bible
ra
🌐 Language
English
Español
Français
Deutsch
Português
Italiano
Nederlands
Русский
中文
日本語
한국어
العربية
Türkçe
Tiếng Việt
ไทย
Indonesia
All Languages
Home
/
Hindi
/
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
/
Song of Solomon 5
Song of Solomon 5
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
← Chapter 4
Jump to:
Chapter 1
Chapter 2
Chapter 3
Chapter 4
Chapter 5
Chapter 6
Chapter 7
Chapter 8
Chapter 6 →
1
‘ओ मेरी संगिनी, ओ मेरी दुलहन! मैं अपने उद्यान में आया हूं। मैंने अपना गन्धरस और बलसान चुन लिया। मैंने मधु छत्ते से टपकता मधु खाया। मैंने दूध के साथ अंगूर-रस पिया।’ ओ प्रेमियो, छककर पियो।’
2
‘मैं सोई हुई थी, पर मेरा मन जाग रहा था। सुनो, मेरा प्रियतम द्वार खटखटा रहा है: “ओ मेरी संगिनी, मेरी प्रियतमा, मेरी कपोती, मेरी निष्कलंक सुन्दरी! मेरे लिए द्वार खोल! मेरा सिर ओस से भीग गया है। मेरी लटें रात में टपकती बूंदों से तर हैं।”
3
मैं अपनी साड़ी उतार चुकी हूं, अब उसे मैं फिर कैसे पहनूं? मैं अपने पैर धो चुकी हूं, मैं उन्हें कैसे भूमि पर रखकर मैला करूं?
4
मेरे प्रियतम ने अपना हाथ दराज में डाला, मेरा हृदय भीतर ही भीतर धड़कने लगा।
5
मैं अपने प्रियतम के लिए द्वार खोलने के लिए उठी। मेरे हाथों से गन्धरस टपक रहा था, किल्ली के मूंठों पर मेरी अंगुलियों से तरल गन्धरस टपक रहा था।
6
मैं अपने प्रियतन के लिए द्वार खोल ही रही थी कि मेरा प्रियतम मुड़कर चला गया। जब उसने मुझे पुकारा तब मैं सुध-बुध खो बैठी थी। मैंने उसको पुकारा, परन्तु उसने उत्तर नहीं दिया।
7
मैं पहरेदारों के हाथ में पड़ गई। वे नगर में घूम-घूमकर पहरा दे रहे थे। उन्होंने मुझे घायल कर दिया। शहरपनाह के पहरेदारों ने मेरी चुनरी छीनकर मुझे नग्न कर दिया।
8
‘ओ यरूशलेम की कन्याओ! मैं तुम्हें शपथ देती हूं! अगर तुम्हें मेरा प्रियतम मिले तो तुम उसे यह अवश्य बताना कि मैं प्रेम-ज्वर से पीड़ित हूं।’
9
‘ओ परम सुन्दरी, तेरा प्रियतम अन्य प्रेमियों से किस बात में श्रेष्ठ है, उसमें क्या विशेषता है कि तू हमें शपथ देती है?’
10
‘मेरे प्रियतम में तेज है, उसमें लालिमा है। वह हजारों में एक है।
11
उसका ललाट चोखा सोने का-सा है, उसकी लहलहाती हुई लटें, कौओं की तरह काली हैं।
12
उसकी आंखें झरने तट पर पंिक्तबद्ध बैठी, दूध की धुली कपोतियों के सदृश हैं।।
13
उसके ओंठ मानो सोसन पुष्प हैं जिनसे तरल गन्धरस टपकता है। उसके गाल बलसान की क्यारियां हैं जो सुगन्ध बिखेरती हैं।
14
उसकी भुजाएँ फिरोजा जड़ी हुई सोने की छड़ों के समान हैं। उसका शरीर मानो हाथीदांत का बना है और उसमें नील मणियाँ जड़ी गई हैं।
15
उसके पैर संगमर्मर के खम्भे हैं, जो शुद्ध सोने पर बैठाए गए हैं। उसका रूप लबानोन के सदृश है, सर्वोत्तम देवदार वृक्ष के सदृश वह आकर्षक है।
16
उसका कण्ठ अत्यन्त मधुर है, वह हर दृष्टि से सुन्दर है। ओ यरूशलेम की कन्याओ, यह मेरा प्रियतम है, यही मेरा मित्र है।’
← Chapter 4
Jump to:
Chapter 1
Chapter 2
Chapter 3
Chapter 4
Chapter 5
Chapter 6
Chapter 7
Chapter 8
Chapter 6 →
All chapters:
1
2
3
4
5
6
7
8