bible
ra
🌐 Language
English
Español
Français
Deutsch
Português
Italiano
Nederlands
Русский
中文
日本語
한국어
العربية
Türkçe
Tiếng Việt
ไทย
Indonesia
All Languages
Home
/
Hindi
/
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
/
Esther 2
Esther 2
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
← Chapter 1
Jump to:
Chapter 1
Chapter 2
Chapter 3
Chapter 4
Chapter 5
Chapter 6
Chapter 7
Chapter 8
Chapter 9
Chapter 10
Chapter 3 →
1
कुछ दिनों के पश्चात्, जब सम्राट क्षयर्ष का क्रोध शान्त हुआ तब उसको रानी वशती की याद आई। उसको स्मरण हुआ कि रानी वशती ने क्या अपराध किया था, और उसके विरुद्ध कौन-सी राजाज्ञा प्रसारित की गई थी।
2
तब सम्राट की सेवा करने वाले दरबारियों ने उससे यह कहा, ‘महाराज के लिए देखने में सुन्दर कुंवारी कन्याएं ढूंढ़ी जाएं।
3
महाराज अपने साम्राज्य के सब प्रदेशों में उच्चाधिकारी नियुक्त करें जो सुन्दर कुंवारी कन्याओं को शूशनगढ़ के रनिवास में लाएंगे और उनको महाराज की रानियों के प्रबन्धक खोजा हेगय को सौंप देंगे। कन्याओं को शृंगार का सामान दिया जाए।
4
तब जो कन्या महाराज को पसन्द आएगी, वह वशती के स्थान पर रानी बने।’ सम्राट क्षयर्ष को यह बात पसन्द आई, और उसने ऐसा ही किया।
5
शूशनगढ़ नगर में एक यहूदी था। उसका नाम मोरदकय था। वह बिन्यामिन कुल का था। उसके परदादा का नाम कीश, दादा का नाम शिमई, और पिता का नाम याईर था।
6
मोरदकय उन निष्कासित बन्दियों में से एक था, जिनको बेबीलोन का राजा नबूकदनेस्सर यहूदा प्रदेश के राजा यकोन्याह के साथ यरूशलेम नगर से बन्दी बनाकर ले गया था।
7
उसने अपने चाचा अबीहइल की बेटी हदस्सा अर्थात् एस्तर को पाला-पोसा था; क्योंकि वह अनाथ थी; न उसकी माँ थी और न पिता। जब उसके माता-पिता का देहान्त हो गया तब मोरदकय ने उसको गोद लेकर अपनी पुत्री बना लिया। वह देखने में सुन्दर थी। उसका अंग-अंग सांचे में ढला था।
8
सम्राट क्षयर्ष का आदेश और राजाज्ञा प्रसारित की गई। अत: अनेक कन्याएं शूशनगढ़ में हेगय को सौंपी गईं। उनमें एस्तर भी थी। वह रनिवास के प्रबन्धक हेगय के संरक्षण में रहने के लिए राजमहल में लाई गई।
9
एस्तर को देखकर हेगय खुश हो गया। उसने उसके साथ कृपापूर्ण व्यवहार किया। उसने शीघ्र ही एस्तर को शृंगार का सामान दिया। इसके अतिरिक्त उसने उसे राजमहल की सात चुनी हुई सेविकाएं दीं तथा उसके भोजन की व्यवस्था कर दी। तत्पश्चात् उसने एस्तर तथा उसकी सेविकाओं को रनिवास के सर्वोत्तम भाग में ठहरा दिया।
10
एस्तर ने अपनी जाति और वंश के सम्बन्ध में कुछ नहीं बताया; क्योंकि मोरदकय ने उसे आदेश दिया था कि वह अपनी जाति के विषय में किसी को कुछ न बताए।
11
मोरदकय एस्तर का हाल-चाल जानने के लिए प्रतिदिन रनिवास के आँगन के सामने से गुजरता था।
12
