Zephaniah 2:7 — Compare Translations

7 translations compared side by side

Hindi (Roman Script)
arthata vahee samudrateer yahooda ke gharane ke bache huon ko milegee, ve us par charaaenge ve ashkalon ke chhode huae gharon men sanjh ko lettenge, kyonki unaka parameshvar yahova unakee sudhai lekar unake bandhauon ko lautta le jaaega..
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
तब वह भूमि यहूदा के बचे हुए लोगों के लिये होगी। यहोवा यहूदा के उन लोगों को याद रखेगा। वे लोग विदेश में बन्दी हैं। किन्तु यहोवा उन्हें वापस लाएगा। तब यहूदा के लोग उन खेतों में अपनी भेड़ों को घास चरने देंगे। शाम को वे अश्कलोन के खाली घरों में लेटेंगे।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
यहूदा प्रदेश के बचे हुए लोग समुद्र-तट के देश पर अधिकार करेंगे; वे उसको चरागाह बनाएंगे। अश्‍कलोन नगर-राज्‍य के घरों में वे संध्‍या समय आराम से लेटेंगे, क्‍योंकि उनका प्रभु परमेश्‍वर उनकी सुधि लेगा, और उनकी समृद्धि लौटाएगा।
Hindi Bible HHBD
अर्थात् वही समुद्रतीर यहूदा के घराने के बचे हुओं को मिलेगी, वे उस पर चराएंगे; वे अश्कलोन के छोड़े हुए घरों में सांझ को लेटेंगे, क्योंकि उनका परमेश्वर यहोवा उनकी सुधि लेकर उनके बंधुओं को लौटा ले जाएगा।।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
अर्थात् वही समुद्र–तट यहूदा के घराने के बचे हुओं को मिलेगा, वे उस पर चराएँगे; वे अश्कलोन के छोड़े हुए घरों में साँझ को लेटेंगे, क्योंकि उनका परमेश्‍वर यहोवा उनकी सुधि लेकर उनकी समृद्धि को लौटा लाएगा।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
वह देश यहूदाह के बचे लोगों का देश होगा; वहां उन्हें आहार मिलेगा. संध्या के समय, वे लोग अश्कलोन के घरों में आराम के लिये लेटेंगे. क्योंकि याहवेह उनका परमेश्वर उनकी सुधि लेंगे; वे उनकी समृद्धि को लौटा लाएंगे.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
अर्थात् वही समुद्र तट यहूदा के घराने के बचे हुओं को मिलेगा, वे उस पर चराएँगे; वे अश्कलोन के छोड़े हुए घरों में साँझ को लेटेंगे, क्योंकि उनका परमेश्वर यहोवा उनकी सुधि लेकर उनकी समृद्धि को लौटा लाएगा।