Zechariah 9:5 — Compare Translations
7 translations compared side by side
Hindi (Roman Script)
yah dekhkar ashakalon drega ajja ko dukh hoga, aur aekron bhee drega, kyonki usakee asha toottegee aur ajja men fir raja n rahega aur ashkalon fir basee n rahegee.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
“अश्कलोन में रहने वाले लोग इन घटनाओं को देखेंगे और वे डरेंगे। अज्जा के लोग भय से काँप उठेगे और एक्रोन के लोग सारी आशएँ छोङ देंगे, जब वे उन घटनाओं को घटित होते देखेंगे। अज्जा में कोई राजा बचा नहीं रहेगा। कोई भी व्यक्ति अब अश्कलोन में नहीं रहेगा।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
अश्कलोन नगर-राज्य यह देख कर भयभीत होगा, गाजा नगर भी पीड़ा से छटपटाएगा, और एक्रोन भी, क्योंकि उसकी आशाएं धूल में मिल गई हैं। गाजा नगर का राजवंश समाप्त हो जाएगा। अश्कलोन नगर उजड़ जाएगा।
Hindi Bible HHBD
यह देखकर अशकलोन डरेगा; अज्जा को दुख होगा, और एक्रोन भी डरेगा, क्योंकि उसकी आशा टूटेगी; और अज्जा में फिर राजा न रहेगा और अश्कलोन फिर बसी न रहेगी।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
यह देखकर अश्कलोन डरेगा; गाज़ा को दु:ख होगा, और एक्रोन भी डरेगा, क्योंकि उसकी आशा टूटेगी; और गाज़ा में फिर राजा न रहेगा और अश्कलोन फिर बसी न रहेगी।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
अश्कलोन यह देखकर भयभीत होगा; अज्जाह अति कष्ट में छटपटाएगा, और यही स्थिति एक्रोन की भी होगी, क्योंकि उसकी आशा जाती रहेगी. अज्जाह में राजा न रह जाएगा और अश्कलोन को त्याग दिया जाएगा.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
यह देखकर अश्कलोन डरेगा; गाज़ा को दुःख होगा, और एक्रोन भी डरेगा, क्योंकि उसकी आशा टूटेगी; और गाज़ा में फिर राजा न रहेगा और अश्कलोन फिर बसी न रहेगी।