bible
ra
🌐 Language
English
Español
Français
Deutsch
Português
Italiano
Nederlands
Русский
中文
日本語
한국어
العربية
Türkçe
Tiếng Việt
ไทย
Indonesia
All Languages
Home
/
Hindi
/
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
/
Ezra 8
Ezra 8
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
← Chapter 7
Jump to:
Chapter 1
Chapter 2
Chapter 3
Chapter 4
Chapter 5
Chapter 6
Chapter 7
Chapter 8
Chapter 9
Chapter 10
Chapter 9 →
1
सम्राट अर्तक्षत्र के शासन-काल में मेरे साथ बेबीलोन देश से यरूशलेम नगर जाने वाले इस्राएलियों की तथा उनके पितृकुलों के मुखियों की वंशावली इस प्रकार है:
2
पीनहास के वंश में से गेर्शोम, ईतामार के वंश में से दानिएल, दाऊद के वंश में से हत्तूस
3
जो शकन्याह का पौत्र था। परओश के वंश में से जकर्याह। उसके साथ पंजीकृत डेढ़ सौ पुरुष थे।
4
पहत-मोआब के वंश में से एल्यहोनई बेन-जरह्याह। उसके साथ दो सौ पुरुष।
5
सत्तू के वंश में से शकन्याह बेन-यहजीएल। उसके साथ तीन सौ पुरुष थे।
6
आदीन के वंश में से एबेद बेन-योनातान। उसके साथ पचास पुरुष थे।
7
एलाम के वंश में से यशायाह बेन-अतल्याह। उसके साथ सत्तर पुरुष थे।
8
शपत्याह के वंश में से जबद्याह बेन-मीखाएल। उसके साथ अस्सी पुरुष थे।
9
योआब के वंश में से ओबद्याह बेन-यहीएल। उसके साथ दो सौ अठारह पुरुष थे।
10
बानी के वंश में से शलोमीत बेन-योसिप्याह। उसके साथ एक सौ साठ पुरुष थे।
11
बेबई के वंश में से जकर्याह बेन-बेबई। उसके साथ अट्ठाईस पुरुष थे।
12
अजगाद के वंश में से योहानान बेन-हक्कातान। उसके साथ एक सौ दस पुरुष थे।
13
अदोनीकाम के वंश में से ये पुरुष बाद में गए थे: एलीपेलेत, यीएल और समायाह। इनके साथ साठ पुरुष थे।
14
बिग्वई के वंश में से ऊतई और जक्कूर। उनके साथ सत्तर पुरुष थे।
15
मैंने इनको अहवा नगर जानेवाली नहर के तट पर एकत्र किया। हम वहां तीन दिन तक ठहरे रहे। जब मैंने लोगों तथा पुरोहितों का निरीक्षण किया, तब मुझे लेवी वंश का एक भी उप-पुरोहित नहीं मिला।
16
अत: मैंने एलीएजेर, अरीएल, शमायाह, एलनातान, यारीब, एलनातान, नातान, जकर्याह, और मशुल्लाम नामक प्रमुख व्यक्तियों को तथा योयारीब और एलनातान नामक विद्वानों को बुलाया।
17
मैंने उन्हें कासिप्या नगर में इद्दो नामक मुखिया के पास भेजा। मैंने उन्हें समझाया कि वे इद्दो से तथा कासिप्या नगर में रहने वाले उसके भाई-बंधुओं से, जो मंदिर-सेवक थे, यह निवेदन करें कि ‘आप हमें परमेश्वर के भवन के लिए परिचारक भेजिए।’
18
परमेश्वर की कृपा-दृष्टि हम पर थी। अत: वे हमारे पास शेरेब्याह, हशब्याह और यशायाह को ले आए। शेरेब्याह एक बुद्धिमान पुरुष था। वह इस्राएल के परपोते और लेवी के पोते महली के वंश में से था। उसके साथ उसके पुत्र और जाति-भाई थे। ये सब अठारह पुरुष थे। यशायाह मरारी के वंश में से था। उसके साथ उसके पुत्र और जाति-भाई थे। ये सब बीस पुरुष थे।
20
इनके अतिरिक्त वे मन्दिर की सेवा के लिए दो सौ बीस परिचारक ले आए। इन परिचारकों की प्रथा दाऊद तथा उसके उच्च पदाधिकारियों ने लेवी वंश के उप-पुरोहितों की सेवा-सहायता के लिए आरम्भ की थी। इन सब के नाम लिखे हुए थे।
21
