bible
ra
🌐 Language
English
Español
Français
Deutsch
Português
Italiano
Nederlands
Русский
中文
日本語
한국어
العربية
Türkçe
Tiếng Việt
ไทย
Indonesia
All Languages
Home
/
Hindi
/
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
/
1 Samuel 12
1 Samuel 12
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
← Chapter 11
Jump to:
Chapter 1
Chapter 2
Chapter 3
Chapter 4
Chapter 5
Chapter 6
Chapter 7
Chapter 8
Chapter 9
Chapter 10
Chapter 11
Chapter 12
Chapter 13
Chapter 14
Chapter 15
Chapter 16
Chapter 17
Chapter 18
Chapter 19
Chapter 20
Chapter 21
Chapter 22
Chapter 23
Chapter 24
Chapter 25
Chapter 26
Chapter 27
Chapter 28
Chapter 29
Chapter 30
Chapter 31
Chapter 13 →
1
शमूएल ने समस्त इस्राएलियों से कहा, ‘देखो, जो बातें तुमने मुझसे कहीं उनको मैंने सुना और तुम्हारे लिए राजा का अभिषेक किया।
2
अब, राजा ही तुम्हारे आगे-आगे चलकर तुम्हारा नेतृत्व करेगा। मैं अब बूढ़ा हो गया। मेरे सिर के बाल पक गए। देखो, मेरे पुत्र तुम्हारे साथ हैं। मैंने बचपन से आज तक तुम्हारे आगे-आगे चलकर तुम्हारा नेतृत्व किया।
3
मैं तुम्हारे सामने प्रस्तुत हूँ: प्रभु और उसके अभिषिक्त राजा के सम्मुख साक्षी दो। मैंने किस व्यक्ति का बैल लिया? मैंने किस व्यक्ति का गधा लिया? मैंने किस व्यक्ति का दमन अथवा उस पर अत्याचार किया? क्या मैंने कभी किसी के हाथ से घूस ली? यदि तुम्हारी साक्षी सच होगी तो मैं उसको तुम्हें लौटा दूँगा।’
4
लोगों ने कहा, ‘आपने न हमारा दमन किया और न हम पर अत्याचार किया। आपने किसी भी व्यक्ति के हाथ से घूस नहीं ली।’
5
शमूएल ने कहा, ‘प्रभु तुम्हारा साक्षी है! आज प्रभु का अभिषिक्त राजा साक्षी है कि तुमने मेरे हाथ में कुछ भी नहीं पाया।’ उन्होंने कहा, ‘प्रभु साक्षी है!’
6
शमूएल ने लोगों से फिर कहा, ‘प्रभु साक्षी है! प्रभु ने ही मूसा और हारून को नेता नियुक्त किया था, और तुम्हारे पूर्वजों को मिस्र देश से बाहर निकाला था।
7
अब तुम यहाँ खड़े रहो। मैं प्रभु के सम्मुख तुम्हारे साथ बहस करूँगा, और तुम्हें प्रभु के उन उद्धार के कार्यों का स्मरण कराऊंगा, जो उसने तुम्हारे और तुम्हारे पूर्वजों के लिए किए थे।
8
जब याकूब और उनके पुत्र मिस्र देश में आए और मिस्र निवासियों ने तुम्हारे पूर्वजों पर अत्याचार किया, तब उन्होंने प्रभु की दुहाई दी। अत: प्रभु ने मूसा और हारून को भेजा। उन्होंने तुम्हारे पूर्वजों को मिस्र देश से बाहर निकाला और उन्हें इस स्थान में बसाया।
9
परन्तु वे अपने प्रभु परमेश्वर को भूल गए। इसलिए उसने उन्हें हासोर के राजा याबीन के सेनापति सीसरा, पलिश्ती सेना और मोआब के राजा के हाथ बेच दिया। उन्होंने उनसे युद्ध किया।
10
उन्होंने प्रभु की दुहाई दी, और यह कहा, “हमने पाप किया, क्योंकि हमने तुझ प्रभु को त्यागकर बअल देवता और अशेराह देवी की सेवा की। अब प्रभु, हमारे शत्रुओं के हाथ से हमें मुक्त कर। हम तेरी सेवा करेंगे।”
11
अत: प्रभु ने यरूब्बअल, बारक, यिफ्ताह और मुझ-शमूएल को भेजा। उन्होंने तुम्हारे चहुंओर के शत्रुओं के हाथ से तुम्हें मुक्त किया, और तुम सुरक्षित रूप से निवास करने लगे।
