bible
ra
🌐 Language
English
Español
Français
Deutsch
Português
Italiano
Nederlands
Русский
中文
日本語
한국어
العربية
Türkçe
Tiếng Việt
ไทย
Indonesia
All Languages
Home
/
Hindi
/
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
/
Hebrews 1
Hebrews 1
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
Jump to:
Chapter 1
Chapter 2
Chapter 3
Chapter 4
Chapter 5
Chapter 6
Chapter 7
Chapter 8
Chapter 9
Chapter 10
Chapter 11
Chapter 12
Chapter 13
Chapter 2 →
1
प्राचीन काल में परमेश्वर बारम्बार और विविध रूपों में हमारे पूर्वजों से नबियों द्वारा बोला था।
2
परन्तु वर्तमान अन्तिम युग में वह हम से पुत्र द्वारा बोला है। उसने उस पुत्र के द्वारा समस्त विश्व की सृष्टि की और उसी को सब कुछ का उत्तराधिकारी नियुक्त किया है।
3
यह पुत्र, परमेश्वर की महिमा का प्रतिबिम्ब और उसके तत्व का प्रतिरूप है। यह पुत्र अपने शक्तिशाली शब्द द्वारा समस्त सृष्टि को बनाये रखता है। उसने मनुष्यों को पापों से शुद्ध किया और वह उच्च स्वर्ग में महामहिम परमेश्वर की दाहिनी ओर विराजमान हुआ।
4
उसका पद स्वर्गदूतों से ऊंचा ठहरा; क्योंकि जो नाम उसे उत्तराधिकार में मिला है, वह उनके नाम से कहीं अधिक श्रेष्ठ है।
5
क्या परमेश्वर ने कभी किसी स्वर्गदूत से यह कहा, “तू मेरा पुत्र है, आज मैंने तुझे उत्पन्न किया है” और “मैं उसके लिए पिता बन जाऊंगा और वह मेरा पुत्र होगा”?
6
फिर वह अपने पहलौठे को संसार के सामने प्रस्तुत करते हुए कहता है, “परमेश्वर के समस्त स्वर्गदूत इसकी आराधना करें”,
7
जब कि वह स्वर्गदूतों के विषय में यह कहता है, “वह अपने दूतों को पवन बनाता है और अपने सेवकों को धधकती आग।”
8
किन्तु पुत्र के विषय में, “हे परमेश्वर! तेरा सिंहासन युग-युगों तक बना रहता है और तेरा राजदण्ड न्याय का अधिकारदण्ड है।
9
तूने धर्म का पक्ष ले कर अधर्म से बैर किया है, इसलिए हे परमेश्वर! तेरे परमेश्वर ने तुझे तेरे साथियों के ऊपर उठा कर आनन्द के तेल से तेरा अभिषेक किया है।”
10
और फिर, “हे प्रभु! तूने आदि में पृथ्वी की नींव डाली। आकाश तेरे हाथों का कार्य है।
11
वे तो नष्ट हो जायेंगे, किन्तु तू बना रहता है। वे सब वस्त्र की तरह पुराने हो जायेंगे।
12
तू चादर की भाँति उन्हें समेट लेगा। वे वस्त्र की तरह बदल दिये जायेंगे, किन्तु तू एकरूप रहता है और तेरे वर्षों का अन्त नहीं होगा।”
13
क्या उसने स्वर्गदूतों में किसी से कभी यह कहा, “तू तब तक मेरी दाहिनी ओर बैठ, जब तक मैं तेरे शत्रुओं को तेरे चरणों की चौकी न बना दूँ?”
14
क्या सब स्वर्गदूत परिचारक नहीं हैं जो उन लोगों की सेवा के लिए भेजे जाते हैं, जो मुक्ति के उत्तराधिकारी होंगे?
Jump to:
Chapter 1
Chapter 2
Chapter 3
Chapter 4
Chapter 5
Chapter 6
Chapter 7
Chapter 8
Chapter 9
Chapter 10
Chapter 11
Chapter 12
Chapter 13
Chapter 2 →
All chapters:
1
2
3
4
5
6
7
8
9
10
11
12
13