Zechariah 9:7 — Compare Translations

7 translations compared side by side

Hindi (Roman Script)
maain usake munh men se aher ka lohoo aur ghainaunee vastuen nikal doonga, tab un men se jo bacha rahega, vah hamare parameshvar ka jan hoga, aur yahooda men aadhaipaati sa hoga aur aekron ke log yaboosiyon ke saman banenge.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
वे रक्त सहित माँस को या कोई भी वर्जीत भोजन नहीं खायेंगे। कोई भी बचा पलिश्ती हमारे राष्ट्र का अंग बनेगा। वे यहूदा में एक नया परिवार समूह होंगे। एक्रोन के लोग हमारे लोगों के एक भाग होंगे जैसा कि यबूसी लोग बन गए। मैं अपने देश की रक्षा करूँगा।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
मैं उसके मुंह में से पशु-बलि का रक्‍त, और उसके दांतों के मध्‍य से घृणित चढ़ावा छीनूंगा। पलिश्‍ती कौम मुझ-परमेश्‍वर के लिए इस्राएल के शेष वंशजों के सदृश अवशेष रहेगी, वह यहूदा कुल के सदृश एक कुल मात्र रह जाएगी, एक्रोन नगर के निवासी यबूसियों के सदृश रहेंगे।
Hindi Bible HHBD
मैं उसके मुंह में से आहेर का लोहू और घिनौनी वस्तुएं निकाल दूंगा, तब उन में से जो बचा रहेगा, वह हमारे परमेश्वर का जन होगा, और यहूदा में अधिपति सा होगा; और एक्रोन के लोग यबूसियों के समान बनेंगे।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
मैं उसके मुँह में से आहेर का लहू और घिनौनी वस्तुएँ निकाल दूँगा, तब उन में से जो बचा रहेगा, वह हमारे परमेश्‍वर का जन होगा, और यहूदा में अधिपति सा होगा; और एक्रोन के लोग यबूसियों के समान बनेंगे।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
मैं उनके मुंह में से रक्त, और उनके दांतों के बीच से निषेध किए गये भोजन को छीन लूंगा. तब वे जो बच जाएंगे, वे हमारे परमेश्वर के हो जाएंगे और यहूदिया में एक गोत्र बन जाएंगे, और एक्रोन यबूसियों के समान हो जाएगा.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
मैं उसके मुँह में से आहेर का लहू और घिनौनी वस्तुएँ निकाल दूँगा, तब उनमें से जो बचा रहेगा, वह हमारे परमेश्वर का जन होगा, और यहूदा में अधिपति सा होगा; और एक्रोन के लोग यबूसियों के समान बनेंगे।