bible
ra
🌐 Language
English
Español
Français
Deutsch
Português
Italiano
Nederlands
Русский
中文
日本語
한국어
العربية
Türkçe
Tiếng Việt
ไทย
Indonesia
All Languages
Home
/
Hindi
/
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
/
Numbers 31
Numbers 31
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
← Chapter 30
Jump to:
Chapter 1
Chapter 2
Chapter 3
Chapter 4
Chapter 5
Chapter 6
Chapter 7
Chapter 8
Chapter 9
Chapter 10
Chapter 11
Chapter 12
Chapter 13
Chapter 14
Chapter 15
Chapter 16
Chapter 17
Chapter 18
Chapter 19
Chapter 20
Chapter 21
Chapter 22
Chapter 23
Chapter 24
Chapter 25
Chapter 26
Chapter 27
Chapter 28
Chapter 29
Chapter 30
Chapter 31
Chapter 32
Chapter 33
Chapter 34
Chapter 35
Chapter 36
Chapter 32 →
1
प्रभु मूसा से बोला,
2
‘तू मिद्यानियों से इस्राएली समाज का पूरा-पूरा बदला ले। इसके पश्चात् तू अपने मृत पूर्वजों में जाकर मिल जाएगा।’
3
मूसा इस्राएली लोगों से बोले, ‘तुम अपने में से कुछ पुरुषों को युद्ध करने के लिए सशस्त्र करो, जिससे वे मिद्यानियों से प्रभु का प्रतिशोध लें।
4
प्रत्येक इस्राएली कुल में से एक-एक हजार पुरुष युद्ध के लिए भेजे जाएंगे।’
5
इस प्रकार इस्राएल के विभिन्न गोत्रों में से बारह हजार, अर्थात्, प्रत्येक कुल में से एक हजार, युद्ध के लिए सशस्त्र पुरुष मूसा को सौंप दिए गए।
6
मूसा ने प्रत्येक कुल के इन हजार-हजार पुरुषों को युद्ध में भेज दिया। इनके साथ पुरोहित एलआजर का पुत्र पीनहास था। उसके हाथ में पवित्र-स्थान के पात्र और संकट की सूचना देने के लिए तुरहियाँ थीं।
7
जो आज्ञा प्रभु ने मूसा को दी थी, उसके अनुसार इस्राएलियों ने मिद्यानियों के विरुद्ध युद्ध छेड़ दिया। उन्होंने सब पुरुषों को मार डाला।
8
उन्होंने उन घात किए गए पुरुषों के साथ मिद्यानियों के इन पांच राजाओं को भी मार डाला: एवी, रेकम, सूर, हूर और रेबा। उन्होंने बओर के पुत्र बिल्आम को भी तलवार से मार डाला।
9
इस्राएली लोगों ने मिद्यान देश की स्त्रियों और उनके बच्चों को बन्दी बना लिया। उन्होंने उनके सब पशुओं, रेवड़ों और उनकी समस्त सम्पत्ति को लूट लिया।
10
जिन नगरों में वे निवास करते थे, उनको तथा उनके शिविरों को आग से जला डाला।
11
तत्पश्चात् वे समस्त लूट के माल और बन्दी बनाए हुए मनुष्यों और पशुओं को लेकर चले गए।
12
वे बन्दियों, पकड़े गए पशुओं और लूट के माल को लेकर लौटे। वे यर्दन नदी के तट पर यरीहो के सम्मुख, मोआब के मैदान में डाले गए पड़ाव में आए और मूसा, पुरोहित एलआजर और समस्त इस्राएली मंडली के पास गए।
13
मूसा, पुरोहित एलआजर और इस्राएली मंडली के अगुए उनसे मिलने के लिए पड़ाव से बाहर निकले।
14
मूसा सैनिक-अधिकारियों पर, सहस्र-नायकों और शत-नायकों पर नाराज हुए जो युद्ध-अभियान से लौटे थे।
15
मूसा ने उनसे कहा, ‘क्या तुमने सब स्त्रियों को जीवित छोड़ दिया है?
