Zephaniah 1:11 — Compare Translations

7 translations compared side by side

Hindi (Roman Script)
he maktesh ke rahanevalo, hay, hay, karo! kyonaki sab vyoparee mitt gaae jitane chandee se lade the, un sab ka nash ho gaya haai.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
नगर के निचले भागों में रहने वाले लोगों, तुम चिल्लाओगे। क्यों क्योंकि कारोबारी और धनी व्यापारी नष्ट कर दिये जायेंगे।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
ओ खरल मुहल्‍ले के निवासियो, रोओ; तुम्‍हारे सब व्‍यापारियों का अन्‍त हो गया। एक भी शेष नहीं रहा। चांदी के सिक्‍के तौलनेवाले समाप्‍त हो गए।
Hindi Bible HHBD
हे मक्तेश के रहनेवालो, हाय, हाय, करो! क्योंकि सब व्योपारी मिट गए; जितने चान्दी से लदे थे, उन सब का नाश हो गया है।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
हे मक्‍तेश के रहनेवालो, हाय, हाय, करो! क्योंकि सब व्यापारी मिट गए; जितने चाँदी से लदे थे, उन सब का नाश हो गया है।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
तुम जो बाजारवाले जिला में रहते हो, विलाप करो; क्योंकि तुम्हारे सारे व्यापारियों को, और चांदी का सब व्यवसाय करनेवालों को नष्ट कर दिया जाएगा.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
हे मक्तेश के रहनेवालों, हाय, हाय, करो! क्योंकि सब व्यापारी मिट गए; जितने चाँदी से लदे थे, उन सब का नाश हो गया है।