bible
ra
🌐 Language
English
Español
Français
Deutsch
Português
Italiano
Nederlands
Русский
中文
日本語
한국어
العربية
Türkçe
Tiếng Việt
ไทย
Indonesia
All Languages
Home
/
Hindi
/
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
/
Ecclesiastes 8
Ecclesiastes 8
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
← Chapter 7
Jump to:
Chapter 1
Chapter 2
Chapter 3
Chapter 4
Chapter 5
Chapter 6
Chapter 7
Chapter 8
Chapter 9
Chapter 10
Chapter 11
Chapter 12
Chapter 9 →
1
बुद्धिमान मनुष्य किसके समान है? कौन व्यक्ति तत्व का अर्थ जानता है? मनुष्य की बुद्धि के कारण उसका मुख चमकता है, और उसके चेहरे की कठोरता दूर हो जाती है।
2
राजा की आज्ञा का पालन करो, अपनी पवित्र शपथ के कारण मत भयभीत हो।
3
उसके सम्मुख से चले जाओ; यदि वह किसी बात से अप्रसन्न है तो तुम वहाँ मत ठहरो; क्योंकि राजा जैसा चाहता है वैसा करता है।
4
राजा के शब्दों में परम सत्ता होती है। राजा से कौन पूछ सकता है, ‘आप यह क्या कर रहे हैं?’
5
जो व्यक्ति राजा की आज्ञा का पालन करता है, उसका अनिष्ट नहीं होता। बुद्धिमान मनुष्य उपयुक्त समय और उपयुक्त कार्य-विधि जानता है।
6
प्रत्येक बात का उपयुक्त समय और उसकी उपयुक्त कार्य-विधि होती है, यद्यपि मनुष्य की बुराई उसके लिए बहुत भारी पड़ती है।
7
मनुष्य यह नहीं जानता है कि क्या होने वाला है, क्योंकि कौन व्यक्ति उसे भविष्य में घटनेवाली बातें बता सकता है?
8
ऐसा कौन मनुष्य है जिसका वश प्राण पर चले, और वह प्राण के निकलते समय उसको रोक ले? मृत्यु के दिन पर मरनेवाले का अधिकार नहीं होता। युद्ध से छुटकारा नहीं मिलता, और न दुर्जन व्यक्ति अपनी दुर्जनता के कारण मृत्यु से बच सकता है।
9
जब मैंने सूर्य के नीचे धरती पर होनेवाली बातों पर गम्भीरतापूर्वक अपना मन लगाया, तब मैंने यह देखा: जब एक मनुष्य दूसरे मनुष्य पर प्रभुत्व जमाता है तब वह स्वयं का अनिष्ट करता है।
10
तब मैंने दुर्जनों को कबर में गाड़े जाते हुए देखा। वे पवित्र स्थान में आते जाते थे। नगर में जहाँ उन्होंने नाना प्रकार के दुष्कर्म किए थे, उनकी प्रशंसा की जाती थी। यह भी व्यर्थ है।
11
दुष्कर्म के लिए व्यक्ति को जल्दी दण्ड नहीं मिलता, इसलिए मनुष्यों का हृदय दुष्कर्म करने में लगा रहता है।
12
यद्यपि पापी मनुष्य सौ बार दुष्कर्म करता है, और उसे दण्ड नहीं मिलता, वह लम्बी उम्र तक जीवित रहता है, तथापि मैं यह जानता हूं कि परमेश्वर से डरनेवालों का अन्त में भला ही होता है। परमेश्वर उनका भला करता है, क्योंकि वे उससे डरते हैं।
13
निस्सन्देह दुर्जन का अन्त में भला नहीं होगा, और न वह छाया के सदृश अपनी उम्र लम्बी कर सकेगा, क्योंकि वह परमेश्वर से नहीं डरता है।
14
एक बात और: यह भी व्यर्थ है, और पृथ्वी पर होती है। धार्मिक व्यक्तियों को दुर्जन मनुष्यों के दुष्कर्मों का फल भुगतना पड़ता है, और दुर्जन मनुष्य धार्मिक व्यक्तियों के सत्कर्मों का फल प्राप्त करते हैं। अत: मैं कहता हूं, यह भी व्यर्थ है।
15
इसलिए मैं लोगों को सलाह देता हूं: आनन्द मनाओ। सूर्य के नीचे धरती पर मनुष्य के लिए खाने-पीने और आनन्द मनाने के अतिरिक्त और कुछ भी अच्छा नहीं है। जो आयु परमेश्वर ने उसे इस धरती पर प्रदान की है, उसके परिश्रम में यही आनन्द विद्यमान रहेगा।
16
जब मैंने बुद्धि प्राप्त करने के लिए, तथा पृथ्वी पर होने वाले कार्य-व्यापार को समझने के लिए मन लगाया, और जब मैंने यह जानने का प्रयत्न किया कि कैसे मनुष्य रात-दिन जागते रहते हैं,
17
तब मुझे अनुभव हुआ कि परमेश्वर का समस्त कार्य, जो सूर्य के नीचे इस धरती पर होता है, चाहे मनुष्य उसका भेद जानने के लिए कितना ही परिश्रम क्यों न करे, वह उसका पता नहीं लगा सकता। यदि कोई बुद्धिमान मनुष्य उसको जानने का दावा करे तो भी वह उसका पता नहीं लगा सकता।
← Chapter 7
Jump to:
Chapter 1
Chapter 2
Chapter 3
Chapter 4
Chapter 5
Chapter 6
Chapter 7
Chapter 8
Chapter 9
Chapter 10
Chapter 11
Chapter 12
Chapter 9 →
All chapters:
1
2
3
4
5
6
7
8
9
10
11
12