bible
ra
🌐 Language
English
Español
Français
Deutsch
Português
Italiano
Nederlands
Русский
中文
日本語
한국어
العربية
Türkçe
Tiếng Việt
ไทย
Indonesia
All Languages
Home
/
Hindi
/
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
/
2 Corinthians 11
2 Corinthians 11
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
← Chapter 10
Jump to:
Chapter 1
Chapter 2
Chapter 3
Chapter 4
Chapter 5
Chapter 6
Chapter 7
Chapter 8
Chapter 9
Chapter 10
Chapter 11
Chapter 12
Chapter 13
Chapter 12 →
1
ओह, यदि आप लोग मेरी थोड़ी-सी नादानी सह लेते! कृपया, आप मुझ को सह लीजिए।
2
मैं जितनी तत्परता से आप लोगों की चिन्ता करता हूँ, वह परमेश्वर की चिन्ता-जैसी है। मैंने आपके एकमात्र दूल्हे मसीह के साथ आपकी सगाई सम्पन्न की, जिससे मैं आप को पवित्र कुआँरी की तरह उनके सामने प्रस्तुत कर सकूँ।
3
मुझे डर है कि जिस प्रकार सांप ने अपनी धूर्तता से हव्वा को धोखा दिया था, उसी प्रकार आप लोगों का मन भी न बहका दिया जाए और आप मसीह के प्रति अपनी निष्कपट और सच्ची भक्ति न खो बैठें;
4
क्योंकि जब कोई आप लोगों के पास एक ऐसे येशु का प्रचार करने आता है, जो हमारे द्वारा प्रचारित येशु से भिन्न हैं, या एक ऐसा आत्मा अथवा शुभ समाचार ग्रहण करने को कहता है, जो आप के द्वारा स्वीकृत आत्मा अथवा शुभ समाचार से भिन्न है, तो आप लोग उस व्यक्ति का तुरन्त स्वागत करते हैं।
5
आपके उन महान् प्रेरितों से मैं अपने को किसी भी तरह कम नहीं समझता।
6
मैं अच्छा वक्ता नहीं हूँ, किन्तु मुझमें ज्ञान का अभाव नहीं। इसका प्रमाण हम सब तरह से और हर प्रकार की बातों में आप लोगों को दे चुके हैं।
7
आप लोगों को ऊपर उठाने के लिए मैंने अपने को दीन-हीन बनाया और बिना कुछ लिए आप लोगों के बीच परमेश्वर के शुभ समाचार का प्रचार किया। क्या इस में मेरा कोई दोष था?
8
आप लोगों की सेवा करने के लिए मैंने अन्य कलीसियाओं से ही अपनी जीविका के लिए दान ग्रहण कर मानो उनको लूट लिया।
9
आप लोगों के यहाँ रहते समय मैं आर्थिक संकट पड़ने पर भी किसी के लिए भी भार नहीं बनता था। मकिदुनिया से आने वाले भाइयों ने मेरी आवश्यकताओं को पूरा किया। मैं आप पर बोझ नहीं बना और कभी नहीं बनूँगा।
10
मुझ में विद्यमान मसीह की सच्चाई की शपथ! यूनान भर में कोई या कुछ भी मुझे इस गौरव से वंचित नहीं कर सकेगा।
11
ऐसा क्यों? क्या इसलिए कि मैं आप को प्यार नहीं करता? परमेश्वर जानता है कि मैं आप लोगों को कितना प्यार करता हूँ।
12
मैं जो करता आ रहा हूँ, वही करता जाऊंगा, जिससे उन तथाकथित प्रेरितों को इस बात पर गर्व करने का मौका न मिले कि वे प्रचार-कार्य में मेरे बराबर हैं;
13
क्योंकि वे झूठे प्रेरित और कपटपूर्ण कार्यकर्ता हैं, जो मसीह के प्रेरित होने का स्वांग रचते हैं।
14
यह आश्चर्य की बात नहीं, क्योंकि स्वयं शैतान ज्योतिर्मय स्वर्गदूत का स्वांग रचता है।
15
इसलिए उसके सेवक भी धार्मिकता के सेवक बनने का स्वांग रचते हैं, किन्तु जैसे उनके काम हैं वैसे ही उनका अन्त होगा।
