bible
ra
🌐 Language
English
Español
Français
Deutsch
Português
Italiano
Nederlands
Русский
中文
日本語
한국어
العربية
Türkçe
Tiếng Việt
ไทย
Indonesia
All Languages
Home
/
Hindi
/
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
/
Judges 8
Judges 8
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
← Chapter 7
Jump to:
Chapter 1
Chapter 2
Chapter 3
Chapter 4
Chapter 5
Chapter 6
Chapter 7
Chapter 8
Chapter 9
Chapter 10
Chapter 11
Chapter 12
Chapter 13
Chapter 14
Chapter 15
Chapter 16
Chapter 17
Chapter 18
Chapter 19
Chapter 20
Chapter 21
Chapter 9 →
1
एफ्रइम गोत्र के पुरुषों ने गिद्ओन से कहा, ‘आपने हमारे साथ यह कैसा व्यवहार किया? जब आप मिद्यानियों से युद्ध करने गए तब आपने हमें क्यों नहीं बुलाया?’ उन्होंने जोरदार शब्दों में उसकी भत्र्सना की।
2
गिद्ओन ने उनसे कहा, ‘सच पूछो तो जो कार्य तुमने किया है, उसकी तुलना में मैंने किया ही क्या है? क्या अबीएजर गोत्र की अंगूर की सारी फसल एफ्रइम गोत्र के बिनाई के लिए छोड़ दिए गए अंगूर के दानों के बराबर होती है? कदापि नहीं!
3
परमेश्वर ने मिद्यानी सामन्तों, ओरेब और जएब, को तुम्हारे हाथों में सौंपा। तुम्हारे इस महान् कार्य की तुलना में मैं क्या कर सका?’ जब गिद्ओन ने ये शब्द कहे तब उसके विरुद्ध उनका क्रोध शान्त हो गया।
4
गिद्ओन और उसके साथ तीन सौ पुरुष यर्दन नदी के तट पर आए। उन्होंने नदी को पार किया। वे थके-मांदे और भूखे थे।
5
गिद्ओन ने सूक्कोत नगर के निवासियों से कहा, ‘कृपाकर, मेरे पीछे आने वाले इन लोगों को कुछ भोजन दो। ये लोग थक गए हैं। मैं मिद्यानी राजाओं, जेबह और सल्मून्ना, का पीछा कर रहा हूँ।’
6
पर सूक्कोत नगर के नेताओं ने कहा, ‘क्या जेबह और सल्मून्ना आपके हाथ में आ गए हैं जिससे हम आपकी सेना को भोजन दें?’
7
तब गिद्ओन ने कहा, ‘ठीक! जब प्रभु जेबह और सल्मून्ना को मेरे हाथ में सौंप देगा, तब मैं लौटूँगा और निर्जन प्रदेश के कांटों और कंटीली झाड़ियों के साथ तुम्हारे शरीर को रौदूँगा।’
8
गिद्ओन वहाँ से पनूएल नगर गया। उसने पनूएल के निवासियों से ये ही बातें कहीं। पर उन्होंने भी उसे वैसा ही उत्तर दिया जैसा सूक्कोत के नेताओं ने उत्तर दिया था।
9
अत: उसने पनूएल के निवासियों से कहा, ‘जब मैं सकुशल लौटूँगा, तब इस मीनार को ध्वस्त कर दूँगा।’
10
मिद्यानी राजा जेबह और सल्मून्ना अपनी सेना के साथ कर्कोर नाम स्थान में थे। उनकी सेना में पन्द्रह हजार सैनिक थे। ये पूर्व के निवासियों की समस्त सेना में से बच गए थे। युद्ध में एक लाख बीस हजार सैनिक मारे गए थे।
11
गिद्ओन नोबह और योगबहाह नगरों की पूर्व दिशा में कारवां के मार्ग से गया। उसने मिद्यानी सेना पर आक्रमण कर दिया। उस समय सेना निश्चिन्त थी।
12
जेबह और सल्मून्ना भागे। गिद्ओन ने उनका पीछा किया और दोनों मिद्यानी राजाओं को पकड़ लिया। उसने समस्त सेना में भगदड़ मचा दी।
13
योआश का पुत्र गिद्ओन युद्ध के पश्चात् हेरस की चढ़ाई के मार्ग से लौटा।
14
उसने सूक्कोत नगर के एक युवक को पकड़ा और उससे पूछताछ की। युवक ने गिद्ओन के लिए सूक्कोत नगर के नेताओं और धर्मवृद्धों के सभी नाम लिखे जो कुल सतहत्तर पुरुष थे।
15
तब गिद्ओन सूक्कोत नगर के निवासियों के पास आया। उसने उनसे कहा, ‘देखो, ये हैं जेबह और सल्मून्ना, जिनके विषय में तुमने मुझे ताना मारा था, और कहा था, “क्या जेबह और सल्मून्ना आपके हाथ में आ गए हैं, जिससे हम आपके थके-मांदे सैनिकों को भोजन दें?” ’
16
गिद्ओन ने नगर के धर्मवृद्धों को पकड़ा। उसने निर्जन प्रदेश के कांटे और कंटीली झाड़ियाँ लीं, और उनसे सूक्कोत नगर के निवासियों को पाठ सिखाया।
17
उसने पनूएल नगर की मीनार ध्वस्त कर दी और नगर के पुरुषों का वध कर दिया।
18
गिद्ओन ने जेबह और सल्मून्ना से पूछा, ‘जिन मनुष्यों का वध तुमने ताबेर नगर में किया था, वे किसके समान थे?’ उन्होंने उत्तर दिया, ‘वे तुम्हारे समान थे। उनमें प्रत्येक पुरुष राजपुत्र के सदृश था।’
19
गिद्ओन ने कहा, ‘वे मेरे सगे भाई थे। प्रभु के जीवन की सौगंध! यदि तुमने उन्हें जीवित छोड़ दिया होता तो मैं तुम्हारा वध न करता।’
20
उसने अपने ज्येष्ठ पुत्र येतर से कहा, ‘उठ, और इनका वध कर!’ पर लड़के ने अपनी तलवार नहीं खींची। वह डर गया था, क्योंकि वह उस समय लड़का ही था।
21
तब जेबह और सल्मून्ना ने गिद्ओन से कहा, ‘तुम स्वयं उठो और हमारा वध करो! क्योंकि पुरुषों का काम करने के लिए पौरुष चाहिए!’ अत: गिद्ओन उठा, और उसने जेबह और सल्मून्ना का वध कर दिया। उसने उनके ऊंटों के गले से चन्द्रहार उतार लिए।
22
इस्राएलियों ने गिद्ओन से कहा, ‘आपने हमें मिद्यानियों के हाथ से मुक्त किया है। इसलिए आप हम पर राज्य कीजिए, आपके पश्चात् आपके पुत्र-पौत्र भी वंशानुगत राज्य करें!’
