bible
ra
🌐 Language
English
Español
Français
Deutsch
Português
Italiano
Nederlands
Русский
中文
日本語
한국어
العربية
Türkçe
Tiếng Việt
ไทย
Indonesia
All Languages
Home
/
Hindi
/
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
/
Joshua 21
Joshua 21
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
← Chapter 20
Jump to:
Chapter 1
Chapter 2
Chapter 3
Chapter 4
Chapter 5
Chapter 6
Chapter 7
Chapter 8
Chapter 9
Chapter 10
Chapter 11
Chapter 12
Chapter 13
Chapter 14
Chapter 15
Chapter 16
Chapter 17
Chapter 18
Chapter 19
Chapter 20
Chapter 21
Chapter 22
Chapter 23
Chapter 24
Chapter 22 →
1
लेवी कुल के परिवारों के मुखिया पुरोहित एलआजर, यहोशुअ बेन-नून और समस्त इस्राएली कुलों के परिवारों के मुखियों के पास आए।
2
वे कनान देश में स्थित शिलोह नगर में उनसे यह बोले, ‘प्रभु ने मूसा के द्वारा यह आज्ञा दी थी कि हमारे निवास के लिए हमें नगर प्रदान किए जाएं। इसके अतिरिक्त हमारे पशुओं के लिए उन नगरों के आस-पास चरागाह की भूमि भी दी जाए।’
3
अत: प्रभु के वचन के अनुसार इस्राएली लोगों ने पैतृक-अधिकार में प्राप्त अपने भूमि-भाग में से लेवी कुल को ये नगर और उनके आस-पास की चरागाह की भूमि दी:
4
पहले क्रम में कहात गोत्र के नाम पर चिट्ठी निकली। लेवीय पुरोहित जो पुरोहित हारून के वंशज थे उन्हें यहूदा, शिमोन और बिन्यामिन कुल के तेरह नगर प्राप्त हुए।
5
कहात गोत्र के शेष पुरोहितों को एफ्रइम गोत्र, दान कुल और अर्ध मनश्शे गोत्र के दस नगर प्राप्त हुए।
6
दूसरे क्रम में गेर्शोन गोत्र के नाम पर चिट्ठी निकली। अत: गेर्शोन गोत्र के पुरोहितों को इस्साकार, आशेर और नफ्ताली कुलों के, तथा बशान प्रदेश में निवास करने वाले अर्ध मनश्शे गोत्र के तेरह नगर प्राप्त हुए।
7
मरारी गोत्र के पुरोहितों को, उनके परिवारों की संख्या के अनुसार रूबेन, गाद और जबूलून कुलों के बारह नगर प्राप्त हुए।
8
जो आज्ञा प्रभु ने मूसा के द्वारा दी थी, उसके अनुसार इस्राएली लोगों ने लेवीय पुरोहितों को ये ही नगर और उनकी चरागाह-भूमि दी थी। उन्होंने यह कार्य चिट्ठी डालकर किया था।
9
ये यहूदा और शिमोन कुल के नगरों के नाम हैं, जो
10
कहाती गोत्र के हारून के वंशजों को, जो लेवीय पुरोहित थे, प्रदान किए गए। पहले क्रम में उनके नाम पर चिट्ठी निकली थी।
11
इस्राएलियों ने उन्हें ये नगर दिए: किर्यत-अर्बा (अर्बा अनक का पिता था) जिसको हेब्रोन नगर भी कहते हैं। यह यहूदा के पहाड़ी प्रदेश में स्थित है। इसके अतिरिक्त नगर के आसपास की चरागाह-भूमि भी दी।
12
किन्तु इस्राएलियों ने किर्यत-अर्बा नगर के खेत और उसके गांव कालेब बेन-यपून्ने को पैतृक-अधिकार के लिए प्रदान किए थे।
13
इस्राएलियों ने पुरोहित हारून के वंशजों को ये नगर दिए: हेब्रोन (हत्यारे के लिए निश्चित किया गया शरण-नगर) और उसकी चरागाह की समस्त भूमि; लिब्नाह,
14
यत्तिर, एश्तमोअ,
15
होलोन, दबीर,
16
अइन, यूट्टाह और बेत-शेमश। इन नगरों के साथ उनकी चरागाह की समस्त भूमि भी दी। उन्होंने यहूदा और शिमोन कुलों के भूमि-भाग से नौ नगर दिए।
17
उन्होंने तीसरे कुल बिन्यामिन के ये नगर दिए: गिब्ओन, गेबा,
18
अनातोत और अल्मोन, चरागाह की भूमि सहित कुल चार नगर।
19
इस प्रकार हारून के वंशज पुरोहितों को चरागाह-भूमि के साथ कुल तेरह नगर दिए गए।
