bible
ra
🌐 Language
English
Español
Français
Deutsch
Português
Italiano
Nederlands
Русский
中文
日本語
한국어
العربية
Türkçe
Tiếng Việt
ไทย
Indonesia
All Languages
Home
/
Hindi
/
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
/
Jeremiah 34
Jeremiah 34
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
← Chapter 33
Jump to:
Chapter 1
Chapter 2
Chapter 3
Chapter 4
Chapter 5
Chapter 6
Chapter 7
Chapter 8
Chapter 9
Chapter 10
Chapter 11
Chapter 12
Chapter 13
Chapter 14
Chapter 15
Chapter 16
Chapter 17
Chapter 18
Chapter 19
Chapter 20
Chapter 21
Chapter 22
Chapter 23
Chapter 24
Chapter 25
Chapter 26
Chapter 27
Chapter 28
Chapter 29
Chapter 30
Chapter 31
Chapter 32
Chapter 33
Chapter 34
Chapter 35
Chapter 36
Chapter 37
Chapter 38
Chapter 39
Chapter 40
Chapter 41
Chapter 42
Chapter 43
Chapter 44
Chapter 45
Chapter 46
Chapter 47
Chapter 48
Chapter 49
Chapter 50
Chapter 51
Chapter 52
Chapter 35 →
1
जब बेबीलोन का राजा नबूकदनेस्सर अपनी समस्त सेना तथा अपने अधीन सब राज्यों की सेनाओं तथा अपने सब लोगों के साथ यहूदा प्रदेश की राजधानी यरूशलेम एवं उसके सब नगरों के विरुद्ध लड़ रहा था, तब प्रभु का यह सन्देश यिर्मयाह को मिला। प्रभु ने कहा,
2
‘इस्राएल का प्रभु परमेश्वर यों कहता है: यिर्मयाह, तू यहूदा प्रदेश के राजा सिदकियाह के पास जा, और उस से कह, “प्रभु यों कहता है: देख, मैं यह नगर बेबीलोन के राजा के हाथ में सौंप रहा हूं, और वह आग में इसको भस्म कर देगा।
3
तू उस के हाथ से बच नहीं सकेगा, वरन् निश्चय ही पकड़ा जाएगा और उसके हाथ में सौंप दिया जाएगा। तू उसको अपनी आंखों से प्रत्यक्ष देखेगा, और उससे आमने-सामने बातें करेगा। तू निस्सन्देह बेबीलोन नगर जाएगा।
4
“ओ यहूदा प्रदेश के राजा सिदकियाह! फिर भी, तू प्रभु का यह सन्देश सुन। तेरे विषय में प्रभु यह कहता है: तू तलवार से नहीं मरेगा।
5
तेरी मृत्यु शान्ति से होगी। जैसे तेरे मृत पूर्वजों के लिए, जो तुझ से पहले राजा हुए थे, लोगों ने सुगन्धित धूप-द्रव्य जलाए थे वैसे ही तेरी मृत्यु पर लोग सुगंधित धूप-द्रव्य जलाएंगे। वे तेरे लिए शोक मनाएंगे, और कहेंगे, ‘आह स्वामी! आह महाराज!’ मैं-प्रभु ने यह कहा है। यही मेरी वाणी है।” ’
6
नबी यिर्मयाह ने प्रभु की ये बातें यहूदा प्रदेश के राजा सिदकियाह से यरूशलेम में कहीं।
7
उस समय बेबीलोन के राजा की सेना यरूशलेम तथा यहूदा प्रदेश के बचे हुए दो नगरों − लाकीश और अजेका से युद्ध कर रही थी। यहूदा प्रदेश के किलाबन्द नगरों में से केवल ये ही बचे हुए थे।
8
यहूदा प्रदेश के राजा सिदकियाह ने यरूशलेम में अपनी प्रजा से यह समझौता किया कि उसकी प्रजा के सब लोग दास-प्रथा को समाप्त कर दें,
9
वे अपने-अपने इब्रानी गुलामों को - स्त्री और पुरुषों दोनों को − स्वतन्त्र कर दें ताकि भविष्य में कोई भी व्यक्ति अपने यहूदी जाति-भाई अथवा बहिन को गुलाम बना कर न रखे।
10
उच्चाधिकारियों तथा सब लोगों ने राजा सिदकियाह के आदेश का पालन किया। उन्होंने राजा से किए गए समझौते के अनुसार अपने-अपने दास अथवा दासी को मुक्त कर दिया, कि गुलामी के बन्धन में पुन: न जकड़ जाए। यों उन्होंने राजा के आदेश का पालन किया और गुलामों को आजाद कर दिया।
11
किन्तु कुछ समय पश्चात् उच्चाधिकारी तथा वे लोग, जिनके पास गुलाम थे, समझौते से मुकर गए। जिन दासों और दासियों को उन्होंने छोड़ दिया था, उनको फिर पकड़ लिया, और गुलाम बनाकर वापस ले गए।
12
तब प्रभु का यह सन्देश यिर्मयाह को मिला:
13
इस्राएल का प्रभु परमेश्वर यों कहता है: ‘जब मैंने तुम्हारे पूर्वजों को मिस्र देश से बाहर निकाला था, जब मैंने उनको गुलामी के बन्धन से मुक्त किया था, तब मैंने उन से यह विधान स्थापित किया था। मैंने उनसे यह कहा था:
14
“प्रत्येक छ: वर्ष के पश्चात् तुम अपने जाति-बन्धु इब्रानी गुलाम को मुक्त कर देना जो तुम्हें बेचा गया है, और जो छ: वर्ष तक तुम्हारी गुलामी कर चुका है! तुम उसको गुलामी के बन्धन से अवश्य मुक्त कर देना।” किन्तु तुम्हारे पूर्वजों ने मेरी बात नहीं सुनी। उन्होंने मेरे आदेश पर ध्यान नहीं दिया।
15
‘तुम ने अभी-अभी पश्चात्ताप किया था। तुम ने अपने जाति-बन्धु को मुक्त करने की घोषणा की। जो मन्दिर मेरे नाम से प्रसिद्ध है, उसमें तुमने मेरे सम्मुख समझौता किया कि तुम अपने-अपने दास-दासी को मुक्त कर दोगे। तुम्हारा यह कार्य मेरी दृष्टि में उचित था।
16
‘किन्तु तुम अपने समझौते से मुकर गए। तुमने मेरे पवित्र नाम को अपवित्र कर दिया। जो दास-दासी को उस की इच्छा के अनुसार तुमने मुक्त कर दिया था, उस को फिर पकड़ लिया, और गुलाम बना कर वापस ले आए।
17
इसलिए मैं-प्रभु यह कहता हूं: तूमने मेरे आदेश का पालन नहीं किया, और यों अपने जाति-बन्धु को मुक्त करने की घोषणा नहीं की। अत: देखो, मैं घोषणा करता हूं कि तुम तलवार, महामारी और अकाल के बन्धन में फंस जाओगे। मैं-प्रभु यह कहता हूं: मैं पृथ्वी के समस्त राज्यों में तुम्हें आतंक का कारण बना दूंगा।
18
जिन्होंने मेरे समझौते को भंग किया, जिन्होंने उस समझौते की शर्तों का पालन नहीं किया, जो उन्होंने मेरे सम्मुख किया था, उन को मैं उसी बछड़े के समान दो टुकड़े कर दूंगा जिसके उन्होंने समझौते के अवसर पर दो टुकड़े किए थे, और टुकड़ों के बीच से गुजरे थे।
19
यहूदा प्रदेश के और यरूशलेम नगर के उच्चाधिकारियों और खजांचियों, पुरोहितों और प्रदेश के प्रतिष्ठित नागरिकों ने समझौते की इस विधि में भाग लिया है ।
20
अत: मैं उनको उन के शत्रुओं के हाथ में, उनके प्राण के ग्राहकों के हाथ में सौंप दूंगा। उनकी लोथें आकाश के पक्षियों और पृथ्वी के पशुओं का आहार बन जाएंगी।
21
मैं यहूदा प्रदेश के राजा सिदकियाह और उसके उच्चाधिकारियों को उनके शत्रुओं के हाथ में, उनके प्राण के ग्राहकों के हाथ में, अर्थात् बेबीलोन के राजा की सेना के हाथ में सौंप दूंगा जो तुम्हारे नगर की मोर्चाबन्दी उठाकर चली गयी है।
22
मैं उनको आदेश दूंगा, और वे पुन: इस नगर को लौटेंगे। वे इस पर आक्रमण करेंगे, और इस पर अधिकार कर लेंगे। वे इस को आग में भस्म कर देंगे। सुनो, मैं यहूदा प्रदेश के नगरों को उजाड़ दूंगा, वे निर्जन हो जाएंगे।’
← Chapter 33
Jump to:
Chapter 1
Chapter 2
Chapter 3
Chapter 4
Chapter 5
Chapter 6
Chapter 7
Chapter 8
Chapter 9
Chapter 10
Chapter 11
Chapter 12
Chapter 13
Chapter 14
Chapter 15
Chapter 16
Chapter 17
Chapter 18
Chapter 19
Chapter 20
Chapter 21
Chapter 22
Chapter 23
Chapter 24
Chapter 25
Chapter 26
Chapter 27
Chapter 28
Chapter 29
Chapter 30
Chapter 31
Chapter 32
Chapter 33
Chapter 34
Chapter 35
Chapter 36
Chapter 37
Chapter 38
Chapter 39
Chapter 40
Chapter 41
Chapter 42
Chapter 43
Chapter 44
Chapter 45
Chapter 46
Chapter 47
Chapter 48
Chapter 49
Chapter 50
Chapter 51
Chapter 52
Chapter 35 →
All chapters:
1
2
3
4
5
6
7
8
9
10
11
12
13
14
15
16
17
18
19
20
21
22
23
24
25
26
27
28
29
30
31
32
33
34
35
36
37
38
39
40
41
42
43
44
45
46
47
48
49
50
51
52