16
मैं फिर कहता हूँ, कोई मुझे नासमझ नहीं समझे और यदि आप मुझे ऐसा समझते हों, तो मुझे थोड़ी-सी डींग मारने की छूट भी दें।
17
इस सम्बन्ध में मैं जो कहने वाला हूँ, वह प्रभु के अधिकार से नहीं, वरन् नासमझ के समान निस्संकोच गर्व से कहूँगा:
18
जब बहुत-से लोग उन बातों की डींग मारते हैं, जो संसार की दृष्टि में महत्व रखती हैं, तो मैं भी वही करूँगा।
19
समझदार होने के नाते आप लोग नासमझ लोगों का व्यवहार खुशी से सहते हैं।
20
जब कोई आपकी स्वतन्त्रता छीनता, आपकी धन-संपत्ति खा जाता, आपका शोषण करता, आपके प्रति तिरस्कारपूर्ण व्यवहार करता अथवा आप को थप्पड़ मारता है, तो आप यह सब सह लेते हैं।
21
मैं लज्जा के साथ स्वीकार करता हूँ कि आप लोगों के साथ इस प्रकार का व्यवहार करने का मुझे साहस नहीं हुआ। आप इसे मेरी नादानी समझें, किन्तु जिन बातों के विषय में वे लोग डींग मारने का साहस करते हैं, मैं भी उन बातों के विषय में वही कर सकता हूँ।
22
वे इब्रानी हैं? मैं भी हूँ! वे इस्राएली हैं? मैं भी हूँ! वे अब्राहम की सन्तान हैं? मैं भी हूँ!
23
वे मसीह के सेवक हैं? मैं नादानी की झोंक में कहता हूँ कि मैं इस में उन से बढ़ कर हूँ। मैंने उन से अधिक परिश्रम किया, अधिक समय बन्दीगृह में बिताया और अधिक बार कोड़े खाए। मैं बारम्बार मौत के मुँह में पड़ा।
24
यहूदियों ने मुझे पाँच बार एक-कम-चालीस कोड़े लगाए।
25
मैं तीन बार बेंतों से पीटा और एक बार पत्थरों से मारा गया। तीन बार ऐसा हुआ कि जिस जलयान पर मैं यात्रा कर रहा था, वह टूट गया और एक बार वह पूरे चौबीस घण्टे खुले समुद्र पर इधर-उधर बहता रहा।
26
मैं बारम्बार यात्रा करता रहा। मुझे नदियों के खतरे, यहूदियों के खतरे, गैर-यहूदियों के खतरे, नगरों के खतरे, निर्जन स्थानों के खतरे, समुद्र के खतरे और कपटी भाइयों के खतरे का।
27
मैंने कठोर परिश्रम किया और बहुत-सी रातें जागते हुए बितायीं। मुझे अकसर भोजन नहीं मिला। भूख-प्यास, ठण्ड और कपड़ों का अभाव−यह सब मैं सहता रहा
28
और इन बातों के अतिरिक्त सब कलीसियाओं के विषय में मेरी चिन्ता, जो हर समय मुझे व्याकुल किये रहती है।
29
जब कोई दुर्बल है, तो क्या मैं उसकी दुर्बलता से प्रभावित नहीं? जब किसी का पाप में पतन होता है, तो क्या मैं इसका तीखा अनुभव नहीं करता?
30
यदि किसी बात पर गर्व करना है, तो मैं अपनी दुर्बलताओं पर गर्व करूँगा।
31
प्रभु येशु मसीह का पिता और परमेश्वर युगानुयुग धन्य है। वह जानता है कि मैं झूठ नहीं बोल रहा हूँ।
32
जब मैं दमिश्क नगर में था, तो राजा अरेतास के राज्यपाल ने मुझे गिरफ्तार करने के लिए नगर पर पहरा बैठा दिया।
33
मैं चारदीवारी की खिड़की से टोकरे में नीचे उतार दिया गया और इस प्रकार उसके हाथ से बच निकला।
← Chapter 10
Jump to:
Chapter 1
Chapter 2
Chapter 3
Chapter 4
Chapter 5
Chapter 6
Chapter 7
Chapter 8
Chapter 9
Chapter 10
Chapter 11
Chapter 12
Chapter 13
Chapter 12 →
All chapters:
1
2
3
4
5
6
7
8
9
10
11
12
13