Zephaniah 3:6 — Compare Translations
7 translations compared side by side
Hindi (Roman Script)
maain ne anyajaatiyon ko yahan tak nash kiya, ki unake konevale gummatt ujad gaae maain ne unakee sadkon ko yahan tak soonee kiya, ki koi un par naheen chalata unake nagar yahan tak nash huae ki un men koi manushy varan koi bhee praanee naheen raha.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
परमेश्वर कहता है, “मैंने पूरे राष्टों को नष्ट कर दिया है। मैंने उनकी रक्षा मीनारों को नष्ट किया है। मैंने उनकी सड़कें नष्ट की हैं और अब वहां कोई नहीं जाता। उनके नगर सूने हैं, उनमें अब कोई नहीं रहता।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
प्रभु यह कहता है: ‘मैंने राष्ट्रों को खत्म कर दिया। उनके परकोटे ध्वस्त हो गए। मैंने उनकी सड़कों को निर्जन बना दिया, अब उनपर कोई नहीं चलता। मैंने उनके नगर उजाड़ दिए, उनमें एक भी आदमी नहीं रहता; वहां रहनेवाला कोई नहीं है।
Hindi Bible HHBD
मैं ने अन्यजातियों को यहां तक नाश किया, कि उनके कोनेवाले गुम्मट उजड़ गए; मैं ने उनकी सड़कों को यहां तक सूनी किया, कि कोई उन पर नहीं चलता; उनके नगर यहां तक नाश हुए कि उन में कोई मनुष्य वरन कोई भी प्राणी नहीं रहा।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
मैं ने अन्यजातियों को यहाँ तक नष्ट किया, कि उनके कोनेवाले गुम्मट उजड़ गए; मैं ने उनकी सड़कों को यहाँ तक सूनी किया, कि कोई उन पर नहीं चलता; उनके नगर यहाँ तक नष्ट हुए कि उनमें कोई मनुष्य वरन् कोई भी प्राणी नहीं रहा।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
“मैंने जाति-जाति के लोगों को नाश किया है; उनके गढ़ ढहा दिये गये हैं. मैंने उनकी गलियों को विरान छोड़ दिया है, और उन गलियों से होकर कोई भी नहीं जाता. उनके शहर उजड़ गये हैं; वे त्याग दिये गये और खाली हैं.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
मैंने अन्यजातियों को यहाँ तक नाश किया, कि उनके कोनेवाले गुम्मट उजड़ गए; मैंने उनकी सड़कों को यहाँ तक सूनी किया, कि कोई उन पर नहीं चलता; उनके नगर यहाँ तक नाश हुए कि उनमें कोई मनुष्य वरन् कोई भी प्राणी नहीं रहा।