bible
ra
🌐 Language
English
Español
Français
Deutsch
Português
Italiano
Nederlands
Русский
中文
日本語
한국어
العربية
Türkçe
Tiếng Việt
ไทย
Indonesia
All Languages
Home
/
Urdu
/
Urdu 2017 BCS
/
Matthew 25
Matthew 25
Urdu 2017 BCS
← Chapter 24
Jump to:
Chapter 1
Chapter 2
Chapter 3
Chapter 4
Chapter 5
Chapter 6
Chapter 7
Chapter 8
Chapter 9
Chapter 10
Chapter 11
Chapter 12
Chapter 13
Chapter 14
Chapter 15
Chapter 16
Chapter 17
Chapter 18
Chapter 19
Chapter 20
Chapter 21
Chapter 22
Chapter 23
Chapter 24
Chapter 25
Chapter 26
Chapter 27
Chapter 28
Chapter 26 →
1
उस वक़्त आसमान की बादशाही उन दस कुँवारियों की तरह होगी जो अपनी मशा'लें लेकर दुल्हा के इस्तक़बाल को निकलीं।
2
उन में पाँच बेवक़ूफ़ और पाँच अक्लमन्द थीं।
3
जो बेवक़ूफ़ थीं उन्होंने अपनी मशा'लें तो ले लीं मगर तेल अपने साथ न लिया।
4
मगर अक्लमन्दों ने अपनी मशा'लों के साथ अपनी कुप्पियों में तेल भी ले लिया।
5
और जब दुल्हा ने देर लगाई तो सब ऊँघने लगीं और सो गई।
6
आधी रात को धूम मची‘देखो, दूल्हा आ गया, उसके इस्तक़बाल को निकलो!’
7
उस वक़्त वो सब कुंवारियाँ उठकर अपनी अपनी मशा'लों को दुरुस्त करने लगीं।
8
और बेवक़ूफ़ों ने अक्लमन्दों से कहा ‘अपने तेल में से कुछ हम को भी दे दो। क्यूँकि हमारी मशा'लें बुझी जाती हैं।’
9
अक़्लमन्दों ने जवाब दिया, ‘शायद हमारे तुम्हारे दोनों के लिए काफ़ी न हो, बेहतर ये है कि बेचने वालों के पास जाकर, अपने लिए मोल ले लो।’
10
जब वो मोल लेने जा रही थी, तो दुल्हा आ पहुँचा और जो तैयार थीं, वो उस के साथ शादी के जशन में अन्दर चली गईं, और दरवाज़ा बन्द हो गया।
11
फिर वो बाक़ी कुँवारियाँ भी आईं और कहने लगीं ‘ऐ ख़ुदावन्द ऐ ख़ुदावन्द। हमारे लिए दरवाज़ा खोल दे।’
12
उसने जवाब में कहा ‘मैं तुम से सच कहता हूँ कि मैं तुम को नहीं जानता।’
13
पस जागते रहो, क्यूँकि तुम न उस दिन को जानते हो न उस वक़्त को।
14
क्यूँकि ये उस आदमी जैसा हाल है, जिसने परदेस जाते वक़्त अपने घर के नौकरों को बुला कर अपना माल उनके सुपुर्द किया।
15
एक को पाँच तोड़े दिए, दूसरे को दो, और तीसरे को एक या'नी हर एक को उसकी काबिलियत के मुताबिक़ दिया और परदेस चला गया।
16
जिसको पाँच तोड़े मिले थे, उसने फ़ौरन जाकर उनसे लेन देन किया, और पाँच तोड़े और पैदा कर लिए।
17
इसी तरह जिसे दो मिले थे, उसने भी दो और कमाए।
18
मगर जिसको एक मिला था, उसने जाकर ज़मीन खोदी और अपने मालिक का रुपया छिपा दिया।
19
बड़ी मुद्दत के बा'द उन नौकरों का मालिक आया और उनसे हिसाब लेने लगा।
20
“ जिसको पाँच तोड़े मिले थे, वो पाँच तोड़े और लेकर आया, और कहा, तूने पाँच तोड़े मुझे सुपुर्द किए थे, “” देख मैंने पाँच तोड़े और कमाए।’”
21
“ उसके मालिक ने उससे कहा, “” ऐ अच्छे और ईमानदार नौकर शाबाश; तू थोड़े में ईमानदार रहा मैं तुझे बहुत चीज़ों का मुख़्तार बनाउँगा; अपने मालिक की ख़ुशी में शरीक हो।’”
22
“ और जिस को दो तोड़े मिले थे, उस ने भी पास आकर कहा, तूने दो तोड़े मुझे सुपुर्द किए थे, “” देख मैंने दो तोड़े और कमाए।’”
23
“ उसके मालिक ने उससे कहा, “” ऐ अच्छे और दियानतदार नौकर शाबाश; तू थोड़े में ईमानदार रहा मैं तुझे बहुत चीज़ों का मुख़्तार बनाउँगा; अपने मालिक की ख़ुशी में शरीक हो।’”
24
