bible
ra
🌐 Language
English
Español
Français
Deutsch
Português
Italiano
Nederlands
Русский
中文
日本語
한국어
العربية
Türkçe
Tiếng Việt
ไทย
Indonesia
All Languages
Home
/
Urdu
/
Urdu UCVD (उर्दू हमअस्र तरजुमा)
/
2 Timothy 4
2 Timothy 4
Urdu UCVD (उर्दू हमअस्र तरजुमा)
← Chapter 3
Jump to:
Chapter 1
Chapter 2
Chapter 3
Chapter 4
1
मैं ख़ुदा तआला और अलमसीह ईसा की हुज़ूरी में, जो ज़िन्दों और मुर्दों की अदालत करेगा, और हुज़ूर की दूसरी आमद और उन की बादशाही ज़ाहिर होने की याद दिला कर तुझे ताकीद करता हूं:
2
कलाम की मुनादी कर; वक़्त बे वक़्त तय्यार रह; बड़े सब्र और तालीम के साथ लोगों को समझा, मलामत और उन की हौसला अफ़्ज़ाई कर।
3
क्यूंके ऐसा वक़्त आयेगा जब लोग सही तालीम की बर्दाश्त नहीं करेंगे बल्के अपनी ख़ाहिशों के मुताबिक़ बहुत से उस्ताद बना लेंगे जो उन्हें सिर्फ़ उन के कानों को अच्छा लगने वाली तालीम देंगे।
4
और वह अपने कानों को हक़ की तरफ़ से फेर कर झूटे क़िस्से कहानियों की तरफ़ मुतवज्जेह होंगे।
5
मगर तू हर हालत में होशयार रह, दुख उठा, मुबश्-शिर का काम अन्जाम दे और अपनी ख़िदमत को पूरा कर।
6
क्यूंके अब मैं नज़्र की क़ुर्बानी की तरह उंडेला जा रहा हूं और मेरे इस दुनिया से जाने का वक़्त आ पहुंचा है।
7
मैं अच्छी कुश्ती लड़ चुका हूं। मैंने दौड़ को ख़त्म कर लिया है और मैंने अपने ईमान को महफ़ूज़ रख्खा है।
8
मुस्तक़बिल में मेरे लिये रास्तबाज़ी का वो ताज रख्खा हुआ है, जो आदिल और मुन्सिफ़ ख़ुदावन्द मुझे अपने दुबारा आमद के दिन अता फ़रमायेगा। और न सिर्फ़ मुझे बल्के उन सब को भी जो ख़ुदावन्द की आमद के आरज़ूमन्द हैं।
9
मेरे पास जल्द पहुंचने की कोशिश कर।
10
क्यूंके दीमास ने दुनिया की महब्बत में फंस कर मुझे छोड़ दिया और थिसलुनीके शहर को चला गया। और क्रेसकेन्स सूबे गलतिया को और तितुस सूबे दलमतिया को चला गया।
11
सिर्फ़ लूक़ा मेरे पास है। तू मरक़ुस को साथ ले कर चला आ क्यूंके वह इस ख़िदमत में मेरे बड़े काम का है।
12
तुख़िकुस को मैंने इफ़िसुस शहर भेज दिया है।
13
जब तू आये तो अपने साथ वो चोग़ा और तूमार ख़ासतौर पर चमड़े के नविश्ते जो मैं त्रोआस में करपुस के यहां छोड़ आया था, अपने साथ लेते आना।
14
सिकन्दर ठठेरे ने मुझे बहुत नुक़्सान पहुंचाया है। ख़ुदावन्द उसे उस के कामों का बदला देगा।
15
तू भी उस से ख़बरदार रहना क्यूंके उस ने हमारी बातों की सख़्त मुख़ालफ़त की थी।
16
अदालत में मेरी पहली पेशी के वक़्त किसी ने मेरा साथ नहीं दिया बल्के सब ने मुझे छोड़ दिया था। काश ख़ुदा उन से उस का जवाब तलब न करे!
17
मगर ख़ुदावन्द मेरा मददगार हुआ। ख़ुदावन्द ने मुझे क़ुव्वत बख़्शी ताके मेरे ज़रीये पैग़ाम पूरी तरह से मुनादी की जाये ताके सब ग़ैरयहूदी उसे सुन सकें। साथ ही मैं भूके शेरों के मुंह से भी छुड़ाया गया।
18
और ख़ुदावन्द मुझे हर बदी के हमले से बचाएगा और सलामती के साथ अपनी आसमानी बादशाही में पहुंचाएगा। ख़ुदा की तम्जीद हमेशा तक होती रहे। आमीन।
19
प्रिसकिल्लाह और अक्विला से और ओनेसिफुरस के ख़ानदान से सलाम कहना।
20
इरास्तुस, कुरिनथुस शहर में रुक गया और तुरफ़िमुस की बीमारी की वजह से मुझे उसे बन्दरगाह शहर मीलीतुस में छोड़ना पड़ा।
21
सर्दी के मौसम से पहले मेरे पास पहुंचने की कोशिश कर। यूबूलुस, पूदीनुस, लीनुस, क्लोदिया और सब मोमिन भाई तुझे सलाम कहते हैं।
22
ख़ुदावन्द तेरी रूह के साथ रहे। तुम सब पर ख़ुदा का फ़ज़ल होता रहे।
← Chapter 3
Jump to:
Chapter 1
Chapter 2
Chapter 3
Chapter 4
All chapters:
1
2
3
4