bible
ra
🌐 Language
English
Español
Français
Deutsch
Português
Italiano
Nederlands
Русский
中文
日本語
한국어
العربية
Türkçe
Tiếng Việt
ไทย
Indonesia
All Languages
Home
/
Hindi
/
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
/
Jeremiah 9
Jeremiah 9
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
← Chapter 8
Jump to:
Chapter 1
Chapter 2
Chapter 3
Chapter 4
Chapter 5
Chapter 6
Chapter 7
Chapter 8
Chapter 9
Chapter 10
Chapter 11
Chapter 12
Chapter 13
Chapter 14
Chapter 15
Chapter 16
Chapter 17
Chapter 18
Chapter 19
Chapter 20
Chapter 21
Chapter 22
Chapter 23
Chapter 24
Chapter 25
Chapter 26
Chapter 27
Chapter 28
Chapter 29
Chapter 30
Chapter 31
Chapter 32
Chapter 33
Chapter 34
Chapter 35
Chapter 36
Chapter 37
Chapter 38
Chapter 39
Chapter 40
Chapter 41
Chapter 42
Chapter 43
Chapter 44
Chapter 45
Chapter 46
Chapter 47
Chapter 48
Chapter 49
Chapter 50
Chapter 51
Chapter 52
Chapter 10 →
1
काश, मेरा मस्तिष्क सागर होता, मेरी आंखें आँसुओं की झील होती, तो मैं अपने लोगों के महासंहार के कारण दिन-रात फूट-फूट कर रोता।
2
काश, निर्जन प्रदेश में मुझे टिकने के लिए सराय मिल जाती, तो मैं अपने लोगों को छोड़कर चला जाता; क्योंकि वे सब के सब व्यभिचारी हैं; और वे विश्वासघातियों का संघ बन गए हैं।
3
वे झूठ का शब्द फेंकने के लिए धनुष के सदृश अपनी जीभ को, प्रत्यंचा पर चढ़ाते हैं; सच्चाई नहीं, वरन् असत्य की फसल सारे देश में खूब पैदा हो रही है! वे दुष्कर्म पर दुष्कर्म करते जाते हैं। उनके विषय में स्वयं प्रभु कहता है: ‘वे मेरी उपस्थिति का अनुभव नहीं करते हैं।’
4
प्रत्येक मनुष्य अपने पड़ोसी से सावधान रहे, और न अपने भाई पर भरोसा करे। क्योंकि भाई, भाई को धोखा देता है, पड़ोसी, पड़ोसी की निन्दा करता है।
5
हर आदमी अपने पड़ोसी को ठगता है, उन्होंने सच न बोलने की कसम खा रखी है, वे सदा झूठ बोलते हैं, वे दुष्कर्म करते हैं, और पश्चात्ताप से मुंह फेर लेते हैं।
6
वे अत्याचार पर अत्याचार, बार-बार छल-कपट करते हैं; उनके विषय में स्वयं प्रभु कहता है: ‘वे मेरी उपस्थिति का अनुभव करना नहीं चाहते।’
7
अत: स्वर्गिक सेनाओं का प्रभु यों कहता है: ‘मैं उनको आग में शुद्ध करूँगा, और उनको परखूंगा। इसके अतिरिक्त मैं उनके साथ और क्या कर सकता हूं; क्योंकि वे मेरे निज लोग हैं?
8
उनकी जीभ मानो विष-बुझा तीर है; वह निरंतर छल-कपट की बातें उगलती रहती है। ये लोग मुंह से तो अपने पड़ोसी से प्रेम की बातें करते हैं; पर हृदय में उस पर घात लगाने की योजना बनाते हैं।
9
क्या मुझे उनके इन दुष्कर्मों के लिए उन्हें दण्ड नहीं देना चाहिए? क्या मैं ऐसी जाति से प्रतिशोध न लूं?’ प्रभु की यह वाणी है।
10
मैं पर्वतों के लिए रोऊंगा, शोक मनाऊंगा; निर्जन प्रदेश के चरागाह के लिए विलाप करूंगा; क्योंकि वे उजाड़ हो गए हैं, राहगीर उधर से अब नहीं गुजरते। पशुओं का रंभाना भी नहीं सुनाई देता। आकाश के पक्षी उनको छोड़ चले गए हैं; जंगली पशु भी भाग गए हैं।
11
प्रभु कहता है, ‘मैं यरूशलेम को खण्डहरों का ढेर और गीदड़ों की मांद बना दूंगा। मैं यहूदा प्रदेश के नगरों को उजाड़ दूंगा, वे निर्जन हो जाएंगे।’
12
कौन मनुष्य इतना बुद्धिमान है कि वह इन घटनाओं का भेद समझ सके? किस मनुष्य को स्वयं प्रभु ने इनका अर्थ समझाया है, कि वह सब मनुष्यों पर उसको घोषित करे? देश क्यों खण्डहर बन गया? वह निर्जन प्रदेश के समान उजाड़ क्यों पड़ा है? राहगीर वहां से क्यों नहीं गुजरते?
