bible
ra
🌐 Language
English
Español
Français
Deutsch
Português
Italiano
Nederlands
Русский
中文
日本語
한국어
العربية
Türkçe
Tiếng Việt
ไทย
Indonesia
All Languages
Home
/
Urdu
/
Urdu 2017 BCS
/
Luke 3
Luke 3
Urdu 2017 BCS
← Chapter 2
Jump to:
Chapter 1
Chapter 2
Chapter 3
Chapter 4
Chapter 5
Chapter 6
Chapter 7
Chapter 8
Chapter 9
Chapter 10
Chapter 11
Chapter 12
Chapter 13
Chapter 14
Chapter 15
Chapter 16
Chapter 17
Chapter 18
Chapter 19
Chapter 20
Chapter 21
Chapter 22
Chapter 23
Chapter 24
Chapter 4 →
1
तिब्रियुस कैसर की हुकूमत के पंद्रहवें बरस पुनित्युस पिलातुस यहूदिया का हाकिम था, हेरोदेस गलील का और उसका भाई फिलिप्पुस इतुरिय्या और त्र्खोनीतिस का और लिसानियास अबलेने का हाकिम था |
2
और हन्ना और काइफ़ा सरदार काहिन थे, उस वक़्त खुदा का कलाम वीरान में ज़क्ररियाह के बेटे युहन्ना पर नाज़िल हुआ |
3
और वो यरदन के आस पास में जाकर गुनाहों की मु'आफी के लिए तौबा के बपतिस्मे का एलान करने लगा |
4
“ जैसा यसा'याह नबी के कलाम की किताब में लिखा है: ““वीरान में पुकारने वाले की आवाज़ आती है, 'खुदावन्द की राह तैयार करो, उसके रास्ते सीधे बनाओ |”
5
हर एक घाटी भर दी जाएगी, और हर एक पहाड़ और टीला नीचा किया जाएगा; और जो टेढ़ा है सीधा, और जो ऊँचा - नीचा है बराबर रास्ता बनेगा |
6
“ और हर बशर खुदा की नजात देखेगा'|"””
7
“ पस जो लोग उससे बपतिस्मा लेने को निकलकर आते थे वो उनसे कहता था, ““ऐ साँप के बच्चो! तुम्हें किसने जताया कि आने वाले ग़ज़ब से भागो?"””
8
पस तौबा के मुवाफ़िक फल लाओ- और अपने दिलों में ये कहना शुरू' न करो कि अब्राहाम हमारा बाप है क्यूँकि मैं तुम से कहता हूँ कि खुदा इन पत्थरों से अब्र्हाम के लिए औलाद पैदा कर सकता है |
9
“ और अब तो दरख्तों की जड़ पर कुल्हाड़ा रख्खा है पस जो दरख्त अच्छा फल नहीं लाता वो काटा और आग में डाला जाता है |""”
10
“ लोगों ने उस से पूछा, ““हम क्या करें?"””
11
“ उसने जवाब में उनसे कहा, ““जिसके पास दो कुर्ते हों वो उसको जिसके पास न हो बाँट दे, और जिसके पास खाना हो वो भी ऐसा ही करे |""”
12
“ और महसूल लेने वाले भी बपतिस्मा लेने को आए और उससे पुछा, ““ऐ उस्ताद, हम क्या करें?"””