23
गिद्ओन ने उनसे कहा, ‘मैं तुम पर राज्य नहीं करूँगा, और न मेरे पुत्र-पौत्र तुम पर राज्य करेंगे। केवल प्रभु ही तुम पर राज्य करेगा।’
24
गिद्ओन ने उनसे आगे कहा, ‘मैं तुमसे एक निवेदन करता हूँ, प्रत्येक व्यक्ति अपनी लूट में से कानों की बालियाँ मुझे दे।’ (मिद्यानी इश्माएल के वंशज थे। वे कानों में सोने की बालियाँ पहनते थे।)
25
उन्होंने कहा, ‘हम निश्चय ही अपनी लूट में से कानों की बालियाँ देंगे।’ उन्होंने एक चादर फैला दी। तब प्रत्येक व्यक्ति ने अपनी लूट में से कानों की बालियाँ निकालीं और उन्हें चादर पर डाल दिया।
26
जो सोने की बालियाँ गिद्ओन ने प्राप्त कीं उनमें प्राय: बीस किलो सोना था। इस सोने के अतिरिक्त उसे चन्द्रहारों और कर्णफूलों का सोना, मिद्यानी राजाओं के बैंगनी रंग के राजसी वस्त्रों में जड़ित सोना, तथा मिद्यानी राजाओं के ऊंटों के गले की जंजीरों का सोना प्राप्त हुआ।
27
गिद्ओन ने इस सोने से ‘एपोद’ की मूर्ति बनाई और उसको अपने नगर ओप्राह में खड़ा कर दिया। फलत: सब इस्राएलियों ने वहाँ एपोद का अनुसरण कर प्रभु के प्रति वेश्या के सदृश विश्वासघात किया। गिद्ओन और उसके परिवार के लिए एपोद एक फन्दा बन गया।
28
यों मिद्यानी जाति के लोग इस्राएलियों के वश में हो गए। उन्होंने अपना सिर फिर नहीं उठाया। इस प्रकार गिद्ओन के जीवन काल में इस्राएलियों के देश में चालीस वर्ष तक शान्ति रही।
29
यरूब्बअल (अर्थात् योआश का पुत्र गिद्ओन) जाकर अपने घर में रहने लगा।
30
गिद्ओन के सत्तर जवान पुत्र थे। ये उसकी अपनी सन्तान थी, क्योंकि उसकी अनेक पत्नियाँ थीं।
31
शकेम नगर में रहनेवाली उसकी रखेल को एक पुत्र उत्पन्न हुआ। गिद्ओन ने उसका नाम अबीमेलक रखा।
32
तब योआश के पुत्र गिद्ओन का पकी आयु में देहान्त हो गया। उसे अबीएजर गोत्र के ओप्राह नगर में उसके पिता योआश की कबर में गाड़ा गया।
33
गिद्ओन की मृत्यु के पश्चात् इस्राएली लोग पुन: भटक गए। वे लौटकर बअल देवता का अनुसरण करने लगे और यों प्रभु के प्रति वेश्या के सदृश विश्वासघात करने लगे। उन्होंने बअल-बरीत को अपना ईश्वर स्वीकार कर लिया।
34
इस्राएली अपने प्रभु परमेश्वर को भूल गए, जिसने उन्हें उनके चारों ओर के शत्रुओं के हाथ से मुक्त किया था।
35
जो भले कार्य यरूब्बअल (अर्थात् गिद्ओन) ने इस्राएलियों के हितार्थ किए थे, उसके बदले में उन्होंने यरूब्बअल के परिवार के साथ प्रेमपूर्ण व्यवहार नहीं किया।
← Chapter 7
Jump to:
Chapter 1
Chapter 2
Chapter 3
Chapter 4
Chapter 5
Chapter 6
Chapter 7
Chapter 8
Chapter 9
Chapter 10
Chapter 11
Chapter 12
Chapter 13
Chapter 14
Chapter 15
Chapter 16
Chapter 17
Chapter 18
Chapter 19
Chapter 20
Chapter 21
Chapter 9 →
All chapters:
1
2
3
4
5
6
7
8
9
10
11
12
13
14
15
16
17
18
19
20
21