16
देखो, इन्हीं स्त्रियों ने बिल्आम की सम्मति से पओर के मामले में प्रभु के विरुद्ध विश्वासघात करवाया था। इसलिए प्रभु की मंडली में महामारी फैली थी।
17
अत: अब इन बच्चों में जो लड़के हैं, उन्हें तथा उन सब स्त्रियों को, जो पुरुषों के साथ सहवास कर चुकी हैं, मार डालो।
18
परन्तु जिन लड़कियों ने पुरुषों के साथ सहवास नहीं किया है, उन्हें अपने लिए जीवित छोड़ दो।
19
तुम सात दिन तक पड़ाव के बाहर रहो। शत्रुओं का वध करनेवाले अथवा मृतक को स्पर्श करने वाले सब व्यक्ति, तथा तुम्हारे बन्दी तीसरे और सातवें दिन अपने को शुद्ध करेंगे।
20
तुम प्रत्येक वस्त्र, हरएक चर्मवस्त्र, बकरी के बाल से बनाई गई प्रत्येक वस्तु, और लकड़ी की सब वस्तुओं को शुद्ध करना।’
21
पुरोहित एलआजर ने युद्ध में गए हुए सैनिकों से कहा, ‘यह व्यवस्था की संविधि है जिसकी आज्ञा प्रभु ने मूसा को दी है:
22
तुम केवल सोना, चांदी, पीतल, लोहा, रांगा और सीसा,
23
अर्थात् तुम उन धातु-वस्तुओं को आग में डालो, जो उसमें भस्म नहीं होतीं। इस प्रकार वे शुद्ध हो जाएंगी। फिर भी वे विशुद्धीकरण के जल से शुद्ध की जाएंगी। किन्तु जो वस्तुएं आग में जल जाती हैं, उन्हें तुम जल में डुबाना।
24
‘तुम सातवें दिन अपने वस्त्र धोना। तब तुम शुद्ध हो जाओगे। उसके पश्चात् ही तुम पड़ाव में प्रवेश कर सकोगे।’
25
प्रभु ने मूसा से कहा,
26
‘तू, पुरोहित एलआजर तथा इस्राएली मंडली के परिवारों के मुखियों के साथ लूट के माल और युद्ध में पकड़े गए कैदियों एवं पशुओं की गणना करके
27
लूट के माल को दो भागों में विभाजित करना। तत्पश्चात् एक-एक भाग मंडली तथा उन योद्धाओं में बांट देना जो युद्ध में सम्मिलित हुए थे।
28
तू मुझ-प्रभु की भेंट के लिए उन सैनिकों से, जो युद्ध-अभियान में गए थे, प्रति पांच सौ कैदियों, बैलों, गधों और भेड़ों पीछे एक-एक प्राणी अलग रख लेना।
29
ये उनके आधे भाग में से लिए जाएंगे और मुझ-प्रभु की भेंट स्वरूप पुरोहित एलआजर को दिए जाएंगे।
30
तू इस्राएली लोगों के आधे भाग में से प्रति पचास कैदियों, बैलों, गधों और भेड़ों, अर्थात् सब पशुओं में से एक-एक लेना और उन्हें लेवियों को दे देना, जो मुझ-प्रभु के निवास-स्थान का उत्तरदायित्व संभाले हुए हैं।’
31
जैसी प्रभु ने मूसा को आज्ञा दी थी, उसी के अनुसार मूसा तथा पुरोहित एलआजर ने किया।
32
जो वस्तुएं सैनिकों ने लूट में से ली थीं, उनके अतिरिक्त पकड़े गए पशुओं और मनुष्यों की संख्या इस प्रकार थी: छ: लाख पचहत्तर हजार भेड़ें,
33
बहत्तर हजार गाय-बैल,
34
इकसठ हजार गधे,
35
और मनुष्यों में सब मिलाकर बत्तीस हजार कन्याएँ भी थीं, जिन्होंने कभी पुरुष के साथ सहवास नहीं किया था।
36
