bible
ra
🌐 Language
English
Español
Français
Deutsch
Português
Italiano
Nederlands
Русский
中文
日本語
한국어
العربية
Türkçe
Tiếng Việt
ไทย
Indonesia
All Languages
Home
/
Hindi
/
Hindi 2017 (नया नियम)
/
Matthew 9
Matthew 9
Hindi 2017 (नया नियम)
← Chapter 8
Jump to:
Chapter 1
Chapter 2
Chapter 3
Chapter 4
Chapter 5
Chapter 6
Chapter 7
Chapter 8
Chapter 9
Chapter 10
Chapter 11
Chapter 12
Chapter 13
Chapter 14
Chapter 15
Chapter 16
Chapter 17
Chapter 18
Chapter 19
Chapter 20
Chapter 21
Chapter 22
Chapter 23
Chapter 24
Chapter 25
Chapter 26
Chapter 27
Chapter 28
Chapter 10 →
1
फिर वह नाव पर चढ़कर पार गया, और अपने नगर में आया।
2
और देखो, कई लोग एक झोले के मारे हुए को खाट पर रखकर उसके पास लाए। यीशु ने उन का विश्वास देखकर, उस झोले के मारे हुए से कहा, “हे पुत्र, ढाढ़स बान्ध; तेरे पाप क्षमा हुए।”
3
और देखो, कई शास्त्रियों ने सोचा, कि यह तो परमेश्वर की निन्दा करता है।
4
यीशु ने उनके मन की बातें मालूम करके कहा, “तुम लोग अपने-अपने मन में बुरा विचार क्यों कर रहे हो?
5
सहज क्या है? यह कहना, कि तेरे पाप क्षमा हुए; या यह कहना कि उठ और चल फिर।
6
परन्तु इसलिये कि तुम जान लो कि मनुष्य के पुत्र को पृथ्वी पर पाप क्षमा करने का अधिकार है। उसने झोले के मारे हुए से कहा: उठ, अपनी खाट उठा, और अपने घर चला जा।”
7
वह उठकर अपने घर चला गया।
8
लोग यह देखकर डर गए और परमेश्वर की महिमा करने लगे जिसने मनुष्यों को ऐसा अधिकार दिया है।
9
वहाँ से आगे बढ़कर यीशु ने मत्ती नाम एक मनुष्य को महसूल की चौकी पर बैठे देखा, और उससे कहा, “मेरे पीछे हो ले।” वह उठकर उसके पीछे हो लिया।
10
और जब वह घर में भोजन करने के लिये बैठा तो बहुतेरे महसूल लेनेवालें और पापी आकर यीशु और उसके चेलों के साथ खाने बैठे।
11
यह देखकर फरीसियों ने उसके चेलों से कहा, “तुम्हारा गुरू महसूल लेनेवालों और पापियों के साथ क्यों खाता है?”
12
यह सुनकर यीशु ने उनसे कहा, “वैद्द भले चंगों को नहीं परन्तु बीमारों के लिए आवश्यक है।
13
इसलिए तुम जाकर इसका अर्थ सीख लो, कि मैं बलिदान नहीं परन्तु दया चाहता हूँ; क्योंकि मैं धर्मियों को नहीं परन्तु पापियों को बुलाने आया हूँ।”
14
तब यूहन्ना के चेलों ने उसके पास आकर कहा, “क्या कारण है कि हम और फरीसी इतना उपवास करते हैं, पर तेरे चेले उपवास नहीं करते?”
