेगा और वह नगर आग से नष्ट होजाएगा!
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
पर देख, स्वामी इन सबसे उसे वंचित कर देगा, उसके वैभव को समुद्र में फेंक देगा, यह नगर आग में भस्म हो जाएगा।
Hindi Bible HHBD
देखो, परमेश्वर उसको औरों के अधिकार में कर देगा, और उसके घमण्ड को तोड़कर समुद्र में डाल देगा; और वह नगर आग का कौर हो जाएगा।।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
देखो, परमेश्वर उसको दूसरों के अधिकार में कर देगा, और उसके घमण्ड को तोड़कर समुद्र में डाल देगा; और वह नगर आग का कौर हो जाएगा।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
पर प्रभु उसकी सब चीज़ों को ले लेगा और उसकी शक्ति को समुद्र में डाल देगा, और वह आग में जलकर नष्ट हो जाएगी.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
देखो, परमेश्वर उसको औरों के अधिकार में कर देगा, और उसके घमण्ड को तोड़कर समुद्र में डाल देगा; और वह नगर आग का कौर हो जाएगा।