Zephaniah 2:14 — Compare Translations

7 translations compared side by side

Hindi (Roman Script)
usake beech men sab jaati ke vanapashu jhund ke jhund baaittenge usake khmbhon kee kangaaniyon par dhanesh aur sahee donon rat ko basera karenge aur usakee khaidkiyon men bola karenge usakee devaddhiyan soonee padee rahengee, aur devadar kee lakadee ughaaree jaegee.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
तब केवल भेड़ें और जंगली जानवर उस बर्बाद नगर में रहेंगे। उल्लू और कौवे उन स्तम्भों पर बैठेंगे जो खड़े छोड़ दिये गए हैं। उनकी ध्वनि खिड़कियों से आती सुनाई पड़ेगी। कौवे द्वारों की सीढ़ियों पर बैठेंगे। उन सूने घरों में काले पक्षी बैठेंगे।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
पशुओं के झुण्‍ड, जाति-जाति के पशु नगर के मध्‍य पड़े रहेंगे। धनेश और साही पक्षी खम्‍भों के शीर्ष में बसेरा करेंगे। खिड़कियों में उल्‍लू हू-हू बोलेंगे। ड्‍योढ़ियों में कौवे कांव-कांव करेंगे। देवदार की कीमती लकड़ी में कीड़े लगेंगे।
Hindi Bible HHBD
उसके बीच में सब जाति के वनपशु झुंड के झुंड बैठेंगे; उसके खम्भों की कंगनियों पर धनेश और साही दोनों रात को बसेरा करेंगे और उसकी खिड़कियों में बोला करेंगे; उसकी डेवढ़ियां सूनी पड़ी रहेंगी, और देवदार की लकड़ी उघारी जाएगी।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
उसके बीच में सब जाति के वनपशु झुंड के झुंड बैठेंगे; उसके खम्भों की कंगनियों पर धनेश और साही दोनों रात को बसेरा करेंगे और उसकी खिड़कियों में बोला करेंगे; उसकी डेवढ़ियाँ सूनी पड़ी रहेंगी, और देवदार की लकड़ी उघारी जाएगी।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
पशु और पक्षी के झुंड और सब प्रकार के जीव-जन्तु वहां आराम करेंगे. उसके खंभों पर मरुस्थल उल्लू और चीखनेवाला उल्लू बसेरा करेंगे. खिड़कियों में से उन उल्लुओं की आवाज सुनाई देगी, पत्थर के टुकड़ों से रास्ता भर जाएगा, देवदार लकड़ी के बल्लों को खुला छोड़ दिया जाएगा.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
उसके बीच में सब जाति के वन पशु झुण्ड के झुण्ड बैठेंगे; उसके खम्भों की कँगनियों पर धनेश और साही दोनों रात को बसेरा करेंगे और उसकी खिड़कियों में बोला करेंगे; उसकी डेवढ़ियाँ सूनी पड़ी रहेंगी, और देवदार की लकड़ी उघाड़ी जाएगी।