जो सैनिक युद्ध में गए थे, उनके आधे भाग में पशुओं और मनुष्यों की यह संख्या थी: तीन लाख सैंतीस हजार पांच सौ भेड़ें।
37
इन भेड़ों से प्रभु की भेंट के लिए छ: सौ पचहत्तर भेड़ें थीं।
38
छत्तीस हजार गाय-बैल थे, जिनमें से प्रभु की भेंट के लिए बहत्तर गाय-बैल थे।
39
तीस हजार पांच सौ गधे थे, जिनमें से प्रभु की भेंट के लिए इकसठ गधे थे।
40
सोलह हजार कन्याएँ, जिनमें से प्रभु की भेंट के लिए बत्तीस कन्याएँ थीं।
41
मूसा ने प्रभु के लिए अलग की गई भेंट पुरोहित एलआजर को दे दी, जैसी आज्ञा प्रभु ने मूसा को दी थी।
42
यह इस्राएली लोगों का आधा भाग था, जिसको मूसा ने सैनिकों के भाग से अलग किया था:
43
इस्राएली मंडली के आधे भाग में तीन लाख सैंतीस हजार पांच सौ भेड़ें थीं।
44
छत्तीस हजार गाय-बैल,
45
और तीस हजार पांच सौ गधे थे।
46
उनमें सोलह हजार कन्याएं थीं।
47
मूसा ने इस्राएली लोगों के आधे भाग में से प्रति पचास मनुष्यों और पशुओं में से एक-एक को निकाल लिया, और उन्हें प्रभु के निवास-स्थान का उत्तरदायित्व संभालनेवाले लेवियों को दे दिया, जैसी प्रभु ने मूसा को आज्ञा दी थी।
48
तब सैनिक-अधिकारी, सहस्त्र-नायक और शत-नायक, मूसा के पास आए।
49
उन्होंने मूसा से कहा, ‘हम, आपके सेवकों ने, अपने अधीन सैनिकों की गणना की और उनमें से एक भी व्यक्ति युद्ध में नहीं मारा गया।
50
जो सोने के आभूषण हमें प्राप्त हुए हैं, बाजूबन्द, कड़े, अंगूठियाँ, बालियाँ और हार, उन्हें हम प्रभु के सम्मुख अपने प्रायश्चित्त हेतु प्रभु-अर्पित चढ़ावे में चढ़ाने के लिए लाए हैं।’
51
मूसा और पुरोहित एलआजर ने उनसे यह सोना अर्थात् सब आभूषण ग्रहण किए।
52
यह भेंट का सोना जो सहस्र-नायकों और शत-नायकों ने प्रभु को चढ़ाया था, तौल में एक सौ एक्यानबे किलो था।
53
प्रत्येक सैनिक ने अपना-अपना लूट का माल ले लिया था।
54
किन्तु मूसा और पुरोहित एलआजर ने सहस्र-नायकों और शत-नायकों से सोना ग्रहण किया, और वे उसको लेकर मिलन-शिविर में आए कि वह प्रभु के सम्मुख इस्राएली समाज के लिए स्मृति-चिह्न बने, और प्रभु इस्राएलियों की रक्षा करे।
← Chapter 30
Jump to:
Chapter 1
Chapter 2
Chapter 3
Chapter 4
Chapter 5
Chapter 6
Chapter 7
Chapter 8
Chapter 9
Chapter 10
Chapter 11
Chapter 12
Chapter 13
Chapter 14
Chapter 15
Chapter 16
Chapter 17
Chapter 18
Chapter 19
Chapter 20
Chapter 21
Chapter 22
Chapter 23
Chapter 24
Chapter 25
Chapter 26
Chapter 27
Chapter 28
Chapter 29
Chapter 30
Chapter 31
Chapter 32
Chapter 33
Chapter 34
Chapter 35
Chapter 36
Chapter 32 →
All chapters:
1
2
3
4
5
6
7
8
9
10
11
12
13
14
15
16
17
18
19
20
21
22
23
24
25
26
27
28
29
30
31
32
33
34
35
36