bible
ra
🌐 Language
English
Español
Français
Deutsch
Português
Italiano
Nederlands
Русский
中文
日本語
한국어
العربية
Türkçe
Tiếng Việt
ไทย
Indonesia
All Languages
Home
/
Hindi
/
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
/
Nehemiah 3
Nehemiah 3
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
← Chapter 2
Jump to:
Chapter 1
Chapter 2
Chapter 3
Chapter 4
Chapter 5
Chapter 6
Chapter 7
Chapter 8
Chapter 9
Chapter 10
Chapter 11
Chapter 12
Chapter 13
Chapter 4 →
1
महापुरोहित एल्याशीब अपने सहयोगी पुरोहितों के साथ शहरपनाह की मरम्मत करने को तैयार हुआ। उन्होंने ‘मेष-द्वार’ को बनाया। उन्होंने उसकी प्रतिष्ठा कर उसमें दरवाजे लगाए। तत्पश्चात् उन्होंने शहरपनाह की ‘हम्मेआ-बुर्ज’ तथा ‘हननेल-बुर्ज’ तक प्रतिष्ठा की, और उसको बनाया।
2
उससे आगे का निर्माण-कार्य यरीहो नगर के निवासियों ने किया, और इनसे आगे का कार्य जक्कूर बेन-इम्री ने समाप्त किया।
3
हस्सनाह के पुत्रों ने ‘मत्स्य-द्वार’ बनाया। उन्होंने उसमें उसकी कड़ियां, दरवाजे, अर्गलाएं और छड़ें लगाईं।
4
उनके आगे ऊरीया के पुत्र और हक्कोस के पौत्र मेरेमोत ने शहरपनाह की मरम्मत की। उसके आगे बेरेक्या के पुत्र और मशेज-बएल के पौत्र मशुल्लाम ने शहरपनाह की मरम्मत की। उसके आगे सादोक बेन-बाना ने मरम्मत की।
5
तकोअ नगर के निवासियों ने उसके आगे शहरपनाह की मरम्मत की; पर प्रभु के इस कार्य में तकोअ नगर के धनी प्रतिष्ठित नागरिकों ने हाथ नहीं बंटाया।
6
योयादा बेन-पासेआह और मशुल्लाम बेन-बसोदयाह ने ‘प्राचीन-द्वार’ की मरम्मत की। उन्होंने उसकी कड़ियां, दरवाजे, अर्गलाएं और छड़ें लगाईं।
7
‘प्राचीन-द्वार’ से आगे की शहरपनाह की मरम्मत इन लोगों ने की: गिबओन नगर के मलत्याह, मेरोनोत नगर के यादोन तथा गिबओन और मिस्पाह नगरों की जनता जो फरात नदी के पश्चिम क्षेत्र के राज्यपालों के अधिकार-क्षेत्र में आती थी।
8
उनके आगे की शहरपनाह की मरम्मत उजीएल बेन-हर्हयाह ने की। उजीएल एक सुनार था। उसके आगे हनन्याह ने मरम्मत की, जो गंधियों के समाज का मुखिया था। उन्होंने ‘चौड़ी-दीवार’ नामक स्थान तक यरूशलेम नगर की मरम्मत की।
9
उनसे आगे रफायाह बेन-हूर ने मरम्मत की। रफायाह यरूशलेम के आधे इलाके का प्रशासक था।
10
उसके आगे यदायाह बेन-हरूमप ने अपने मकान के सामने के भाग की मरम्मत की। और उसके आगे हत्तूश बेन-हशब्नयाह ने मरम्मत की।
11
एक दूसरे भाग में मल्कियाह बेन-हारीम और हश्शूब बेन-पहत्मोआब ने शहरपनाह की मरम्मत की। उन्होंने ‘तन्दूर बुर्ज’ की भी मरम्मत की।
12
इनसे आगे शल्लूम बेन-हल्लोहेश ने अपनी पुत्रियों के सहयोग से मरम्मत की। शल्लूम यरूशलेम के दूसरे आधे इलाके का प्रशासक था।
13
शहरपनाह के ‘घाटी-द्वार’ की मरम्मत हानून ने तथा जानोह के नागरिकों ने की। उन्होंने उसको बनाया और उसमें उसके दरवाजे, अर्गलाएं और छड़ें लगाईं। इसके अतिरिक्त उन्होंने शहरपनाह की चार सौ पचास मीटर तक, ‘कूड़ा-फाटक’ तक, मरम्मत की।
14
मल्कियाह बेन-रकाब ने ‘कूड़ा-फाटक’ की मरम्मत की। मल्कियाह बेथक्केरेम जिले का प्रशासक था। उसने ‘कूड़ा-फाटक’ को बनाया, और उसमें उसके दरवाजे, अर्गलाएं और छड़ें लगाईं।
15
