Zephaniah 1:14 — Compare Translations
7 translations compared side by side
Hindi (Roman Script)
rayahova ka bhyanak din nikatt haai, vah bahut veg se sameep chala ata haai yahova ke din ka shabd sun padta haai, vahan veer du:kh ke mare chillata haai.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
यहोवा के न्याय का विशेष दिन शीघ्र आ रहा है! वह दिन निकट है, और तेज़ी से आ रहा है। यहोवा के न्याय के विशेष दिन लोग चीखों भरे स्वर सुनेंगे। यहाँ तक कि वीर योद्धा भी चीख उठेंगे!
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
प्रभु का महा दिवस समीप है। वह अत्यन्त वेग से पास आ रहा है। प्रभु के दिन का स्वर कितना कड़ुवा है। वीर योद्धा भी डर से चिल्ला रहा है।
Hindi Bible HHBD
ृयहोवा का भयानक दिन निकट है, वह बहुत वेग से समीप चला आता है; यहोवा के दिन का शब्द सुन पड़ता है, वहां वीर दु:ख के मारे चिल्लाता है।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
यहोवा का भयानक दिन निकट है, वह बहुत वेग से समीप चला आता है; यहोवा के दिन का शब्द सुन पड़ता है, वहाँ वीर दु:ख के मारे चिल्लाता है।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
याहवेह का भयानक दिन निकट है— यह निकट है और जल्दी आ रहा है. याहवेह के दिन का रोना भयानक है; बड़ा योद्धा भी दुःख के कारण फूट-फूटकर क्रंदन करता है.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
यहोवा का भयानक दिन निकट है, वह बहुत वेग से समीप चला आता है; यहोवा के दिन का शब्द सुन पड़ता है, वहाँ वीर दुःख के मारे चिल्लाता है।