बारह महीने तक कन्याओं का रूप संवारा गया−यह नियम था। छ: महीने तक गन्धरस के तेल से तथा छ: महीने तक सुगन्धित द्रव्य तथा उबटन के लेप से उनकी सौंदर्य-सज्जा की गई। अपने शृंगार के लिए स्त्रियाँ उन वस्तुओं का उपयोग करती थीं। जब बारह महीने बीत गए तब उन्हें नियमानुसार बारी-बारी से सम्राट क्षयर्ष के पास महल में लाया गया।
13
प्रत्येक कन्या रनिवास से जो भी वस्तु सम्राट के महल में अपने साथ ले जाना चाहती थी, वह उसको दी जाती थी, और यों वह सम्राट के महल में प्रवेश करती थी।
14
कन्या सम्राट के महल में शाम को प्रवेश करती थी और सबेरे वहाँ से निकलकर दूसरे रनिवास में चली जाती थी। यह दूसरा रनिवास राज-खोजा शाशगज के अधिकार में था। शाशगज सम्राट की रखेलों की देखभाल करता था। जब कन्या सम्राट को पसन्द आती थी, तब वह दूसरी बार उसके महल में जाती थी। सम्राट उसको नाम लेकर बुलाता था; अन्यथा नहीं।
15
एस्तर मोरदकय के चाचा अबीहइल की बेटी थी। मोरदकय ने उसको गोद लिया था और उसको अपनी बेटी की तरह पाला था। जब उसकी बारी आई तब उसने अपनी ओर से रनिवास से कुछ भी ले जाना अस्वीकार कर दिया। वह केवल वे ही वस्तुएं ले गई जिनको ले जाने की सलाह राज-खोजा हेगय ने दी थी। जिस-जिस व्यक्ति ने एस्तर को देखा उसने उसको पसन्द किया।
16
एस्तर को सम्राट क्षयर्ष के शासन-काल के सातवें वर्ष के दसवें महीने, अर्थात् तेबेट माह में, सम्राट के पास महल में लाया गया।
17
सम्राट ने अन्य स्त्रियों से अधिक एस्तर को प्यार किया; और एस्तर ने सब कन्याओं से अधिक सम्राट की कृपा-दृष्टि प्राप्त की। सम्राट उससे यहाँ तक प्रसन्न हो गया कि उसने उसके सिर पर राजमुकुट पहिना दिया, और उसको वशती के स्थान पर रानी बना दिया।
18
तत्पश्चात् सम्राट ने अपने सब सामंतों और दरबारियों को महा-भोज दिया। यह एस्तर के सम्मान में दिया गया। सम्राट क्षयर्ष ने अपने अधीन प्रदेशों का कर भी माफ कर दिया, और शाही उदारता के अनुरूप उपहार लुटाए।
19
जब कन्याएं दूसरी बार एकत्र हुईं, उस समय मोरदकय राजमहल के प्रवेश-द्वार पर बैठा हुआ था।
20
उसके आदेश के अनुसार एस्तर ने अपनी जाति और वंश को प्रकट नहीं किया था। एस्तर अपने चचेरे भाई की आज्ञा का पालन करती थी; क्योंकि उसने ही उसका पालन-पोषण किया था।
21
जिन दिनों मोरदकय राजमहल के प्रवेश-द्वार पर बैठा करता था, सम्राट के दो खोजे−बिगताना और तेरेश−जो द्वारपाल थे, सम्राट क्षयर्ष से नाराज हो गए, और उन्होंने सम्राट पर प्रहार करने का षड्यन्त्र रचा।
22
मोरदकय को यह मालूम हो गया, और उसने षड्यन्त्र की सूचना रानी एस्तर को दे दी। रानी एस्तर ने मोरदकय के नाम से सम्राट को यह बता दिया।
23
सम्राट ने तत्काल षड्यन्त्र की खोजबीन की, और सूचना सच निकली। दोनों खोजे फांसी के खम्भों पर टांग दिये गए। इस षड्यन्त्र का विवरण ‘इतिहास ग्रन्थ’ में सम्राट के सम्मुख लिख लिया गया।
← Chapter 1
Jump to:
Chapter 1
Chapter 2
Chapter 3
Chapter 4
Chapter 5
Chapter 6
Chapter 7
Chapter 8
Chapter 9
Chapter 10
Chapter 3 →
All chapters:
1
2
3
4
5
6
7
8
9
10