शल्लूम बेन-कोल्होजे मिस्पाह जिले का प्रशासक था। उसने ‘झरना-द्वार’ की मरम्मत की। उसने उसको फिर बनाया और उसमें दरवाजे, अर्गलाएं और छड़ें लगाईं और उस पर छतरी डाली। उसने शहरपनाह के ‘शिलोह कुण्ड’ की दीवार भी बनाई। यह दीवार राज-उद्यान के पास थी, और दाऊदपुर के नीचे की ओर जाने वाली सीढ़ियों तक जाती थी।
16
उसके आगे नहेम्याह बेन-अजबूक ने शहरपनाह के उस हिस्से की मरम्मत की जो दाऊद की कबर के सामने से आरम्भ होकर ‘कृत्रिम जलकुण्ड’ और ‘महायोद्धा भवन’ तक फैला है। नहेम्याह बेतसूर जिले के आधे इलाके का प्रशासक था।
17
नहेम्याह के आगे लेवी वंशजों ने शहरपनाह की मरम्मत की: रहूम बेन-बानी; उससे आगे कीला जिले के आधे इलाके के प्रशासक हशब्याह ने अपने जिले की ओर से मरम्मत की।
18
उसके आगे इन लेवीय भाइयों ने मरम्मत की: बिन्नूई बेन-हनादाद; यह कीला जिले के दूसरे आधे भाग का प्रशासक था।
19
उस से आगे एजेर बेन-येशुअ ने मरम्मत की। यह मिस्पाह नगर का प्रशासक था। इसने शहरपनाह के उस हिस्से की मरम्मत की जो मोड़ के पास के शस्त्रागार के चढ़ाव के सामने है।
20
उसके आगे बारूक बेन-जब्बई ने एक दूसरे स्थान पर, मोड़ से महापुरोहित एल्याशीब के मकान के दरवाजे तक, शहरपनाह की मरम्मत की।
21
उसके आगे ऊरीया के पुत्र और हक्कोस के पौत्र मेरेमोत ने एक दूसरे भाग की मरम्मत की, अर्थात् एल्याशीब के मकान के दरवाजे से लेकर एल्याशीब के मकान के अन्त तक।
22
उसके बाद यरूशलेम के आसपास के इलाके में रहनेवाले पुरोहितों ने शहरपनाह की मरम्मत की।
23
उनके बाद बिन्यामिन और हश्शूब ने अपने मकान के सामने के भाग की मरम्मत की। उनके बाद मसेयाह के पुत्र तथा अनन्याह के पौत्र अजर्याह ने अपने घर के पास मरम्मत की।
24
उसके आगे बिन्नूई बेन-हेनादाद ने अजर्याह के मकान से लेकर शहरपनाह के मोड़ तक, उसके कोने तक एक और भाग की मरम्मत की।
25
पालाल बेन-ऊजय ने मोड़ के सामने के भाग की तथा पहरेदार की चौकी की, जो राजमहल के उपरले कक्ष से आगे निकली हुई है, मरम्मत की। उसके बाद आगे पदायाह बेन-परओश ने
26
तथा ओपेल नामक टीले पर रहने वाले मन्दिर-सेवकों ने पूर्व दिशा में ‘जल-द्वार’ तक तथा सामने निकली मीनार की मरम्मत की।
27
उनके आगे तकोअ नगर के लोगों ने उस स्थान तक की मरम्मत की, जो आगे निकली हुई मीनार के सामने ओपेल की दीवार तक है।
28
‘अश्व-द्वार’ के आगे पुरोहितों ने अपने-अपने मकान के आगे के भाग की मरम्मत की।
29
उनके आगे सादोक बेन-इम्मेर ने अपने मकान के सामने के भाग की मरम्मत की। उसके आगे समयाह बेन-शकन्याह ने मरम्मत की। समयाह ‘पूर्वी द्वार’ का द्वारपाल था।
30
इसके आगे हनन्याह बेन-शेलेम्याह ने और सालाप के छठे पुत्र हानून ने एक और भाग की मरम्मत की। उनके आगे मशुल्लाम बेन-बेरेक्याह ने अपनी कोठरी के सामने के भाग की मरम्मत की।
31
उसके आगे मन्दिर-सेवकों के आवासगृह और व्यापारियों के निवास-स्थान तक ‘निरीक्षण-द्वार’ के सामने, कोने के ऊपर वाले कमरे तक सुनार मल्कियाह ने मरम्मत की।
32
कोने के ऊपरवाले कमरे से ‘मेष-द्वार’ तक सुनारों और व्यापारियों ने मरम्मत की।
← Chapter 2
Jump to:
Chapter 1
Chapter 2
Chapter 3
Chapter 4
Chapter 5
Chapter 6
Chapter 7
Chapter 8
Chapter 9
Chapter 10
Chapter 11
Chapter 12
Chapter 13
Chapter 4 →
All chapters:
1
2
3
4
5
6
7
8
9
10
11
12
13