तब मैंने अहवा नदी के तट पर सामूहिक उपवास की घोषणा की ताकि हम परमेश्वर के सम्मुख विनम्र बनें, और उससे स्वयं की, अपने बच्चों की तथा सम्पत्ति की रक्षा के लिए निर्विघ्न यात्रा की मांग करें।
22
यात्रा के दौरान शत्रुओं से अपनी रक्षा के लिए सम्राट से सिपाहियों का दल और घुड़सवार मांगना मुझे अच्छा नहीं लगा; क्योंकि हमने सम्राट से यह कहा था, ‘परमेश्वर का वरदहस्त उसके भक्तों पर रहता है, पर उसका क्रोध उन लोगों पर भड़क उठता है, जो उसको छोड़ देते हैं।’
23
अत: हमने सामूहिक उपवास किया, और यात्रा में सुरक्षा के लिए परमेश्वर से प्रार्थना की, और उसने हमारी प्रार्थना सुनी।
24
मैंने प्रमुख पुरोहितों में से बारह पुरोहित चुने: शेरेब्याह, हशब्याह, और उनके दस जाति-भाई।
25
तब मैंने उनके सम्मुख चान्दी, सोना, पात्र, तथा सम्राट और उनके मंत्री-परिषद, सामन्तों और इस्राएली जनता द्वारा परमेश्वर के भवन के लिए चढ़ाई गई भेंटों को
26
तौलकर उन्हें उन बारह पुरोहितों के हाथ में सौंप दिया: बाईस हजार किलो चान्दी, साढ़े तीन हजार किलो चान्दी के पात्र,
27
साढ़े तीन हजार किलो सोना, हजार स्वर्ण-मुद्राओं के मूल्य के बीस कटोरे, और सोने के समान ही कीमती एवं चमकने वाले पीतल के दो पात्र।
28
मैंने उनसे यह कहा, ‘तुम प्रभु के लिए पवित्र हो। ये पात्र भी पवित्र हैं। यह सोना और चान्दी तुम्हारे पूर्वजों के प्रभु परमेश्वर को स्वेच्छा से चढ़ाई गई भेंट है।
29
तुम इनको सम्भालकर रखो। तुम यरूशलेम में मुख्य पुरोहितों, उप-पुरोहितों और इस्राएल के पितृकुलों के मुखियों के सामने प्रभु-भवन के कोषागारों में यह सब तौलकर दे देना।’
30
अत: पुरोहितों और उप-पुरोहितों ने सोना, चान्दी और पात्रों को यरूशलेम में अपने परमेश्वर के भवन में ले जाने के लिए उनको तौलकर ले लिया।
31
हमने यरूशलेम के लिए पहले महीने की बारहवीं तारीख को अहवा नदी के तट से प्रस्थान किया। परमेश्वर की कृपा-दृष्टि हम पर थी, उसने मार्ग में शत्रुओं के हाथ से तथा लुटेरों से हमारी रक्षा की।
32
हम यरूशलेम नगर पहुंचे। हमने वहां तीन दिन तक विश्राम किया।
33
चौथे दिन हमने परमेश्वर के भवन में पुरोहित मेरेमोत बेन-ऊरीयाह को चान्दी, सोना और पात्र तौलकर सौंप दिए। उस समय उसके साथ एलआजर बेन-पीनहास था। इनके अतिरिक्त उनके साथ दो उप-पुरोहित थे: योजाबाद बेन-येशुअ, और नोअद्याह बेन-बिन्नूई।
34
उन्होंने सबको गिना और तौला तथा उसी समय सबका विवरण भी लिख दिया।
35
तब गुलामी से मुक्त हुए, निष्कासन से लौटे हुए इस्राएली लोगों ने अपने परमेश्वर को अग्नि-बलि में ये पशु चढ़ाए: इस्राएल के बारह कुलों की ओर से बारह बछड़े, छियानबे मेढ़े, और सतहत्तर मेमने। उन्होंने पाप-बलि में बारह बकरे अर्पित किए। यह सब प्रभु के लिए अग्नि-बलि था।
36
एज्रा तथा उसके सहयोगियों ने सम्राट का आज्ञा-पत्र फरात नदी के पश्चिम क्षेत्र के राज्यपालों तथा सम्राट के क्षत्रपों को सौंप दिया। इस प्रकार उन्होंने इस्राएली कौम की मदद की तथा परमेश्वर के भवन की देखरेख में सहायता की।
← Chapter 7
Jump to:
Chapter 1
Chapter 2
Chapter 3
Chapter 4
Chapter 5
Chapter 6
Chapter 7
Chapter 8
Chapter 9
Chapter 10
Chapter 9 →
All chapters:
1
2
3
4
5
6
7
8
9
10