15
यीशु ने उनसे कहा, “क्या बराती, जब तक दुल्हा उनके साथ है शोक कर सकते हैं? पर वे दिन आएँगे कि दूल्हा उनसे अलग किया जाएगा, उस समय वे उपवास करेंगे।
16
कोरे कपड़े का पैवन्द पुराने वस्त्र पर कोई नहीं लगाता, क्योंकि वह पैवन्द वस्त्र से और कुछ खींच लेता है, और वह अधिक फट जाता है।
17
और नया दाखरस पुरानी मशकों में नहीं भरते हैं; क्योंकि ऐसा करने से मशकें फट जाती हैं, और दाखरस बह जाता है और मशकें नाश हो जाती हैं, परन्तु नया दाखरस नई मशकों में भरते हैं और वह दोनों बची रहती हैं।”
18
वह उनसे ये बातें कह ही रहा था, कि देखो, एक सरदार ने आकर उसे प्रणाम किया और कहा, “मेरी पुत्री अभी मरी है; परन्तु चलकर अपना हाथ उस पर रख, तो वह जीवित हो जाएगी।”
19
यीशु उठकर अपने चेलों समेत उसके पीछे हो लिया।
20
और देखो, एक स्त्री ने जिसके बारह वर्ष से लहू बहता था, उसके पीछे से आकर उसके वस्त्र के आँचल को छू लिया।
21
क्योंकि वह अपने मन में कहती थी कि यदि मैं उसके वस्त्र ही को छू लूँगी तो चंगी हो जाऊँगी।
22
यीशु ने फिरकर उसे देखा और कहा, “पुत्री ढाढ़स बान्ध; तेरे विश्वास ने तुझे चंगा किया है।” अतः वह स्त्री उसी घड़ी चंगी हो गई।
23
जब यीशु उस सरदार के घर में पहुँचा और बाँसली बजानेवालों और भीड़ को हुल्लड़ मचाते देखा,
24
तब कहा, “हट जाओ, लड़की मरी नहीं, पर सोती है।” इस पर वे उसकी हँसी करने लगे।
25
परन्तु जब भीड़ निकाल दी गई, तो उसने भीतर जाकर लड़की का हाथ पकड़ा, और वह जी उठी।
26
और इस बात की चर्चा उस सारे देश में फैल गई।
27
जब यीशु वहाँ से आगे बढ़ा, तो दो अन्धे उसके पीछे यह पुकारते हुए चले, कि हे दाऊद की सन्तान, हम पर दया कर।
28
जब वह घर में पहुँचा, तो वे अन्धे उस के पास आए, और यीशु ने उनसे कहा, “क्या तुम्हें विश्वास है, कि मैं यह कर सकता हूँ?” उन्होंने उससे कहा, “हाँ प्रभु।”
29
तब उसने उनकी आँखे छूकर कहा, “तुम्हारे विश्वास के अनुसार तुम्हारे लिये हो।”
30
और उनकी आँखे खुल गई और यीशु ने उन्हें चिताकर कहा, “सावधान, कोई इस बात को न जाने।”
31
पर उन्होंने निकलकर सारे देश में उसका यश फैला दिया।
32
जब वे बाहर जा रहे थे, तो देखो, लोग एक गूँगे को जिसमें दुष्टात्मा थी उस के पास लाए।
33
और जब दुष्टात्मा निकाल दी गई, तो गूंगा बोलने लगा। और भीड़ ने अचम्भा करके कहा कि इस्राएल में ऐसा कभी नहीं देखा गया।
34
परन्तु फरीसियों ने कहा, “यह तो दुष्टात्माओं के सरदार की सहायता से दुष्टात्माओं को निकालता है।”
35
और यीशु सब नगरों और गाँवों में फिरता रहा और उनके आराधनालयों में उपदेश करता, और राज्य का सुसमाचार प्रचार करता, और हर प्रकार की बीमारी और दुर्बलता को दूर करता रहा।
36
जब उसने भीड़ को देखा तो उसको लोगों पर तरस आया, क्योंकि वे उन भेड़ों के समान जिनका कोई रखवाला न हो, व्याकुल और भटके हुए से थे।
37
तब उसने अपने चेलों से कहा, “पक्के खेत तो बहुत हैं पर मजदूर थोड़े हैं।
38
इसलिये खेत के स्वामी से विनती करो कि वह अपने खेत काटने के लिये मजदूर भेज दे।”
← Chapter 8
Jump to:
Chapter 1
Chapter 2
Chapter 3
Chapter 4
Chapter 5
Chapter 6
Chapter 7
Chapter 8
Chapter 9
Chapter 10
Chapter 11
Chapter 12
Chapter 13
Chapter 14
Chapter 15
Chapter 16
Chapter 17
Chapter 18
Chapter 19
Chapter 20
Chapter 21
Chapter 22
Chapter 23
Chapter 24
Chapter 25
Chapter 26
Chapter 27
Chapter 28
Chapter 10 →
All chapters:
1
2
3
4
5
6
7
8
9
10
11
12
13
14
15
16
17
18
19
20
21
22
23
24
25
26
27
28