12
‘पर जब तुमने अम्मोनी जाति के राजा नाहश को देखा कि वह तुम पर चढ़ाई करने के लिए आ रहा है तब तुमने मुझसे कहा, “नहीं, हम पर केवल राजा ही राज्य करेगा,” जब कि तुम्हारा प्रभु परमेश्वर ही तुम्हारा राजा था।
13
अब देखो, यह है राजा, जिसको तुमने चुना है, जिसकी तुमने माँग की थी। देखो, प्रभु ने तुम पर राजा नियुक्त कर दिया।
14
यदि तुम प्रभु के प्रति भक्ति-भाव रखोगे, उसकी सेवा करोगे, उसकी वाणी सुनोगे, और उसकी आज्ञाओं-आदेशों के प्रति विद्रोह नहीं करोगे, यदि तुम और तुम पर राज्य करने वाला राजा अपने प्रभु परमेश्वर का अनुसरण करोगे, तो तुम सब का कल्याण होगा।
15
परन्तु यदि तुम प्रभु की वाणी नहीं सुनोगे, उसकी आज्ञाओं-आदेशों के प्रति विद्रोह करोगे, तो प्रभु का हाथ तुम्हारे और तुम्हारे राजा के विरुद्ध उठेगा।
16
‘अब तुम यहाँ खड़े रहो! इस महान् कार्य को देखो, जिसको प्रभु तुम्हारी आँखों के सामने सम्पन्न करेगा।
17
क्या आजकल गेहूँ की फसल का मौसम नहीं है? पर मैं प्रभु को पुकारूँगा, और वह मेघों का गर्जन और वर्षा करेगा। तब तुम्हें ज्ञात होगा, तुम स्वयं देखोगे कि तुमने अपने लिए राजा की माँग करके प्रभु की दृष्टि में कितना बड़ा दुष्कर्म किया है।’
18
तब शमूएल ने प्रभु को पुकारा, और प्रभु ने उस दिन मेघों का गर्जन और वर्षा की। अत: सब लोग प्रभु और शमूएल से बहुत डर गए।
19
लोगों ने शमूएल से कहा, ‘अपने प्रभु परमेश्वर से हमारे लिए, अपने सेवकों के लिए, प्रार्थना कीजिए जिससे हम मर न जाएँ। निस्सन्देह हमने अपने सब पापों के अतिरिक्त एक और दुष्कर्म किया, और अपने लिए राजा की माँग की।’
20
शमूएल ने लोगों से कहा, ‘मत डरो! यद्यपि तुमने यह दुष्कर्म किया है, तथापि तुम प्रभु का अनुसरण करना मत छोड़ना, उसके मार्ग से मत भटकना। अब तुम सम्पूर्ण हृदय से प्रभु की आराधना करना।
21
निस्सार देवी-देवताओं की मूर्तियों का अनुसरण मत करना। वे किसी को लाभ नहीं पहुँचा सकतीं और न बचा सकती हैं; क्योंकि वे निस्सार मूर्तियाँ हैं!
22
प्रभु अपने महान् नाम के कारण अपने लोगों का त्याग नहीं करेगा; क्योंकि प्रभु ने अपनी इच्छा से तुम्हें अपने निज लोग बनाया है।
23
जहाँ तक मेरा प्रश्न है: प्रभु ऐसा न करे कि मैं तुम्हारे लिए प्रार्थना करना छोड़ दूँ, और इस प्रकार प्रभु के प्रति पाप करूँ! मैं तुम्हें सच्चे और सीधे मार्ग की शिक्षा देता रहूँगा।
24
केवल प्रभु की भक्ति करो और सम्पूर्ण हृदय से उसकी सेवा करो। देखो, उसने तुम्हारे लिए कितने महान् कार्य किए हैं।
25
पर यदि तुम दुष्कर्म करते ही रहोगे तो तुम्हारा और तुम्हारे राजा का सर्वनाश हो जाएगा।’
← Chapter 11
Jump to:
Chapter 1
Chapter 2
Chapter 3
Chapter 4
Chapter 5
Chapter 6
Chapter 7
Chapter 8
Chapter 9
Chapter 10
Chapter 11
Chapter 12
Chapter 13
Chapter 14
Chapter 15
Chapter 16
Chapter 17
Chapter 18
Chapter 19
Chapter 20
Chapter 21
Chapter 22
Chapter 23
Chapter 24
Chapter 25
Chapter 26
Chapter 27
Chapter 28
Chapter 29
Chapter 30
Chapter 31
Chapter 13 →
All chapters:
1
2
3
4
5
6
7
8
9
10
11
12
13
14
15
16
17
18
19
20
21
22
23
24
25
26
27
28
29
30
31