Zephaniah 1:15 — Compare Translations

7 translations compared side by side

Hindi (Roman Script)
vah rosh ka din, vah ujad aur udhod ka din, vah badal aur kalee ghatta ka din hoga.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
उस समय परमेश्वर अपना क्रोध प्रकट करेगा। यह भयंकर विपत्तियों का समय होगा। यह विध्वंस का समय होगा। यह काले, घिरे हुए बादल और तूफानी दिन के अन्धकार का समय होगा।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
वह दिन प्रकोप का दिन है। वह संकट और दु:ख का दिन है। वह विध्‍वंस और विनाश का दिन है। वह अंधकार और तिमिर का दिन है। वह सघन मेघों और घोर अंधकार का दिन है।
Hindi Bible HHBD
वह रोष का दिन, वह उजाड़ और उधेड़ का दिन, वह बादल और काली घटा का दिन होगा।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
वह रोष का दिन होगा, वह संकट और सकेती का दिन, वह उजाड़ और विनाश का दिन, वह अन्धेर और घोर अन्धकार का दिन, वह बादल और काली घटा का दिन होगा।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
वह कोप का दिन होगा, संकट और पीड़ा का दिन, परेशानी और विनाश का दिन, अंधकार और गम का दिन, घनघोर घटा और अंधकार का दिन,
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
वह रोष का दिन होगा, वह संकट और सकेती का दिन वह उजाड़ और विनाश का दिन, वह अंधेर और घोर अंधकार का दिन # वह बादल और काली घटा का दिन होगा।