20
लेवी कुल के कहाती गोत्र के शेष पुरोहितों को एफ्रइम गोत्र के नगर प्राप्त हुए।
21
उन्हें चरागाह की समस्त भूमि के साथ ये नगर दिए गए: शकेम (हत्यारे के लिए निश्चित किया गया शरण-नगर) जो एफ्रइम के पहाड़ी प्रदेश में था; गेजर,
22
किब्सइम और बेतहोरोन; चरागाह-भूमि सहित कुल चार नगर।
23
उन्हें दान कुल के ये नगर दिए गए: एलतके, गिब्तोन,
24
अय्यालोन और गत-रिम्मोन; चरागाह-भूमि सहित कुल चार नगर।
25
उन्हें अर्ध मनश्शे गोत्र के ये नगर दिए गए: तअनख और गत-रिम्मोन; चरागाह-भूमि सहित कुल दो नगर।
26
इस प्रकार शेष कहाती गोत्र को चरागाह-भूमि के साथ कुल दस नगर दिए गए।
27
लेवी कुल के गेर्शोन गोत्र के पुरोहितों को अर्ध मनश्शे गोत्र के ये नगर दिए गए: बाशान-प्रदेश में स्थित गोलान (हत्यारे के लिए निश्चित किया गया शरण-नगर) और बएश्तराह; चरागाह-भूमि सहित कुल दो नगर।
28
उन्हें इस्साकार कुल के ये नगर प्राप्त हुए: किश्योन, दाबरत,
29
यर्मूत और एन-गन्नीम; चरागाह-भूमि सहित कुल चार नगर।
30
उन्हें आशेर कुल के ये नगर प्राप्त हुए: मिश्आल, अबदोन,
31
हेलकात और रहोब; चरागाह-भूमि सहित कुल चार नगर।
32
उन्हें नफ्ताली कुल के ये नगर प्राप्त हुए: गलील प्रदेश में स्थित केदश (हत्यारे के लिए निश्चित किया गया शरण-नगर), हम्मोतदोर और कर्तान; चरागाह-भूमि सहित कुल तीन नगर।
33
इस प्रकार गेर्शोन गोत्र को चरागाह-भूमि के साथ कुल तेरह नगर प्राप्त हुए।
34
लेवी कुल के शेष गोत्र मरारी के पुरोहितों को जबूलून कुल के ये नगर प्राप्त हुए: योक्नआम, कर्ताह,
35
दिम्नाह, और नहलाल; चरागाह-भूमि सहित कुल चार नगर।
36
उन्हें रूबेन कुल के ये नगर प्राप्त हुए: बेसर, याहस,
37
कदेमोत और मेफाअत; चरागाह-भूमि सहित कुल चार नगर।
38
उन्हें गाद कुल के ये नगर प्राप्त हुए: गिलआद प्रदेश में स्थित रामोत (हत्यारे के लिए निश्चित किया गया शरण-नगर), महनइम,
39
हेश्बोन और यजेर; चरागाह-भूमि सहित कुल चार नगर।
40
इस प्रकार लेवी कुल के शेष गोत्र, अर्थात् मरारी के अनेक परिवारों को कुल बारह नगर दिए गए।
41
जो नगर इस्राएली कुलों के नगरों में से, चरागाह-भूमि सहित लेवीय पुरोहितों को दिए गए, वे कुल अड़तालीस थे।
42
इन नगरों में से प्रत्येक नगर के चारों ओर चरागाह की भूमि थी।
43
यों प्रभु ने इस्राएली समाज को समस्त कनान देश दे दिया, जिसको प्रदान करने की शपथ उसने उनके पूर्वजों से खाई थी। उन्होंने उस पर अधिकार किया, और वे वहां बस गए।
44
जो शपथ प्रभु ने उनके पूर्वजों से खाई थी, उसके अनुसार उसने उनके चारों ओर शान्ति स्थापित की। प्रभु ने उनके सब शत्रुओं को उनके अधिकार में कर दिया था, इसलिए उनका एक भी शत्रु उनके सम्मुख खड़ा न हो सका।
45
प्रभु ने इस्राएली वंशजों की भलाई करने की प्रतिज्ञा की थी। इस प्रकार उसने समस्त अच्छे कामों को पूर्णत: पूरा किया। एक भी कार्य शेष नहीं रहा।
← Chapter 20
Jump to:
Chapter 1
Chapter 2
Chapter 3
Chapter 4
Chapter 5
Chapter 6
Chapter 7
Chapter 8
Chapter 9
Chapter 10
Chapter 11
Chapter 12
Chapter 13
Chapter 14
Chapter 15
Chapter 16
Chapter 17
Chapter 18
Chapter 19
Chapter 20
Chapter 21
Chapter 22
Chapter 23
Chapter 24
Chapter 22 →
All chapters:
1
2
3
4
5
6
7
8
9
10
11
12
13
14
15
16
17
18
19
20
21
22
23
24