“ और जिसको एक तोड़ा मिला था, वो भी पास आकर कहने लगा, “” ऐ ख़ुदावन्द “” मैं तुझे जानता था, कि तू सख़्त आदमी है, और जहाँ नहीं बोया वहाँ से काटता है, और जहाँ नहीं बिखेरा वहाँ से जमा करता है। “
25
“ पस मैं डरा और जाकर तेरा तोड़ा ज़मीन में छिपा दिया, “” देख जो तेरा है वो मौजूद है।’”
26
“ ‘उसके मालिक ने जवाब में उससे कहा,“”ऐ शरीर और सुस्त नौकर तू जानता था कि जहाँ मैंने नहीं बोया वहाँ से काटता हूँ, और जहाँ मैंने नहीं बिखेरा वहाँ से जमा करता हूँ। “
27
पस तुझे लाज़िम था,कि मेरा रुपया साहूकारों को देता, तो मैं आकर अपना माल सूद समेत ले लेता।’
28
पस इससे वो तोड़ा ले लो और जिस के पास दस तोड़े हैं‘ उसे दे दो।
29
क्यूँकि जिस के पास है उसे दिया जाएगा और उस के पास ज्यादा हो जाएगा, मगर जिस के पास नहीं है उससे वो भी जो उसके पास है, ले लिया जाएगा।
30
और इस निकम्मे नौकर को बाहर अँधेरे में डाल दो, और वहाँ रोना और दाँत पीसना होगा।’
31
जब इबने आदम अपने जलाल में आएगा, और सब फ़रिश्ते उसके साथ आएँगे; तब वो अपने जलाल के तख़्त पर बैठेगा।
32
और सब क़ौमें उस के सामने जमा की जाएँगी। और वो एक को दूसरे से जुदा करेगा।
33
और भेड़ों को अपने दाहिनें और बकरियों को बाँए जमा करेगा।
34
उस वक़्त बादशाह अपनी तरफ़ वालों से कहेगा‘आओ मेरे बाप के मुबारक लोगो, जो बादशाही दुनियां बनाने से पहले से तुम्हारे लिए तैयार की गई है उसे मीरास में ले लो।
35
क्यूँकि मैं भूखा था तुमने मुझे खाना खिलाया, मैं प्यासा था तुमने मुझे पानी पिलाया, मैं परदेसी था तूने मुझे अपने घर में उतारा।
36
नंगा था तुमने मुझे कपड़ा पहनाया, बीमार था तुमने मेरी ख़बर ली,मैं क़ैद में था, तुम मेरे पास आए।’
37
तब रास्तबाज़ जवाब में उससे कहेंगे‘ऐ ख़ुदावन्द, हम ने कब तुझे भूखा देख कर खाना खिलाया, या प्यासा देख कर पानी पिलाया?
38
हम ने कब तुझे मुसाफिर देख कर अपने घर में उतारा? या नंगा देख कर कपड़ा पहनाया।
39
हम कब तुझे बीमार या क़ैद में देख कर तेरे पास आए।?’
40
बादशाह जवाब में उन से कहेगा‘मैं तुम से सच कहता हूँ कि तुम ने मेरे सब से छोटे भाइयों में से किसी के साथ ये सुलूक किया, तो मेरे ही साथ किया।’
41
फिर वो बाएँ तरफ़ वालों से कहेगा, ‘मल'ऊनो मेरे सामने से उस हमेशा की आग में चले जाओ, जो इब्लीस और उसके फ़रिश्तों के लिए तैयार की गई है।
42
क्यूँकि, मैं भूखा था तुमने मुझे खाना न खिलाया, प्यासा था तुमने मुझे पानी न पिलाया।
43
मुसाफिर था तुम ने मुझे घर में न उतारा नंगा था, तुम ने मुझे कपड़ा न पहनाया, बीमार और क़ैद में था, तुम ने मेरी ख़बर न ली।’
44
“ ‘तब वो भी जवाब में कहेंगे, “” ऐ ख़ुदावन्द “” हम ने कब तुझे भूखा,या प्यासा, या मुसाफिर,या नंगा, या बीमार या क़ैद में देखा कर तेरी ख़िदमत न की?’”
45
उस वक़्त वो उनसे जवाब में कहेगा‘मैं तुम से सच कहता हूँ ’कि जब तुम ने इन सब से छोटों में से किसी के साथ ये सुलूक न किया, तो मेरे साथ न किया।
46
और ये हमेशा की सज़ा पाएँगे, मगर रास्तबाज़ हमेशा की ज़िन्दगी।”
← Chapter 24
Jump to:
Chapter 1
Chapter 2
Chapter 3
Chapter 4
Chapter 5
Chapter 6
Chapter 7
Chapter 8
Chapter 9
Chapter 10
Chapter 11
Chapter 12
Chapter 13
Chapter 14
Chapter 15
Chapter 16
Chapter 17
Chapter 18
Chapter 19
Chapter 20
Chapter 21
Chapter 22
Chapter 23
Chapter 24
Chapter 25
Chapter 26
Chapter 27
Chapter 28
Chapter 26 →
All chapters:
1
2
3
4
5
6
7
8
9
10
11
12
13
14
15
16
17
18
19
20
21
22
23
24
25
26
27
28