Zephaniah 2:8 — Compare Translations

7 translations compared side by side

Hindi (Roman Script)
moab ne jo meree praja kee namadharai aur ammoniyon ne jo usakee ninda karake usake desh kee seema par chaddhai kee, vah mere kanon tak pahunchee haai.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
यहोवा कहता है, “मैं जानता हूँ कि मोआब और अम्मोन के लोगों ने क्या किया! उन लोगों ने हमारे लोगों को लज्जित किया। उन लोगों ने अपने देश को और अधिक बड़ा करने के लिये उनकी भूमि ली।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
प्रभु ने कहा, ‘मैंने मोआब राष्‍ट्र के ताने सुने; मैंने अम्‍मोनी राष्‍ट्र के अपशब्‍द भी सुने। उन्‍होंने मेरे निज लोगों पर व्‍यंग्‍य बाण छोड़े, मेरी सीमाओं में घुसकर शेखी बघारी।’
Hindi Bible HHBD
मोआब ने जो मेरी प्रजा की नामधराई और अम्मोनियों ने जो उसकी निन्दा करके उसके देश की सीमा पर चढ़ाई की, वह मेरे कानों तक पहुंची है।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
“मोआब ने जो मेरी प्रजा की नामधराई और अम्मोनियों ने जो उसकी निन्दा करके उसके देश की सीमा पर चढ़ाई की, वह मेरे कानों तक पहुँची है।”
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
“मैंने मोआब के द्वारा कही गई अपमान की बातों और अम्मोनियों के द्वारा कही गई निंदा की बातों को सुना है, वे मेरे लोगों की बेइज्जती करते और उनके देश को छीन लेने की धमकी देते हैं.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
“मोआब ने जो मेरी प्रजा की नामधराई और अम्मोनियों ने जो उसकी निन्दा करके उसके देश की सीमा पर चढ़ाई की, वह मेरे कानों तक पहुँची है।”