13
“ उसने उनसे कहा, ““जो तुम्हारे लिए मुकर्रर है उससे ज्यादा न लेना |""”
14
“ और सिपाहियों ने भी उससे पूछा, ““हम क्या करें?”” उसने उनसे कहा, ““न किसी पर तुम ज़ुल्म करो और न किसी से नाहक़ कुछ लो, और अपनी तनख्वाह पर किफ़ायत करो |""”
15
जब लोग इन्तिज़ार मे थे और सब अपने अपने दिल में युहन्ना के बार मे सोच रहे थे कि आया वो मसीह है या नहीं |
16
“ तो युहन्ना ने उन से जवाब में कहा, ““मैं तो तुम्हें पानी से बपतिस्मा देता हूँ, मगर जो मुझ से ताकतवर है वो आनेवाला है, मैं उसकी जूती का फीता खोलने के लायक नहीं; वो तुम्हें रूह-उल-कुद्दूस और आग से बपतिस्मा देगा | “"”
17
“ उसका सूप उसके हाथ में है; ताकि वो अपने खलिहान को खूब साफ़ करे और गेहूँ को अपने खत्ते में जमा' कर, मगर भूसी को उस आग में जलाएगा जो बुझने की नहीं |""”
18
पस वो और बहुत सी नसीहत करके लोगों को खुशखबरी सूनाता रहा |
19
लेकिन चौथाई मुल्क के हाकिम हेरोदेस ने अपने भाई फिलिप्पुस की बीवी हेरोदियास की वज़ह से और उन सब बुराईयों के बा'इस जो हेरोदेस ने की थी, युहन्ना से मलामत उठाकर,
20
इन सब से बढ़कर ये भी किया कि उसको कैद में डाला |
21
जब सब लोगों ने बपतिस्मा लिया और ईसा' भी बपतिस्मा पाकर दू'आ कर रहा था तो ऐसा हुआ कि आसमान खुल गया,
22
“ और रूह-उल-क़ुद्दूस जिस्मानी सूरत में कबूतर की तरह उस पर नाज़िल हुआ और आसमान से ये आवाज़ आई: ““तू मेरा प्यारा बेटा है, तुझ से मैं खुश हूँ |""”
23
जब ईसा' खुद ता'लीम देने लगा, करीबन तीस बरस का था और (जैसा कि समझा जाता था) यूसुफ़ का बेटा था; और वो 'एली का,
24
और वो मत्तात का, और वो लावी का, और वो मलकी का, और वो यन्ना का, और वो यूसुफ़ का,
25
और वो मत्तितियाह का, और वो 'आमूस का और नाहूम का, और वो असलियाह का, और वो नोगा का,
26
और वो म'अत का, और मतितियाह का, और वो शिम'ई का, और वो योसेख़ का, और वो यहुदाह का,
27
और वो युह्न्नाह का, और वो रोसा का, और वो जरुब्बाबूल का, और वो सियालतीएल का और वो नेरी का,
28
और वो मलकि का, और वो अद्दी का, और वो क़ोसाम का, और वो इल्मोदाम का, और वो 'एर का,
29
और वो यशु'अ का, और वो इली'अज़र का, और वो योरीम का, और वो मतात का, और वो लावी का,
30
और वो शमा'ऊन का, और वो यहूदाह का, और वो यूसुफ़ का, और वो योनाम का और वो इलियाक़ीम का,
31
और वो मलेआह का, और वो मिन्नाह का, और वो मत्तितियाह का, और वो नातन का, और वो दाऊद का,
32
और वो यस्सी का, और वो ओबेद का, और वो बोअज़ का, और वो सल्मोन का, और वो नह्सोन का,
33
और वो 'अम्मीनदाब का, और वो अदमीन का, और वो अरनी का, और वो हस्रोन का, और वो फ़ारस का, और वो यहूदाह का,
34
और वो याक़ूब का, और वो इस्हाक़ का, और वो इब्राहीम का, और वो तारह का, और वो नहूर का,
35
और वो सरूज का, और वो र'ऊ का, और वो फ़लज का, और वो इबर का, और वो सिलह का,
36
और वो क़ीनान का और वो अर्फ़क्सद का, और वो सिम का, और वो नूह का, और वो लमक का,
37
और वो मतूसिलह का और वो हनूक का, और वो यारिद का, और वो महलल-एल का, और वो क़ीनान का,
38
और वो अनूस का, और वो सेत का, और वो आदम का और वो खुदा का था |
← Chapter 2
Jump to:
Chapter 1
Chapter 2
Chapter 3
Chapter 4
Chapter 5
Chapter 6
Chapter 7
Chapter 8
Chapter 9
Chapter 10
Chapter 11
Chapter 12
Chapter 13
Chapter 14
Chapter 15
Chapter 16
Chapter 17
Chapter 18
Chapter 19
Chapter 20
Chapter 21
Chapter 22
Chapter 23
Chapter 24
Chapter 4 →
All chapters:
1
2
3
4
5
6
7
8
9
10
11
12
13
14
15
16
17
18
19
20
21
22
23
24