bible
ra
🌐 Language
English
Español
Français
Deutsch
Português
Italiano
Nederlands
Русский
中文
日本語
한국어
العربية
Türkçe
Tiếng Việt
ไทย
Indonesia
All Languages
Home
/
Hindi
/
Hindi HSB 2023 (नवीन हिंदी बाइबल)
/
2 Timothy 2
2 Timothy 2
Hindi HSB 2023 (नवीन हिंदी बाइबल)
← Chapter 1
Jump to:
Chapter 1
Chapter 2
Chapter 3
Chapter 4
Chapter 3 →
1
इसलिए हे मेरे पुत्र, तू उस अनुग्रह में जो मसीह यीशु में है, बलवंत हो जा।
2
जो बातें तूने बहुत से गवाहों के सामने मुझसे सुनी हैं, उन्हें ऐसे विश्वासयोग्य मनुष्यों को सौंप दे जो दूसरों को भी सिखाने के योग्य हों।
3
मसीह यीशु के अच्छे सिपाही के समान मेरे साथ दुःख उठा।
4
सैनिक के रूप में कार्य करनेवाला कोई भी व्यक्ति अपने आपको दैनिक जीवन के झंझटों में इसलिए नहीं फँसाता कि वह अपने भरती करनेवाले को प्रसन्न कर सके।
5
इसी प्रकार, यदि कोई खिलाड़ी नियमों के अनुसार न खेले तो वह पुरस्कार नहीं पाता।
6
परिश्रम करनेवाले किसान को उपज का भाग सब से पहले मिलना चाहिए।
7
जो मैं कहता हूँ उस पर ध्यान दे, क्योंकि प्रभु तुझे सब बातों की समझ देगा।
8
दाऊद के वंशज यीशु मसीह को स्मरण रख जो मृतकों में से जी उठा, और यह उस सुसमाचार के अनुसार है जिसका मैंने प्रचार किया,
9
और जिसके लिए मैं दुःख उठाता हूँ, यहाँ तक कि अपराधी के समान बंधनों में भी हूँ; परंतु परमेश्वर का वचन किसी बंधन में नहीं है।
10
इसलिए मैं चुने हुओं के कारण सब कुछ सह लेता हूँ कि वे भी उस उद्धार को, जो मसीह यीशु में है, अनंत महिमा के साथ प्राप्त करें।
11
यह कथन विश्वास करने योग्य है: यदि हम उसके साथ मर गए हैं तो उसके साथ जीएँगे भी।
12
यदि हम धीरज से सहते रहें तो उसके साथ राज्य भी करेंगे। यदि हम उसका इनकार करेंगे, तो वह भी हमारा इनकार करेगा।
13
यदि हम विश्वासयोग्य न भी हों, तो भी वह विश्वासयोग्य बना रहता है, क्योंकि वह स्वयं अपना इनकार नहीं कर सकता।
14
उन्हें इन बातों का स्मरण करा और परमेश्वर के सामने उनको चेतावनी दे कि शब्दों को लेकर वाद-विवाद न करें, क्योंकि इससे कोई लाभ नहीं बल्कि सुननेवालों का विनाश ही होता है।
15
अपने आपको परमेश्वर की दृष्टि में ग्रहणयोग्य और ऐसे सेवक के रूप में प्रस्तुत करने का प्रयत्न कर, जिसे लज्जित होना न पड़े और जो सत्य के वचन को भली-भाँति काम में लाता हो।
16
सांसारिक बकवाद से दूर रह, क्योंकि इससे लोग अभक्ति में और अधिक बढ़ते जाएँगे,
17
और उनकी बातें सड़े घाव के समान फैलेंगी। हुमिनयुस और फिलेतुस उन्हीं में से हैं,
18
जो यह कहते हुए सत्य से भटक गए हैं कि पुनरुत्थान पहले ही हो चुका है, और कितनों के विश्वास को उलट देते हैं।
19
परंतु परमेश्वर की पक्की नींव बनी रहती है, जिस पर यह मुहर लगी है: “प्रभु अपने लोगों को जानता है,” और “जो कोई प्रभु का नाम लेता है वह अधर्म से दूर रहे।”
20
बड़े घर में केवल सोने-चाँदी ही के नहीं बल्कि लकड़ी और मिट्टी के पात्र भी होते हैं; कुछ आदर के तो कुछ अनादर के लिए।
21
इसलिए यदि कोई अपने आपको इनसे शुद्ध रखे, तो वह आदर का ऐसा पात्र ठहरेगा, जो पवित्र, स्वामी के लिए उपयोगी और हर भले कार्य के लिए तैयार होगा।
22
जवानी की लालसाओं से भाग और जो शुद्ध मन से प्रभु को पुकारते हैं उनके साथ धार्मिकता, विश्वास, प्रेम, और शांति का पीछा कर।
23
मूर्खता और अज्ञानता के विवादों से दूर रह, क्योंकि तू जानता है कि इनसे झगड़े उत्पन्न होते हैं।
24
परमेश्वर के दास को झगड़ालू नहीं होना चाहिए, बल्कि वह सब के साथ भला, शिक्षा देने में निपुण, सहनशील,
25
और नम्रता से विरोधियों को समझानेवाला हो। संभव है कि परमेश्वर उन्हें पश्चात्ताप का अवसर दे कि वे सत्य को जान सकें
26
और सचेत होकर शैतान के फंदे से बच निकलें, जिसने उन्हें अपनी इच्छा पूरी करने के लिए बंदी बना रखा है।
← Chapter 1
Jump to:
Chapter 1
Chapter 2
Chapter 3
Chapter 4
Chapter 3 →
All chapters:
1
2
3
4