13
प्रभु कहता है: ‘जो व्यवस्था मैंने उनके सम्मुख प्रतिष्ठित की थी, उसको उन्होंने त्याग दिया। उन्होंने मेरे वचनों को नहीं सुना, और न मेरी आज्ञाओं के अनुसार आचरण किया।
14
वे हठपूर्वक अपने हृदय के अनुरूप बुरे मार्ग पर चलते रहे। वे बअल देवताओं का अनुसरण करते रहे, जैसा उनके पूर्वजों ने उन्हें सिखाया था।’
15
अत: इस्राएल का परमेश्वर, स्वर्गिक सेनाओं का प्रभु यों कहता है, ‘ओ यिर्मयाह, सुन! इस कारण मैं इन लोगों को कड़ुवा साग-पात खिलाऊंगा, और पीने को विष-मिला पानी दूंगा।
16
मैं इनको विश्व की समस्त जातियों में बिखेर दूंगा, जिन को न ये जानते हैं, और न इनके पूर्वज ही जानते थे। मैं इनके पीछे अपनी तलवार लगा दूंगा; और जब तक वह उनको मौत के घाट न उतार देगी, तब तक वह उनके पीछे लगी रहेगी।’
17
स्वर्गिक सेनाओं का प्रभु यों कहता है: ‘जाओ, विलाप करनेवाली औरतों को बुलाओ; छाती पीट-पीटकर मातम मनानेवाली स्त्रियों को लाओ।
18
वे शीघ्र आएं, और हमारे लिए रोएं, कि हमारी आंखों से भी आंसुओं की नदी बहने लगे, हमारी पलकें आंसुओं के सागर में डूब जाएं।
19
सियोन से यह शोक गीत सुनाई दे रहा है: “हम बरबाद हो गए! हम अपमान से भूमि में गड़ गए। हमें अपने देश को छोड़ना पड़ा। शत्रुओं ने हमारे निवास-स्थान ध्वस्त कर दिए।” ’
20
ओ मातम मनानेवाली स्त्रियो, प्रभु का यह आदेश सुनो; स्वयं प्रभु के मुंह से निकला हुआ वचन ध्यान से सुनो। तुम अपनी पुत्रियों को शोक-गीत, और अपनी पड़ोसिन को विलाप-गीत सिखाना;
21
क्योंकि मृत्यु हमारी खिड़कियों तक पहुंच चुकी है, वह हमारे महलों में घुस आयी है। वह गली-कूचों में बच्चों का वध कर रही है, और चौराहों पर जवानों का।
22
प्रभु यों कहता है, ‘ओ यिर्मयाह, यह कह: युद्ध में मरनेवालों की लाशें ऐसी पड़ी रहेंगी जैसे खेत में खाद का ढेर लगा रहता है, जैसे फसल काटनेवाले के पीछे पूले पड़े रहते हैं! उन लाशों को उठानेवाला नहीं मिलेगा।’
23
प्रभु यों कहता है, ‘बुद्धिमान मनुष्य अपनी बुद्धि पर गर्व न करे, और न बलवान अपने बल पर। धनवान मनुष्य अपने धन का घमण्ड न करे।
24
किन्तु यदि कोई मनुष्य किसी बात पर घमण्ड करना चाहता है तो उसे इस बात पर घमण्ड करना चाहिए कि वह मुझे जानता है, उसको मेरे विषय मे यह समझ है कि मैं पृथ्वी पर दया, न्याय और धर्म की स्थापना करनेवाला प्रभु हूं; और मैं इन्हीं बातों से प्रसन्न होता हूं,’ प्रभु की यह वाणी है।
25
प्रभु यों कहता है, ‘देखो, वे दिन आ रहे हैं जब मैं उन कौमों को दण्ड दूंगा, जिनका शारीरिक खतना तो हुआ है पर हृदय से खतना-रहित हैं।
26
वे ये कौमें हैं: मिस्री, यहूदी, एदोमी, अम्मोनी, मोआबी और मरुस्थल में रहनेवाली अरबी कौम, जो अपने गालों के बालों को मूंड़ती है। ये सब खतना-रहित हैं, और इस्राएल के वंशज भी हृदय से खतना-रहित हैं।’
← Chapter 8
Jump to:
Chapter 1
Chapter 2
Chapter 3
Chapter 4
Chapter 5
Chapter 6
Chapter 7
Chapter 8
Chapter 9
Chapter 10
Chapter 11
Chapter 12
Chapter 13
Chapter 14
Chapter 15
Chapter 16
Chapter 17
Chapter 18
Chapter 19
Chapter 20
Chapter 21
Chapter 22
Chapter 23
Chapter 24
Chapter 25
Chapter 26
Chapter 27
Chapter 28
Chapter 29
Chapter 30
Chapter 31
Chapter 32
Chapter 33
Chapter 34
Chapter 35
Chapter 36
Chapter 37
Chapter 38
Chapter 39
Chapter 40
Chapter 41
Chapter 42
Chapter 43
Chapter 44
Chapter 45
Chapter 46
Chapter 47
Chapter 48
Chapter 49
Chapter 50
Chapter 51
Chapter 52
Chapter 10 →
All chapters:
1
2
3
4
5
6
7
8
9
10
11
12
13
14
15
16
17
18
19
20
21
22
23
24
25
26
27
28
29
30
31
32
33
34
35
36
37
38
39
40
41
42
43
44
45
46
47
48
49
50
51
52